छत्तीसगढ़

तमनार और कोसीर पुलिस की जुआ रेड की कार्यवाही
Posted Date : 09-Nov-2019 2:06:45 pm

तमनार और कोसीर पुलिस की जुआ रेड की कार्यवाही

न्याय साक्षी/रायगढ़। तमनार पुलिस द्वारा दिनांक 08/11/2019 को मुखबिर सूचना पर ग्राम महलोई झारगाव में  52 पत्ती तास से हार जीत का जुआ खेल रहे  जुआडियन 1- बबलू पटेल पिता मधुसुदन पटेल 32 वर्ष  2) राजू प्रजा  पिता राजेश प्रजा 24 वर्ष  3) विश्वकांत नागवंशी  पिता धरमलाल नागवंशी 32 वर्ष 4) पतालू  खडिया  पिता  घनश्याम  खडिया उम्र 22 वर्ष सभी झारगांव महलोई 5) अभयराम यादव पिता लोरीक यादव 45 वर्ष  6)  राम कुमार प्रजा पिता ईश्वर प्रजा उम्र 30 वर्ष दोनों कुधरीपारा  तमनार को पकडे जिनके फड व पास से जुमला नगदी रकम 1380  रू एवं मौके पर 52 पत्ती तास जप्त किया गया है। 
वहीं दूसरी मामले में कोसीर पुलिस द्वारा  दिनांक 08.11.19 को दिपावली एकादशी त्यौहार पर पेट्रोलिंग करने के दौरान मुखबिर सूचना पर  ग्राम बरदुला में बीच गली रंगमंच पर तास पत्ती से जुआ खेल रहे  1. रमेश कोसले पिता स्व. दयाराम कोसले उम्र 38 वर्ष 2. संतोश कुमार साहू पिता दूजराम उम्र 25 वर्ष 3. दादूराम साहू पिता जोहितराम साहू उम्र 60  वर्ष 4. अंजोर कुमार साहू पिता भनीलाल साहू उम्र 30 वर्ष 5. सुरेश साहू पिता दुकाल साहू उम्र 30 वर्ष सभी साकिनान ग्राम बरदुला थाना कोसीर को पकड़ा गया जिनके फड व पास से नगदी रकम 1490 रूपये एवं 52 पत्ती तास  जप्त किया गया है , आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

आयुष विंग आयुर्वेद द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Posted Date : 09-Nov-2019 2:06:13 pm

आयुष विंग आयुर्वेद द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

न्याय साक्षी/रायगढ़। वार्ड नं 18 मे आयुष विंग आयुर्वेद द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लॉयनेस क्लब रायगढ़ रूरल रही, शिविर में आयुष विंग की ( स्वास्थ्य अधिकारी)   डॉ मीरा भगत ,के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ाना, आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देना है। सरकार द्वारा आयुर्वेद संस्थान द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण कर उसके लाभ की जानकारी दी गई। आयुष विंग आयुर्वेद  के द्वारा हर महीने हर वार्ड में जा कर महीने में दो बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे वार्डवासियों को ज्यादा से ज्यादा  लाभ मिल सके। इन शिविरों में हर वार्ड के आगंनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत वहाँ की मितानिनों का विशेष सहयोग रहता है।  इस शिविर का लाभ वार्ड के सभी लोगों नें लिया। आयुर्वेदिक( चिकित्सा अधिकारी)डॉ मीरा भगत, लॉयनेस क्लब रायगढ़ रूरल की अध्यक्ष बीना चौहथा,ऑगनबाडी की कार्यकर्ता रामेश्वरी, सहायका पुष्पा चौहान, आयुष विंग से रिता यादव, भागवत पटेल रहे।

राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों का कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Posted Date : 09-Nov-2019 1:49:54 pm

राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों का कांग्रेस की प्रतिक्रिया

0-13 नवंबर को किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच किया गया स्थगित
0-सबसे आपसी भाईचारा सद्भाव बनाये रखने की अपील

रायपुर, 09 नवंबर । अयोध्या में राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का जो फैसला आया है, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम आदर करते, सम्मान करते है, सभी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को मानते है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की कांग्रेस पार्टी पक्षधर है। इस फैसले से भाजपा और भाजपा के सहयोगियों द्वारा सत्ता के भोग के लिये देश की आस्था और विश्वास के साथ राजनीति करने के द्वारा भी सत्ता के लिये बंद हो गये। भगवान राम सत्ता के भोग के नहीं वचन की मर्यादा के लिये त्याग का प्रतीक है।  
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी से आपसी सदभाव भाईचारा, बनाये रखने की अपील करती है। हम सबसे निवेदन करते है कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली शांति और परस्पर सदभाव की परंपरा को सब बनाये रखे। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश में ऐतियातन हर संभव कदम राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। 
13 नवंबर के आंदोलन के बारे में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश में अनेक स्थानों पर धारा 144 लगे होने के समाचार मिल रहे है। निश्चित रूप से किसानों की लड़ाई बेहद अहम है लेकिन देश की कानून व्यवस्था की परिस्थिति को देख कर इस आंदोलन को कुछ दिनों के लिये टाला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चांवल की खरीदी की मांग को लेकर 13 तारीख को दिल्ली जाने का कांग्रेस का कार्यक्रम देश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं वातावरण को देखते हुये, स्थगित कर दिया गया है। हम किसान के हकों और हितो की लड़ाई लडऩा जारी रखेंगे लेकिन देश में अमन भाईचारा और परस्पर सदभाव हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। 

अलायंस एयर का सर्वे दल 11 को आयेगा विमान तल की जांच करने
Posted Date : 09-Nov-2019 1:48:07 pm

अलायंस एयर का सर्वे दल 11 को आयेगा विमान तल की जांच करने

जगदलपुर, 09 नवंबर । स्थानीय एयर पोर्ट से बस्तर से उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना की जानकारी अगले सप्ताह तक स्पष्ट होगी। इस सिलसिले में डीजीसीए ने पिछले दिनों यहां आकर विमान तक में आवश्यक सुरक्षा जांच की थी। उसमें आंशिक रूप से सुधार किया जा चुका है। इसे देखते हुए आगामी सप्ताह अब संभवत: 11 या 12 नवंबर तक उड़ान सेवा देनी वाली कंपनी एलायंस एयर का एक दल पुन: एक बार इसका निरीक्षण कर उड़ान की अनुमति दे सकता है। यह उड़ान सेवा उड़ान-3 के अंतर्गत शुरू हो सकती है। 
उल्लेखनीय है कि बस्तर में उड़ान सेवा फिर से एक बार शुरू करने के लिए पिछले वर्ष से कोशिश चल रही है और इस शीतऋतु के संशोधित उड़ान कार्यक्रम में एयर एलाइंस ने अपनी सेवा शुरू करने के लिए अपना प्रस्ताव दिया है। इसलिए डीजीसीए ने पिछले दिनों विमान तल का निरीक्षण किया और अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि डीजीसीए ने एलाइंस एयर को जगदलपुर आकर लैंडिंग और टेकऑफ का पहले फिजीकल सर्वे करने को कहा है। इसी सिलसिले में एलाइंस एयर की टीम यहां आगामी सप्ताह आकर इसका सर्वे कर सकती है। इसके बाद ही इस सर्वे के सकारात्मक संकेतों से बस्तर से हवाई सेवा शुरू हो सकती है। 
इस संबंध में यह भी विशेष तथ्य है कि एलाइंस एयर, एयर इंडिया की घरेलु उड़ान सेवा का अंग है और इसके द्वारा बस्तर से  72 यात्रियों का बड़ा विमान एटीआर-72 से उड़ान सेवा प्रदान की जा सकती है। 

 सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं -मुख्यमंत्री
Posted Date : 09-Nov-2019 1:47:49 pm

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं -मुख्यमंत्री

रायपुर, 09 नवम्बर 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज चिरमिरी की सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ शान्ति का टापू है। यहाँ की जनता अमन चैन पसन्द करती है। हम अयोध्या मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर कानून व्यवस्था की ली जानकारी
Posted Date : 09-Nov-2019 1:47:26 pm

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर कानून व्यवस्था की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है, आगे भी रहेगी किया आश्वस्त
रायपुर, 9 नवंबर 2019/ अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा कर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी तरह चौकन्नी है, उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।