आज के मुख्य समाचार

नीतीश के करीबी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल
Posted Date : 30-Dec-2018 12:43:51 pm

नीतीश के करीबी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल

0-जेडीयू को झटका
रांची ,30 दिसंबर । झारखंड में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को तगड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के बाद महतो ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की। बता दें कि जलेश्वर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।
बाघमारा से दो बार के विधायक महतो यहां बाबुलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। यही वजह है कि 2019 विधानसभा चुनाव से पहले महतो का शामिल होना कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
साफ छवि के राजनेता और नीतीश कुमार के करीबी महतो के कांग्रेस में जाने के पीछे एनडीए में टकराव को भी वजह माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महतो ने बाघमारा से वर्तमान बीजेपी विधायक धुल्लू महतो पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि धुल्लू महतो वहां माफिया राज चला रहे हैं। जलेश्वर ने कहा कि बीजेपी सरकार के माफिया राज को उखाडऩे के लिए ही वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Posted Date : 30-Dec-2018 12:42:21 pm

आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तार

बर्लिन ,30 दिसंबर । डच और जर्मन पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया। पुर्तगाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि चार संदिग्धों को रॉटरडैम में हिरासत में लिया गया और अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली। पुलिस ने बयान में कहा गया कि कथित खतरा किस स्तर और प्रकृति का था इसका पता लगाने के लिये जांच जारी रहेगी। उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर, जर्मनी में पुलिस ने बताया कि एक सीरियाई व्यक्ति को नीदरलैंड में आतंकी हमला को अंजाम देने की तैयारियों में संलिप्तता के लिये गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नीदरलैंड के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद 26 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी शहर मैन्ज से गिरफ्तार किया गया है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का जर्मनी में कोई आधिकारिक निवास या कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जर्मन पुलिस ने बताया कि वे इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि मामला पुर्तगाल पुलिस का है, जो मामले की जांच कर रही है।

कोहरे के कारण हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा, 7 की मौत, 4 अन्य घायल
Posted Date : 29-Dec-2018 11:09:51 am

कोहरे के कारण हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा, 7 की मौत, 4 अन्य घायल

अंबाला ,29 दिसंबर । हरियाणा के शहर अंबाला में हुए एक भीषण सडक़ हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर हुए इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मृत सभी लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, जिनके शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच एक ट्रक ने अंबाला-चंडीगढ़ नैशनल हाइवे पर दो एसयूवी गाडिय़ों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके कारण एसयूवी में सवाल 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शवों को वाहन से निकलवा कर इन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
झज्जर जिले में भी हुआ था हादसा 
इसके अलावा घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में मृत सभी लोग चंडीगढ़ के रहने वाले थे और सभी के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

पिरामिड के पास यात्री बस में विस्फोट, 4 की मौत
Posted Date : 29-Dec-2018 11:09:17 am

पिरामिड के पास यात्री बस में विस्फोट, 4 की मौत

काहिरा ,29 दिसंबर । मिस्र के गीजा पिरामिडों के भ्रमण पर आए वियतनामी पर्यटकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। अटॉर्नी जनरल नाबिल अहमद सादेक ने एक बयान में कहा कि तीन पर्यटकों के अलावा एक टूरिस्ट गाइड की भी मौत हुई है जो मिस्र का नागरिक है। 
रिपोर्ट के अनुसार, बस चालक और नौ अन्य वियतनामी पर्यटक घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, अल-मरियोटिया रोड पर एक दीवार के पास रखा विस्फोटक उपकरण शाम 6.15 बजे फट गया और बस पलट गई। 
प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबुली ने संवाददाताओं को बताया कि तीन पर्यटकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि टूरिस्ट गाइड ने अल-हरम अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

बर्फ में फंसे 11 लोगों में से चार को बचाया गया
Posted Date : 29-Dec-2018 11:08:07 am

बर्फ में फंसे 11 लोगों में से चार को बचाया गया

खाबरोवस्क ,29 दिसंबर । रूस में पूर्वी खाबरोवस्क प्रांत के निकोलायेवस्की में हिमस्खलन के बाद बर्फ में फंसे 11 लोगों में से चार लोगों की सुरक्षित बचा लिया गया है। 
जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने कहा, बर्फ में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है तथा अन्य लोगों अभी भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने बताया कि सात लोग अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं। 

 मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से बुजुर्ग हबीबुर्रहमान को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
Posted Date : 28-Dec-2018 12:21:55 pm

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से बुजुर्ग हबीबुर्रहमान को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

रायपुर, 28 दिसंबर ।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से राजधानी रायपुर के टिकरापारा संतोषी नगर निवासी बुुजुर्ग  काजी हबीबुर्रहमान को अब राज्य सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। काजी हबीबुर्रहमान मुख्यमंत्री  बघेल से मिलने पहुना पहुंचे थे। वे पूर्व में स्टाम्प वेंडर का काम करते थे और 80 के दशक में रायपुर शहर के संतोषी नगर वार्ड से पार्षद भी रहे हैं।  हबीबुर्रहमान ने पहुना में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके पुराने परिचित डॉ. राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को उनका परिचय दिया और यह बताया कि वर्तमान में  हबीबुर्रहमान की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।