छत्तीसगढ़

रासेसंघ प्रमुख भागवत की जान को खतरा!
Posted Date : 30-Dec-2018 12:49:33 pm

रासेसंघ प्रमुख भागवत की जान को खतरा!

0-सुरक्षा में ब्लैक कैट कमांडो व्यवस्था कराने की मांग
नई दिल्ली ,30 दिसंबर । केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की जान के खतरे को लेकर एक सुरक्षा ऑडिट किया है। उनकी सिक्योरिटी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ब्लैक कैट कमांडो के साथ अपग्रेड करने की सिफारिश की गई है। ज्ञात हो कि भागवत को वर्तमान में जेड-प्लस सुरक्षा कवर प्राप्त है, जोकि एसपीजी और एनएसजी के बाद तीसरी उच्चतम सुरक्षा है। इसमें 60 से अधिक सीआईएसएफ कमांडो उनकी सुरक्षा में चौबीस घंटे तैनात रहते हैं। 
साउथ ब्लॉक के अधिकारियों के अनुसार वे अभी भी इन रिपोर्टों का मूल्यांकन कर रहे थे और भागवत की सुरक्षा पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों ने ऐसे उदाहरणों की ओर इशारा किया जब राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल के चुनावों के दौरान भागवत की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ था। ऐसा माना जाता है कि खतरे का आकलन भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के भारत में मॉड्यूल द्वारा कथित साजिश का विश्लेषण करके किया गया है, विशेष रूप से आरएसएस और भाजपा के लोगों के खिलाफ हमले करते हैं।
खास बात ये भी है कि एनआईए ने हाल ही में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 10 युवाओं को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पिछले साल पंजाब में कांग्रेस सरकार ने राज्य में आरएसएस नेताओं की हत्याओं को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई द्वारा एक कथित साजिश का खुलासा किया था। 2017 में लुधियाना में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 60 साल के आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, आरएसएस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (टीटीडी) को जालंधर में गोली मार दी गई थी, जिनकी लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। 

समर्थन मूल्य पर अब तक 11 लाख 68 हजार क्विंटल धान खरीदी
Posted Date : 29-Dec-2018 11:46:39 am

समर्थन मूल्य पर अब तक 11 लाख 68 हजार क्विंटल धान खरीदी

कांकेर, 29 दिसंबर । जिले में 35 समितियों के माध्यम से 111 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 27589 कृषकों से 185319.3 क्विंटल मोटा धान एवं 976384.56 क्ंिवटल पतला धान और 6418.4 क्ंिवटल सरना धान खरीदा गया है। इस प्रकार अब तक कुल 1168122.26 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी समिति कांकेर में 790 किसानों से 3909 क्विंटल मोटा धान, 26341क्विंटल पतला धान और 339 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। इसी प्रकार बारदेवरी समिति में 1424 किसानों से 21888 क्विंटल मोटा धान, 39157 क्विंटल पतला धान एवं 398 क्विंटल सरना धान, पटौद समिति में 292 किसानों से 1325 क्विंटल मोटा धान, 10124 क्विंटल पतला धान तथा 510 क्विंटल सरना धान, नाथियानवागांव समिति में 830 किसानों से 14626 क्विंटल मोटा धान एवं 20512 क्विंटल पतला धान, पीढ़ापाल समिति में 910 किसानों से 9263 क्विंटल मोटा धान तथा 30538 क्विंटल पतला धान खरीदा गया है। इसी प्रकार नरहरपुर समिति में 703 किसानों से 5814 क्विंटल मोटा धान तथा 24370 क्विंटल पतला धान, दबेना समिति में 635 किसानों से 2806 क्विंटल मोटा धान तथा 24571 क्विंटल पतला धान, अमोड़ा समिति में 813 किसानों से 12586 क्विंटल मोटा धान, 19823 क्विंटल पतला धान तथा 69 क्विंटल सरना धान, उमरादाह समिति में 546 किसानों से 5077 क्विंटल मोटा धान, 17249 क्विंटल पतला धान तथा 222 क्विंटल सरना धान, सरोना समिति में 962 किसानों से 3989 क्विंटल मोटा धान, 33553 क्विंटल पतला धान एवं 2098 क्विंटल सरना धान, बासनवाही समिति में 235 किसानों से 213 क्विंटल मोटा धान एवं 11585 क्विंटल पतला धान, दुधावा समिति में 860 किसानों से 888 क्विंटल मोटा धान, 38950 क्विंटल पतला धान एवं 68 क्विंटल सरना धान, बुदेली समिति में 451 किसानों से 5498 क्विंटल मोटा धान तथा 12693 क्विंटल पतला धान एवं 133 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है।
इसी प्रकार सहकारी समिति चारामा में 987 किसानों से 14888 क्विंटला मोटा धान तथा 28836 क्विंटल पतला धान एवं 554 क्विंटल सरना धान, पुरी समिति में 885 किसानों से 9103 क्विंटल मोटा धान, 34559 क्विंटल पतला धान व 378 क्विंटल सरना धान, हाराडूला समिति में 862 किसानों से 9524 क्विंटल मोटा धान एवं 30904 क्विंटल पतला व 263 क्विंटल सरना धान, डोकला समिति में 734 किसानों से 6347 क्विंटल मोटा धान, 22704 क्विंटल पतला धान एवं 324 क्विंटल सरना धान, लखनपुरी समिति में 798 किसानों से 12477 क्विंटल मोटा धान, 22006 क्विंटल पतला धान तथा 871 क्विंटल सरना धान, हल्बा समिति में 667 किसानों से 9702 क्विंटल मोटा धान, 20306 क्विंटल पतला धान एवं 320 क्विंटल सरना धान, कोटतरा समिति में 870 किसानों से 9404 क्विंटल मोटा धान, 31684 क्विंटल पतला धान एवं 66 क्विंटल सरना धान खरीदा गया है। 
भानुप्रतापपुर समिति में 722 किसानों से 5658 क्विंटल मोटा धान एवं 18438 क्विंटल पतला धान, संबलपुर समिति में 625 किसानों से 4482 क्विंटल मोटा धान एवं 19490 क्विंटल पतला धान, आसुलखार समिति में 221 किसानों से 892 क्विंटल मोटा धान तथा 6824 क्विंटल पतला धान, दुर्गूकोंदल समिति में 257 किसानों से 1320 क्विंटल मोटा धान तथा 8106 क्विंटल पतला धान, कोड़ेकुर्से समिति में 385 किसानों से 1785 क्विंटल मोटा धान तथा 14221 क्विंटल पतला धान, कोरर समिति में 1120 किसानों से 9522 क्विंटल मोटा धान और 43296 क्विंटल पतला धान, गोंडाहूर में 762 किसानों से 30446 क्विंटल पतला धान, पखांजूर समिति में 2759 किसानों से 263 क्विंटल मोटा धान एवं 106994 क्विंटल पतला धान, कापसी समिति में 2109 किसानों से 231 क्विंटल मोटा धान तथा 79483 क्विंटल पतला धान, बारदा समिति में 581 किसानों से 5 क्विंटल मोटा धान और 27524 पतला धान, बांदे समिति में 2033 किसानों से 59 क्विंटल मोटा धान, 96129 क्विंटल पतला धान, आमाबेड़ा समिति में 122 किसानों से 477 क्विंटल मोटा धान तथा 3981 पतला धान, ताड़ोकी समिति में 177 किसानों से 118 क्विंटल मोटा धान एवं 7189 क्विंटल पतला धान, कोयलीबेड़ा समिति में 177 किसानों से 146 क्विंटल मोटा धान, 5251 पतला धान तथा अंतागढ़ समिति में 285 किसानों से 1020 क्विंटल मोटा धान एवं 8533 क्विंटल पतला धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। 

किसानों को रबी फसल के लिए दिया जाएगा पानी
Posted Date : 29-Dec-2018 11:45:29 am

किसानों को रबी फसल के लिए दिया जाएगा पानी

महासमुंद, 29 दिसंबर । शासन के आदेशानुसार उन क्षेत्रों में रबी फसल के लिए पानी दिया जाना है जहां जल उपलब्ध हो। जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 24 नवंबर को संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में उपलब्ध पानी के आधार पर रबी फसल के लिए पानी देने के संबंध में विस्तृत चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। समिति द्वारा कोडार परियोजना से वर्ष 2018-19 के लिए जल उपलब्धता के आधार पर रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी देने का निर्णय लिया गया है। निस्तारी के लिए आरक्षित जल को छोडक़र शेष जल से क्षेत्र में रबी फसल के लिए पानी देने के संबंध में कलेक्टर से चर्चानुसार पानी दिया जाएगा। 
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कोडार परियोजना के दांयी तट नहर से इस वर्ष रबी फसल के लिए लगे 8 ग्राम कौआझर में 161.00 हेक्टेयर, तुमगंाव में 132.00 हेक्टेयर, बेनद्रीडीह 79.00 हेक्टेयर, खैरझिटी में 368.00 हेक्टेयर, तेन्दुवाही में 100.00 हेक्टेयर, भोरिंग में 380 हेक्टेयर, कुकराडीह में 100.00 हेक्टेयर और जोबा में 100.00 हेक्टेयर कुल 1420 हेक्टेयर में रबी फसल के लिए पानी प्रदाय किया जाना प्रसतावित है। जलाशय की उपलब्धता के अनुसार कोडार ब्यपवर्तन से पानी देना संभव नहीं है। उन्होंने लाभान्वित ग्रामवासियों से अपील है कि निर्धारित क्षेत्र में ही रबी फसल का बोनी कार्य करें तथा जल का सदुपयोग करें।     

17,727 किसानों के बैंक खाते में अब तक 5212.17 लाख रूपए जमा
Posted Date : 29-Dec-2018 11:44:22 am

17,727 किसानों के बैंक खाते में अब तक 5212.17 लाख रूपए जमा

0-कोर्रा, दरबा, अरौद और नारी समिति के सभी खातों में जमा हुई राशि
धमतरी, 29 दिसम्बर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार किसानों के कृषि ऋण माफ करने त्वरित कार्रवाई आज तीसरे दिन भी जारी है। नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार में 27 दिसम्बर से अब तक जिले के 17 हजार 727 किसानों के बैंक खातों में कुल 52 करोड़ 12 लाख 17 हजार रूपए जमा हो चुके हैं। इस संबंध में बताया कि गुरूवार 27 दिसम्बर से किसानों के बैंक खातों में राशि जमा होने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है तथा यह शासन द्वारा निर्धारित नियमों के दायरे में आने वाले सभी किसानों की कर्जमाफी नियमानुसार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुरूद ब्लॉक की कोर्रा, दरबा, अरौद और नारी समितियों में सभी ऋणी किसानों के खातों में राशि जमा हो चुकी है।

भाजपा की तर्ज पर युवा मोर्चा में भी बूथ पालक व अध्यक्षों की होगी नियुक्ति
Posted Date : 29-Dec-2018 11:41:30 am

भाजपा की तर्ज पर युवा मोर्चा में भी बूथ पालक व अध्यक्षों की होगी नियुक्ति

बिलासपुर, 29 दिसम्बर । भाजपा की तर्ज पर अब युवा मोर्चा के पदाधिकारी व मैदानी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों में तैनात नजर आएंगे । मोर्चा में बूथ पालक व बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी । भाजपा आलाकमान ने कुछ इस तरह का फरमान जारी किया है। एक पोलिंग बूथ में पांच पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी । इस लिहाज से आठ हजार 880 युवाओं की जरूरत पड़ेगी । इसकी अभी से ही खोजबीन शुरू हो गई है।विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपाई रणनीतिकारों ने अपने प्रमुख अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा को लोकसभा चुनाव में अग्रिम पंक्ति पर रखने की का निर्णय लिया है। भाजपा ने इस आदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कर दिया है। साढ़े चार महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रणनीतिकारों ने मतदान केंद्रों के प्रबंधन पर एक बार फिर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इस बार कुछ जरूरी बदलाव का निर्णय लिया है। भाजपा की बजाय युवा मोर्चा को पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी देने की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई वहां भाजपा आलाकमान ने पोलिंग बूथों के प्रबंधन के लिए बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष व प्रभारी की तैनाती का निर्देश दिया था। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तीनों हिन्दी भाषी राज्यों में मिली करारी हार के बाद रणनीतिकारों ने इसमें बदलाव कर दिया है। मतदान के दौरान पोलिंग बूथों का प्रबधंन तो किया जाएगा पर इस बार भाजपा के बजाय युवा मोर्चा के पदाधिकारी बूथों में जूझते नजर आएंगे। आलाकमान के निर्देशों के परिपालन पर गौर करें तो जिले में पोलिंग बूथों की संख्या 1776 है। एक मतदान केंद्र में पांच पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। लिहाजा आठ हजार 880 यूथ की जरूरत पड़ेगी । जिला भाजपा के साथ ही जिला भाजपा युवामोर्चा ने चुनावी नजरिए से गंभीर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की खोजबीन शुरू कर दी है। मंडलों में ऐसे युवा भाजपाइयों की सूची बनाने कहा गया है जो चुनाव के दौरान गंभीरता के साथ अपने बूथ में काम करते हैं और वोटरों को घरों से निकालकर बूथ तक ले जाते हैं।
तीन प्रमुख पद और दो सदस्यों की होगी नियुक्ति
एक पोलिंग बूथ में पांच युवा भाजपाइयों की तैनाती की जाएगी। इसमें तीन पदाधिकारी व दो सदस्य नामित किया जाएगा। पांच युवा भाजपाई की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी । एक बूथ में पांच सदस्यीय टीम तैयार की जाएगी । इसमें बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारी के अलावा दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव प्रचार से लेकर मतदान के दिन अपने प्रभार वाले पोलिंग बूथ से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
 सुबह 10 बजे अपने वोट डलवाने की योजना
मतदान के दिन सुबह 10 बजे तक भाजपा समर्थित मतदाताओं के अलावा प्रतिबद्घ वोटरों के वोट डलवाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही पोलिंग बूथों में पदाधिकारी व उनकी टीम सक्रिय हो जाएगी। इसके बाद शेष मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लॉबिंग की जाएगी । लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा की तर्ज पर इस बार युवा मोर्चा में भी बूथ पालक व बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी । मंडल स्तर पर युवाओं की टीम तैयार करने की योजना है। जल्द पोलिंग बूथों के टीम का गठन किया जाएगा ।
रजनीश सिंह-भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक,बेलतरा विधानसभा क्षेत्र

रात को अंधेरे में ट्रेलर चालक को घसीटते ले गई कार, मौत
Posted Date : 29-Dec-2018 11:38:20 am

रात को अंधेरे में ट्रेलर चालक को घसीटते ले गई कार, मौत

बिलासपुर, 29 दिसम्बर ।  हिर्री क्षेत्र में रायपुर रोड पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अंधेरे में ट्रेलर चालक को 20 से 25 फीट तक घसीटते ले गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिर्री पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार के पलामू जिले के हरिहरगंज पिपरा क्षेत्र के ग्राम धुसरवा निवासी वशिष्ठ यादव पिता सुरेश यादव (36) पेशे से चालक था। वह बिहार के औरंगाबाद से ट्रेलर लेकर निकला था। उसके साथ दूसरा चालक व उसका भाई रामाशीष यादव भी था। गुरुवार की रात करीब 8.45 बजे वह हिर्री मेन रोड स्थित अशोक लीलैंड शो रूम व वर्कशॉप के पास पहुंचा था। इस दौरान उसने ट्रेलर को सडक़ किनारे खड़े किया। फिर उसके इंजन का काम कराने के लिए अशोक लीलैंड की एजेंसी गया। वहां से बात कर वह अपने ट्रेलर के पास आ रहा था। तभी सडक़ पार करते समय सफेद रंग की कार ने उसे चपेट में ले लिया और घसीटते हुए दूर तक ले गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के अंधेरे में उसका भाई न तो वाहन का नंबर देख सका और न ही उसकी पहचान कर सका। इस घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस बीच रामाशीष ने हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही घटना की सूचना थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक चालक के भाई रामाशीष की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।