राजनीति

दिल्ली : मनोज तिवारी से हुई धक्का-मुक्की के विरोध में मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन
Posted Date : 06-Nov-2018 9:45:38 am

दिल्ली : मनोज तिवारी से हुई धक्का-मुक्की के विरोध में मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन

न्याय साक्षी । दिल्ली: मनोज तिवारी से हुई धक्का-मुक्की के विरोध में CM केजरीवाल के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, मनोज तिवारी से झड़प के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने CM केजरीवाल के घर का घेराव किया।

लैलूंगा के पूर्व विधायक और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया दुर्घटना का शिकार, घायल
Posted Date : 06-Nov-2018 9:42:53 am

लैलूंगा के पूर्व विधायक और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया दुर्घटना का शिकार, घायल

न्याय साक्षी रायगढ़। लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया आज सुबह करीब 8:30 के करीब दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार  सराईमुड़ा मोर के पास बहुत सारी छोटी छोटी गिट्टीया बिछी हुई थी। जिससे उनकी गाड़ी अचानक अनबैलेंस होकर नीचे गिर गई। जिसके कारण उन्हें साथ और घुटने और चेहरे पर चोट काफी आई। वे चश्मा पहने हुए थे। चश्मे का कांच टूट कर उनकी आंख के नीचे धंस गया जिससे उनकी आंख बाल-बाल बची।

बाघिन अवनी को मारने का फैसला दुखद :फडणवीस
Posted Date : 05-Nov-2018 8:47:45 am

बाघिन अवनी को मारने का फैसला दुखद :फडणवीस

 यह हमारे लिए भी दुखद है कि बाघिन अवनि को मारने का निर्णय लिया गया था। हम अभी भी इस मुद्दे की जांच करेंगे कि प्रक्रिया में कहीं कोई चूक हुई है या नहीं। मेनका जी के शब्द कठोर थे, लेकिन हमें उनकी भावनाओं को समझना चाहिए क्योंकि वह एक पशु प्रेमी हैं| कर्ज माफी के लाभार्थियों की सूची में कुल 49 लाख 50 हजार किसानों को जोड़ा गया है। अब तक 21000 करोड़ रुपये वितरित किए गए है|

कांग्रेस-भाजपा ने गरीबों को और गरीब होने के लिए छोड़ दिया है, जिस वजह से देश भर में गरीबों की हालत बहुंत ही खराब है :बसपा सुप्रीमों मायावती
Posted Date : 04-Nov-2018 10:44:25 am

कांग्रेस-भाजपा ने गरीबों को और गरीब होने के लिए छोड़ दिया है, जिस वजह से देश भर में गरीबों की हालत बहुंत ही खराब है :बसपा सुप्रीमों मायावती

रायपुर। अकलतरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब और दलितों के लिए काम किया है। कांग्रेस-भाजपा ने गरीबों को और गरीब होने के लिए छोड़ दिया है। जिस वजह से देश भर में गरीबों की हालत बहुंत ही खराब है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्यों की गलत नितियों और कई संस्थाओं के गलत कार्यप्रणाली से गरीबी और महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने तो गरीबों की कमर ही तोड़ दी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं है। देश भर में गरीबों की हालत बहुंत ही खराब है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत फैसले नोट बंदी और जीएसटी से लोग परेशान हैं। हमारी पार्टी हमेशा के केन्द्र व राज्य से मांग करते आई है कि देश में धरनासेठ और पंूजीपतियों की सरकार ना हो। जबकि आम आदमी की सरकार हो। केन्द्र की मोदी सरकार गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करने काम नहीं किया है। जिस वजह से देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। भ्रष्टाचार को रोकने में प्रधानमंत्री पूरी तरह से नामाम हैं।

छग में बसपा-गोंगपा से गठबंधन कांग्रेस आलाकमान ने मन बनाया
Posted Date : 13-Jul-2018 8:21:43 am

छग में बसपा-गोंगपा से गठबंधन कांग्रेस आलाकमान ने मन बनाया

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य दलों से गठबंधन को लेकर भले ही विरोधाभास हो लेकिन आलाकमान ने इसके लिए पूरी तरह मन बना लिया है और बहुजन समाज पार्टी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठजोड़ के लिए प्रयासरत है।
चर्चा है कि जल्द ही इन पार्टियों के साथ गठजोड़ को अंतिम रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के साथ प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल की दिशा में प्रयास शुरू की है। इसी के तहत कर्नाटक में उसने जनता दल सेक्यूलर के साथ तालमेल कर उसने सरकार बनाई है। इसी तर्ज पर राहुल गांधी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में बसपा और गोंगपा से गठजोड़ के संकेत दिए थे। गोंगपा के हीरासिंह मरकाम मरवाही में उनकी सभा में भी उपस्थित थे। बाद में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी राज्य में गठजोड़ की वकालत की थी। लेकिन इसके उपरांत राज्य के कुछ वरिष्ठ नेताओं के गठबंधन के विरोध में बयान सामने आए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने सीधे तौर पर गठबंधन का विरोध किया और राज्य में कांग्रेस के अकेले चुनाव लडऩे की बात कही। इससे गठजोड़ को लेकर पार्टी नेताओं में ही असमंजस की स्थिति बनने लगी। लेकिन अब चर्चा है कि हाईकमान ने पूरी तरह मन बना लिया है और गठबंधन को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा RJD से लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी ने दिए संकेत !
Posted Date : 14-Jun-2018 4:36:23 am

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा RJD से लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी ने दिए संकेत !

राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। कहा अगले चुनाव में जहां भी रहे, लोकेशन यहीं होगा। उन्होंने कहा लालू जी से पारिवारिक संबंध है, इस नाते आया। जदयू से बुलाया जाता तो जरूर जाता। उन्होंने राजद के टिकट पर अगला चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये कहानी फिर कभी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार है, निर्णय उनको करना है। सांसद मीसा भारती ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जहां से चुनाव लड़ना चाहे लड़ें, पार्टी उनके साथ रहेगी। तेजप्रताप यादव ने कहा पूरा महागठबंधन एकजुट है। सिन्हा ने कहा कि वे यहां फैमिली फ्रेंड के नाते आए हैं। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये ईद के त्योहार का मामला है। सभी को एक-दूसरे से मिलना चाहिए। मैं पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद की सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने तेजप्रताप के आते ही कहा कि चलो अब तेज भी आ गया, फैमिली कम्प्लीट हो गई।

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में कई दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इनमें बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी शामिल हैं। हालांकि, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इस खास पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। राजद की ओर से 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। इसके अलावा बुधवार को जदयू ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हज भवन में आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत तमाम नेता मौजूद थे।