छत्तीसगढ़

तीन हिस्से में पहुंचा पोल, 100 फ ीट फि र लहराएगा तिरंगा
Posted Date : 22-Jan-2019 11:10:03 am

तीन हिस्से में पहुंचा पोल, 100 फ ीट फि र लहराएगा तिरंगा

बिलासपुर, 22 जनवरी ।  जोनल स्टेशन के बहुत जल्द 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराते हुए नजर आएगा। गेट क्रमांक दो के किनारे इतनी ऊंचाई का पोल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को 10 - 10 मीटर के पोल स्टेशन पहुंची। इसे जोडऩे का काम पूरा होने के बाद 30 फीट का तिरंगा लगाया जाएगा।  शहर के बाद रेलवे ने यह प्रयास किया है। इस ऊंची में तिरंगा लहराएगा तो इस ऐतिहासिक बिल्डिंग की सौंदर्यता और बढ़ जाएगी। पिछले दिनों रेलवे ने इसकी योजना बनाई। इसके बाद उस जगह का चयन किया गया जहां तिरंगा लगाया जाना है। जगह चयन काफी सोच- समझकर गेट क्रमांक दो के किनारे की गई है। इससे स्टेशन की खूबसूरती पहले से और बढ़ जाएगी। पोल को मजबूती से लगाकर पहले चयनित जगह पर फाउंडेशन का काम पूरा किया गया। सोमवार को पोल स्टेशन पहुंचा। जिसे अब जोडऩे का काम ही बाकी है। रेल प्रशासन की कोशिश है कि विशाल तिरंगे को 26 जनवरी को फहराया जाए। तिरंगा 24 घंटे लहराएगा। इसके अलावा पर्याप्त लाइट के अलावा इस जगह का खौस तौर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने की मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर चर्चा
Posted Date : 22-Jan-2019 11:08:19 am

मुख्यमंत्री ने की मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर चर्चा

रायपुर, 22 जनवरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 की बजट तैयारियों के सिलसिले में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया।

सरकारी स्कूलों में बढ़ायी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता : मुख्यमंत्री बघेल
Posted Date : 22-Jan-2019 11:06:09 am

सरकारी स्कूलों में बढ़ायी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता : मुख्यमंत्री बघेल

0 मुख्यमंत्री ने विवेकानंद विद्यापीठ में स्वीकृत 19 पदों पर भर्ती की दी अनुमति
0 स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पर शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल 

रायपुर, 22 जनवरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों के समान ही विविध प्रतिस्पर्धाओं में सफल होकर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकें। बघेल आज यहां रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यापीठ में शासन द्वारा पूर्व में स्वीकृत 19 भदों पर भर्ती की अनुमति भी प्रदान की। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव श्रीमत् सत्यरूपानंद जी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा प्रदेश के जिला मुख्यालय नारायणपुर और रायपुर में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम का निर्माण जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ उसमें वो सफल हुए है। आश्रम के निर्माण से लेकर अभी तक की यात्रा में उनके साथ अनेक स्मृतियां है। उन्होंने कहा कि वैसे तो वे कई बार वे इन आश्रमों मेें आए है परंतु मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को प्रदेश के नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में और आज यहां विवेकानंद विद्यापीठ में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की नर-नारायण की सेवा की परिकल्पना को हम सभी को साकार करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कोलकाता के बाद सबसे ज्यादा समय रायपुर में व्यतीत किए है। उनकी स्मृतियों को अक्षुण्य रखने के लिए उन्होंने जब विपक्ष के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में रायपुर के विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम से करने के लिए अशासकीय संकल्प पटल पर रखा तो उसका किसी ने विरोध नही किया, स्वामी का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि इसे सर्वसम्मिति से पारित किया गया।
रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के सचिव श्रीमत् स्वामी सत्यरूपानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज युवा व्यक्तिगत उन्नति के प्रति समर्मित है बल्कि समर्पण का यह गुण अपने संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए होना चाहिए और इससे जो शक्ति निकलेगी उसे भारत माता की सेवा में लगाना चाहिए और यही भारत को पुन: जगदगुरू में रूप में स्थापित कर सकेगा।
कार्यक्रम को प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा के प्रेरणा स्त्रोत है। जिस प्रकार शरीर पंचतत्वों और से मिलकर बना है यदि उसी प्रकार युवाओं में सत्य, संकल्प, समर्पण, संघर्ष और साधना का गुण आवश्यक है। शरीर को जिस प्रकार आत्मा जीवंत करती है उसी प्रकार इन गुणों के साथ साहस युवाओं को स्वामी विवेकानंद जैसा बनाता है।
कार्यक्रम में विवेकानंद विद्यापीठ के सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने प्रतिवेदन में बताया कि शासन द्वारा विद्यापीठ में पूर्व में 19 पद स्वीकृत किए गए है परंतु वित्त विभाग की अनुमति नही होने के कारण भर्ती नही हो पा रही है। जिस पर बघेल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्तमंत्री भी है और वे भर्ती की अनुमति भी प्रदान करते है। इस अवसर पर विद्यापीठ के प्राचार्य एच.डी.प्रसाद, विद्यापीठ बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती रश्मि पटेल, विद्यापीठ के न्यासीगण, प्रबुद्धनागरिकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सरस मेला का आयोजन 27 से 5 फरवरी तक
Posted Date : 22-Jan-2019 11:04:44 am

सरस मेला का आयोजन 27 से 5 फरवरी तक

० देशभर के महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियां के लगेंगे स्टॉल
० मेला में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होगा आयोजन

ंरायपुर, 22 जनवरी । राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आगामी 27 जनवरी से 05 फरवरी तक सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर में गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियां इस मेले में प्रदर्शित व विक्रय की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष सरस मेला में अन्य राज्यों के 85 एवं छत्तीसगढ़ के 110 महिला स्व-सहायता समूहों ने पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हार्ट में आयोजित सरस मेले में हिस्सा लिया था। इस वर्ष भी देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सरसमेले के आयोजन और उसकी तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्री सोनी ने मेला ग्राउण्ड की साफ-सफाई, स्टॉल की व्यवस्था व आबंटन, वहां बिजली, पानी की आपूर्ति, आपात चिकित्साएवं सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

पंचायत मंत्री सिंहदेव ने बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित कार्यो किया निरीक्षण
Posted Date : 22-Jan-2019 11:03:25 am

पंचायत मंत्री सिंहदेव ने बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित कार्यो किया निरीक्षण

० अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे के दिए निर्देश
रायपुर 22 जनवरी । प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज मंत्रालय से वीडियो फ्रेसिंग के जरिए विभागीय समीक्षा के उपरांत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मंदिरहसौद का दौरा किया। उन्होंने यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया और उनके कार्यो की सराहना की। पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि इसे और विकेन्द्रीकृत और विस्तारित किया जाए साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अन्य विकल्पों को तलाशे  ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो सके। श्री सिंहदेव ने कहा कि बिहान मिशन 25-25 के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी पहल है। श्री सिंहदेव ने बिहान में योगदान के लिए ग्राम पंचायत मंदिर हसौद की सरपंच श्रीमती धनमति गायकवाड़ की प्रशंसा भी की।
मंदिरहसौद ग्राम पंचायत में पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट निर्माण कार्य से जुड़े अन्नपूर्णा ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सेन ने पंचायत मंत्री को समूह की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके समूह को करीब 60 लाख रूपए का कार्यादेश प्राप्त हो चुका है और उनके समूह ने 14 लाख रूपए के पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट की सप्लाई भी कर दी है और शीघ्र ही शेष आर्डर की सप्लाई भी समूह द्वारा कर दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एंव ग्रामीण विकास श्री आर.पी.मण्डल, आजीविका मिशन के संचालक श्री अभिजीत सिंह, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
Posted Date : 21-Jan-2019 12:46:04 pm

मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

राजनांदगांव, 21 जनवरी । जिले के रेलवे स्टेशन से करीब 16 किलोमीटर दूर मुसरा बाकल के पास अप लाइन से आ रही मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। ये जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर  ने दी। उन्होंने बताया कि  रेलवे का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी वापस ट्रेक पर लेकर सिग्नल क्लियर किया।
रेलवे एसएम ने कहा कि बाकल के समीप मालगाड़ी के चार पहिए डीरेल्ड हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर टेक्निकल स्टाफ ने जाकर इसे दुरुस्त किया। इस कारण अप और डाउन दोनों ही दिशा से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग लेट हुई।  टेक्निकल स्टाफ की मौजूदगी के चलते पटरी पर शीघ्र काम कर लिया गया।
बिलासपुर से आ रहे यात्रियों ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे विलंब से पहुंची। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि लगभग 2 घंटे के इंतजार के बाद वे राजनांगांव रेलवे स्टेशन पहुंचे। तो वहीं तकनीकी टीम ने काफी तेजी से अपना काम किया।