छत्तीसगढ़

 मसीही समाज ने हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस पर्व
Posted Date : 25-Dec-2018 12:07:10 pm

मसीही समाज ने हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस पर्व

0 बड़े दिन पर बिखरी खुशियां, गिरजाघरों में हुई विशेष अराधना
कोरबा, 25 दिसम्बर । मसीही समाज का प्रसिद्ध पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष अराधना के साथ प्रभु यीशु की जयंती की खुशियां बंाटी गई। मध्यरात्रि से शुरू हुई क्रिसमस की खुमारी आज पूरे दिन बनी रही। मसीही समाज के लोगों ने बड़े दिन की बधाईयां एक दूसरे को बांटी। इसी के साथ गिरजाघरों में मैरी क्रिसमस की धूम मची रही। 
प्रभु यीशु के जन्म की खुशी का ईजहार क्रिश्चन समुदाय ने रात में आकर्षक आतिशबाजी किया गया। शांति, सद्ïभाव व मोक्ष का संदेश पूरे विश्व में अवलोकिक करने वाले प्रभु के अवतरण पर गिरजाघरों में कल देर शाम से ही यीशु पर आधारित मंचीय कार्यक्रम शुरू हो गए थे जो जन्मोत्सव रात 12 बजे तक जारी रहा। जिसके बाद आज सुबह मेनोनाईट चर्च मिशन रोड , कोसाबाड़ी चर्च, पोड़ी बहार चर्च निहारिका में स्थानीय मसीही समाज के लोगों द्वारा प्रभु यीशु की विशेष अराधना की गई। इसके साथ ही प्रभु के संदेश को जनजन तक प्रसारित किया गया। अराधना के पश्चात वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दी और परिवार , दोस्त व रिश्तेदारों के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई।
क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में विशेष साज-सज्जा के साथ रौशनी व प्रभु यीशु की जीवन झांकी तैयार की गई है। घरों में क्रिसमस ट्री की सजावट के साथ केक पकवान, मिठाईयों से खुशीयां बांटी गई। वहीं कल सोमवार की शाम ढलते ही मसीही समुदाय यीशु के जन्मदिन को यादगार स्वरूप में मनाने स्थानीय चर्चो में उपस्थित होने लगे थे। जैसे-जैसे रात होते गई वैसे-वैसे लोगों का उत्साह बढ़ता गया। सपरिवार एकत्रित हुए लोगों ने विविध आयोजनों ने भाग लेकर प्रभु के प्रति अपनी निष्ठïा जाहिर की। मेनोनाईट चर्च मिशन रोड व कोसाबाड़ी में जलसा , ड्रामा सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में धर्म विशेष के लोगों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे, बड़े व बुजुर्ग सभी ने भाग लेकर प्रभु जयंती को यादगार बनाया। रात 10 बजे से ही जिले के विभिन्न गिरजा घरों में विविध आयोजन हुए। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मध्य रात्र प्रभु यीशु के जन्म का आगाज गिरजाघरों में लगे घंटे घडिय़ाल कराने लगे मौके पर उपस्थित मसीही समुदाय एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी से झूमते गाते रहे आज सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा। सुभाष ब्लॉक डींगापुर आदि चर्चो को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। दुधिया रौशनी के लिए टिमटिमाटे बल्बों का आकर्षण रात के अंधेरे में देखते ही बन रहा था परिसर में बनाई गई जीवन झांकियां चर्च की सुंदरता में चार-चांद लगा रही थी। आकर्षक का केन्द्र रही चरनी में प्रभु यीशु के जन्म प्रसंग का चित्रण करते हुए माता मरियम और उद्धारकर्ता के आने की खुशियां मनाते हुए लोगों की झांकी दिखाई गई है। प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था जहां उन्हें गायों का चारा खाने के लिए बनाए गए तसले यानी चरनी में पैरे व कपड़े के ऊपर रखा गया था। यह झांकी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मध्यरात्रि से शुरू हुई क्रिसमस पर्व की खुशियां आज पूरे दिन बनी रही। मसीही समाज एक पखवाड़े से पर्व की तेयारियों में जुटा हुआ था। जो आज क्रिसमस पर देखने को मिला। सुबह चर्चो में विशेष अराधना के पश्चात प्रभु यीशु के बताएं संदेशों को पढक़र सुनाया गया और उनके बताएं मार्गो पर चलने की सीख दी गई। जिसके बाद गिरजाघरो में केक बांट कर खुशीयां मनाई गई। शहर  के गिरजाघरों के अलावा उपनगरीय क्षेत्रों के चर्च में भी धूमधाम के साथ ईसाई समाज के लोगों द्वारा क्रिसमस पर्व मनाया गया। कुसमुंडा , बांकी मोंगरा, दीपका, दर्री, बालको सहित अन्य क्षेत्रों के गिरजाघरों में भी आकर्षक झांकियां बनाई गई थी जहां मध्यरात्रि के साथ-साथ आज सुबह भी विशेष अराधना संपन्न हुई। पूरे जिलेभर में आज क्रिसमस की खुशियां बिखरी हुई है। मसीही समाज के लोगों के घरों में भी आज पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजन किए गए थे। 

 

झीरम कांड जांच आदेश से बस्तर वासियों का इंसाफ का इंतजार
Posted Date : 25-Dec-2018 12:00:10 pm

झीरम कांड जांच आदेश से बस्तर वासियों का इंसाफ का इंतजार

जगदलपुर, 25 दिसंबर। झीरम कांड की जांच के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एसआईटी के गठन का स्वागत पीडि़तों द्वारा किया गया है। इस घटना में दिवंगत मनोज की मां रंभा देवी को आज भी इंसाफ का इंतजार है। अपने इकलौते बेटे मनोज को इस घटना में खो चुकी दरभा की रंभादेवी के लिए यह कभी न भरने वाला घाव है। उनका कहना है कि अपने युवा बेटे के असामयिक निधन से उनके मन में गहरा दुख पहुंचा है और दोषियों को सजा मिलने पर ही मन को शांति मिलेगी। इस घटना के चश्मदीद रह चुके मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि मुख्यमत्री द्वारा एसआईटी गठन की घोषणा से पीडि़तों के मन में न्याय की आस जगी है और इस घटना के दोषियों को सजा मिलने पर घटना में मृत लोगों के परिजनों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को मिलने वाली सजा ही सबसे बड़ी राहत होगी।

26 हजार पंजीकृत किसानों में 2700 ने ही बेचा धान
Posted Date : 25-Dec-2018 11:59:08 am

26 हजार पंजीकृत किसानों में 2700 ने ही बेचा धान

जगदलपुर, 25 दिसंबर। धान खरीदी के 54 दिन बाद भी अब तक केवल 2708 किसानों ने धान बेचा है। इस साल धान बेचने के लिए समितियों में 26 हजार 93 किसानों ने पंजीयन करवाया है। धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो इसलिए टोकन सिस्टम के जरिए खरीदी की जा रही है। 
टोकन सिस्टम के लागू होने के बाद से समय पर धान नहीं बेचने वाले करीब 700 से अधिक किसानों का टोकन निरस्त हो चुका है। इन किसानों के समय पर नहीं पहुंचने के चलते इनका टोकन निरस्त कर दिया गया है। नाराजगी के चलते अब तक जिन किसानों का टोकन निरस्त किया गया है उसमें से एक भी किसान ने आने वाले दिनों में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटाया है। ज्ञात हो कि कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की दर पर खरीदी होने से केंद्रों में किसानों के बड़े पैमाने पर धान बेचने की बात कही जा रही थी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के विपणन अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले मौसम में हुए परिवर्तन और हल्की बारिश का असर धान की खरीदी पर पड़ रहा है। धान में नमी आने के चलते किसान धान बेचने नहीं ला रहे हैं। आने वाले दिनों धान बड़ी संख्या में पहुंचेगा । 
कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी करने के साथ ही समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी भी की है। इसका असर जिले में धान खरीदी पर दिखाई नहीं दे रहा है। धान बेचने वालों की संख्या में तेजी नहीं आई है। 
इस साल जिले में धान खरीदी को लेकर शासन ने यहां पर 10 लाख 10 हजार च्ंिटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य दिया है। जिसमें से अब तक केवल 1 लाख 2 हजार 80 च्ंिटल धान ही किसानों ने बेचा है। खरीदी के 50 दिन से होने के बाद भी अब तक तीन केंद्रों में बोहनी नहीं हो पाई है। इसके अलावा आधा दर्जन केंद्र ऐसे हैं जहां पर आधा दर्जन से भी कम किसानों ने धान बेचा है। जबकि सबसे अधिक धान की बिक्री तोकपाल धान खरीदी केंद्र में की गई है। 

नक्सलियों ने कृषक को गला रेतकर मार डाला
Posted Date : 25-Dec-2018 11:58:19 am

नक्सलियों ने कृषक को गला रेतकर मार डाला

० सप्ताह भर में तीन ग्रामीणों की हत्या 
जगदलपुर, 25 दिसंबर। सुकमा जिले के क्रिस्टारम थाना क्षेत्र में बीती मध्य रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण करका कृष्णा की धारदार हथियार से गला रेतकर बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे ग्राम बेदेपाड़ में 10-12 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने गांव के कृषक करका कृष्णा उम्र 30 साल को घर से बाहर निकाला और परिजनों के सामने ही पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए टंगिए एवं फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने लाख मिन्नतें की किंतु नक्सलियों ने एक न सुनी और कृष्णा को मौत के घाट उतार दिया। 
उल्लेखनीय है कि नक्सली इस जिले में बीते चार दिनों से एक ही परिवार दो सगे भाईयों की निर्मम हत्या कर चुके हैं। चार दिन पहले साकलेर में करका लिंगा (कृषक ) की हत्या कर दी थी। उन्हीं के छोटे भाई ग्राम वेदेपाड़ निवासी करका कृष्णा (कृषक) की भी बीती रात हत्या कर दी। 
गौरतलब है कि परसों ही नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के गांव किलम कोरबेड़ा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण जयसिंह कोर्राम की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। 

चर्च में घुसकर चोर ने आक्टो पैड पार किया
Posted Date : 25-Dec-2018 11:57:25 am

चर्च में घुसकर चोर ने आक्टो पैड पार किया

जगदलपुर, 25 दिसंबर । चँदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च जगदलपुर में चर्च के अंदर घुसकर चोर ने आक्टो पैड पार कर दी। मामले की जानकारी तब लगी जब शाम के कैरोल सिंगिंग की प्रैक्टिस करने चर्च के सदस्य पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना थाने में दे दी गई है। चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, उसी आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। चोर ने मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश किया, जिसने अपने चेहरे को स्कार्फ से ढक रखा था और चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। चर्च में चोरी की यह पहली घटना है।

नए कलेक्टर संजय अलंग ने संभाला पदभार
Posted Date : 25-Dec-2018 11:56:52 am

नए कलेक्टर संजय अलंग ने संभाला पदभार

० पूर्व कलेक्टर पी दयानंद को दी गई विदाई
बिलासपुर, 25 दिसम्बर । राज्य सरकार ने डॉ. संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया है। बिलासपुर के पूर्व कलेक्टर पी दयानंद का विगत दिन विदाई समारोह आयोजित किया वहीं नवागत कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने पदभार ग्रहण किया। इससे वे पहले 2014 से 16 तक मुंगेली में कलेक्टर रहे, इसके बाद मंत्रालय में थे। वहीं कलेक्टर पी दयानंद का तबादला हो गया है, उनको रायपुर में प्रबंधक संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है।