मनोरंजन

बॉलीवुड की आने वाली ये 2 बड़ी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकती है
Posted Date : 05-Nov-2018 8:39:49 am

बॉलीवुड की आने वाली ये 2 बड़ी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकती है

साहो साउथ की आने वाली फिल्म में से एक है। इस फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश जैसे सितारों को मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म सुजीत द्वारा लिखी और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में, कई खतरनाक एक्शन दृश्यों आपको देखने को मिल जायेगा। यह यूवी को क्रिएशन और टी-सीरीज़ ने प्रोडूस किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

1. फिल्म 2.0

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड रिलीज़ किया गया था और फिल्म गोल्ड ने अच्छा पैसा कमाया था और अब अक्षय कुमार 2.0 फिल्म में रजनीकांत के साथ आएंगे जो भारत में सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर होगा। सभी भारतीय प्रशंसकों विशेष इस फ़िल्म का इंतज़ार है। ये फिल्म जो बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

2. जीरो                                                                                                                                                                                                                                                                    अब शाहरुख खान की फिल्म जीरो की काफी चर्चा में है और इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा के साथ अद्वितीय भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

सलमान खान ने शूट किया मौत के कुएं का सीन
Posted Date : 04-Nov-2018 10:39:59 am

सलमान खान ने शूट किया मौत के कुएं का सीन

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ में मौत के कुएं का सीन फिल्माया गया है बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान खान को लेकर फिल्म ‘भारत’ बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू की भी अहम भूमिका है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग दुबई, अबु धाबी और माल्टा में पूरी होने के बाद अब ‘भारत’ की पूरी टीम देश में फिल्म की शूटिंग कर रही है। अली अब्बास जफर ने इस शूटिंग के दौरान की ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि ‘मौत के कुएं’ के सीन की शूटिंग हो रही है। जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश के स्टंटमैन ने सलमान के साथ इस सीन की शूटिंग की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘अभी-अभी अपनी जिंदगी का सबसे खतरनाक ऐक्शन सीन यूपी से आए स्टंटमैन के साथ ‘मौत के कुएं’ शूट किया है।’ यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

सोनाली बेंद्रे को हो रही अब देखने में दिक्कत, शेयर की तस्वीर
Posted Date : 04-Nov-2018 10:38:54 am

सोनाली बेंद्रे को हो रही अब देखने में दिक्कत, शेयर की तस्वीर

 न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल का कहना है कि कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें दिखने में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से वह सहीं तरीके से किताब नहीं पढ़ पा रही. सोनाली ने शुक्रवार शाम को एक किताब के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अब अगली बुक की अनाउंसमेंट का समय है. पिछली किताब ने थोड़ा समय लिया क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से मेरी आंख में अजब सी दिक्कत हो रही है और इस वजह से मैं सही तरीके से पढ़ नहीं पा रही हूं. थोड़ी सी डर गई थी लेकिन अब सब ठीक है.हाल ही में, सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं और जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. सोनाली ने गुरुवार रात प्रियंका और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में वह लाल रंग की पोशक और एक विग में दिखीं.इससे पहले सोनाली सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंची थीं. सोनाली लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं, वह अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां ही नहीं बल्कि अपनी सारी सोशल एक्टिविटीज को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. हाल ही में, सोनाली ने एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अपनी आत्मा को तृप्त और उसे महसूस करने लिए, म्यूजिक जैसा कुछ नहीं है.कुछ दिनों पहले सोनाली ने अपने दर्द को बयां करने वाला एक नोट सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसके पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनाली इन दिनों कैंसर से लड़ते हुए कितने दर्द से जूझ रही हैं. इसके साथ ही कुछ समय पहले सोनाली ने ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के लिए एक इमोशनल वीडियो भी भेजा था.

दीपिका-रणवीर को दी शादी की बधाई, प्रियंका के सवाल को टाल गए शाहरुख खान
Posted Date : 03-Nov-2018 11:02:34 am

दीपिका-रणवीर को दी शादी की बधाई, प्रियंका के सवाल को टाल गए शाहरुख खान

 शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को खास सरप्राइज भी दिया। किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में लीड भूमिका में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड भूमिका में हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किंग खान से कई मजेदार सवाल भी पूछे गए। हालांकि जब शाहरुख से प्रियंका को लेकर सवाल पूछा गया तो वह सवाल को टालते हुए नजर आए। शाहरुख खान से प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। इस दौरान किंग खान दीपिका के सवाल पर कहा कि भगवान उन्हें ढ़ेर सारी खुशियां दें। शाहरुख ने कहा कि दीपिका की शादी की खबर के बाद मैंने उन्हें फोन भी किया था और उनसे बात की और कहा था- ‘जिस तरह से मैं अपनी मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रहा हूं, वैसे ही वह भी करें।’ लेकिन किंग खान प्रियंका की शादी के सवाल को टालते दिखे। बता दें कि बी-टाउन में कई साल पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की खबरों की खूब चर्चा हुई थी। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि जब शाहरुख की पत्नी गौरी खान के उनके अफेयर की खबरों की भनक लगी तो किंग खान ने प्रियंका के साथ फिल्मों को करने से इंकार कर दिया था। बाद में प्रियंका और शाहरुख का रिश्ता टूट गया था। प्रियंका और शाहरुख की जोड़ी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ में देखा गया था। इसके बाद से दोनों ने एक साथ काम नहीं किया है।

संदीप खोसला ने रखी शानदार प्री-दीवाली पार्टी, मलाइका-नेहा समेत पहुंचे ये स्टार्स
Posted Date : 03-Nov-2018 11:00:58 am

संदीप खोसला ने रखी शानदार प्री-दीवाली पार्टी, मलाइका-नेहा समेत पहुंचे ये स्टार्स

मुंबईः बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी का जश्न शुरू हो गया हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे।  पार्टी में नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ पहुंची। इस दौरान नेहा पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। माथे पर बिंदी कानों में झूमके पहने नेहा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग-अलग गाड़ियों में स्पॉट हुए।मलाइका ब्लैक ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। उन्होंने कातिलाना अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। PunjabKesariवहीं इनके अलावा स्वरा भास्कर, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन, अनन्या पांडे, ईशा गुप्ता, सुजैन रोशन समेत करण जौहर भी नजर आए। PunjabKesariबता दें कि दिवाली पर हर साल एकता कपूर, आमिर खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड सेलेब्स को शानदार पार्टी देते हैं।खबरें हैं कि शाहरुख खान 4 नवंबर को एक बड़ी पार्टी देने वाले हैं।

करण से मनमुटाव के बाद अजय और काजोल जा सकते हैं इस शॉ में
Posted Date : 03-Nov-2018 10:58:19 am

करण से मनमुटाव के बाद अजय और काजोल जा सकते हैं इस शॉ में

बॉलीवुड की मोस्ट पोपुलर जोडिय़ों में शुमार अजय देवगन और काजोल जल्द ही करन जोहर के शो में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन और काजोल फिल्म निर्देशक करण जोहर के शो कॉफी विद करण में जा सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल, करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अजय और करण के बीच हुए मनमुटाव के बाद काजोल ने अपने पति का साथ देने के लिए करण जोहर से अपनी पुरानी दोस्ती खत्म कर ली थी। लेकिन हाल ही में जब फिल्म कुछ कुछ होता है के 20 साल पूरे होने पर हुए एक इवेंट में काजोल और करण मिले तो उनमें एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान काजोल और करण काफी घुलमिल गए थे। काजोल ने कॉफी विद करण के इस सीजन में आने के लिए पहले ही हामी भरी थी और अब चर्चा है कि काजोल के साथ अजय ने भी शो में आने के लिए सहमति जता दी है। बताया जा रहा है कि अजय और काजोल दीवाली के बाद करण के शो का एपिसोड शूट करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गया है। काजोल करण के शो में कई बार आ चुकी हैं लेकिन अजय देवगन सिर्फएक बार 2011 में कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शॉ में क्या करण और अजय के बीच मनमुटाव किस तरह खत्म होगा।