मनोरंजन

फिल्म डंकी का टीजर रिलीज, भावनात्मक सफर पर निकले शाहरुख ने लूटी महफिल
Posted Date : 04-Nov-2023 5:35:50 am

फिल्म डंकी का टीजर रिलीज, भावनात्मक सफर पर निकले शाहरुख ने लूटी महफिल

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का इंतजार दुनियाभर के दर्शकों को है और अपने 58वां जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को फिल्म डंकी के टीजर की सौगात भी मिल गई है, जिसकी राह बड़ी बेसब्री से देखी जा रही थी। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है और अब टीजर आने के बाद यह फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
टीजर की शुरुआत एक गाने निकले थे कभी हम घर से, घर दिल से मगर नहीं निकला... से होती है, जहां शाहरुख रेगिस्तान में भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ लोग भी हैं। हार्डी बने शाहरुख हंसाने के साथ-साथ भावुक भी करते हैं, वहीं सूट-सलवार पहने तापसी उर्फ मन्नू सीधे-सादे अवतार में नजर आई हें।वास्तविक जीवन के अनुभवों और कहानियों पर आधारित डंकी प्यार और दोस्ती की एक खूबसूरत और भावनात्मक दास्तां बयां कर रही है।
शाहरुख ने टीजर साझा कर लिखा, सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। एक हृदयस्पर्शी कहानीकार की हृदयस्पर्शी कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे।
डंकी शाहरुख की फिल्म जवान और पठान से बिल्कुल अलग होने वाली है। इसमें उनका एक्शन अवतार देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिल्म में दर्शकों को एक ऐसी चीज दिखाई जाएगी, जो पहले किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिली।राजकुमार हिरानी की फिल्में जितनी मनोरंजक होती हैं, डंकी उससे भी कहीं ज्यादा मनोरंजक होगी। दर्शकोंं को फिल्म देखते समय मजा तो आएगा ही, साथ-साथ उन्हें इससे कुछ सीख भी मिलेगी, जैसा हिरानी की फिल्मों में होती ही है।
डंकी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और सतीश शाह भी हैं, वहीं इसमें विक्की कौशल और काजोल मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।19 अप्रैल, 2022 को इस फिल्म का ऐलान हुआ था। इसके जरिए शाहरुख ने पहली बार हिरानी के साथ काम किया है।
शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो ने धमाल मचा दिया था। अब टाइगर 3 में शाहरुख का कैमियो नजर आएगा, जो धमाकेदार होने वाला है।टाइगर वर्सेज पठान भी वाईआरएफ का चर्चित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में शाहरुख और सलमान की भिड़ंत देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा।सुजॉय घोष की एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख को पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर देखा जाएगा।

 

सलमान ने दिखाई अपनी भांजी अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे की पहली झलक
Posted Date : 02-Nov-2023 4:37:50 am

सलमान ने दिखाई अपनी भांजी अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे की पहली झलक

अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री मौजूदा वक्त में अपनी पहली फिल्म फर्रे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इसका निर्माण सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं।अब उन्होंने फर्रे का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अलीजेह समेत सभी कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है।इसके साथ सलमान ने खुलासा किया कि फर्रे का ट्रेलर 1 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
फर्रे में सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर सोनी और नवीन येरनेनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स पर फर्रे का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, फिल्म फर्रे का ट्रेलर 1 नवंबर आएगा और नतीजे 24 नवंबर को आएंगे।फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जो रोमांच से भरपूर है।

 

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 का पोस्टर लॉन्च
Posted Date : 02-Nov-2023 4:37:21 am

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 का पोस्टर लॉन्च

रणवीर ने कहा- आला रे आला, सिम्बा आला

रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम 3 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर संग्राम भालेराव व सिम्बा की भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं।
रणवीर की सिम्बा वाला सिंघम 3 का नया पोस्टर ऊर्जा से भरपूर है।
इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव या सिम्बा के रूप में रणवीर बिल्कुल आकर्षक, स्टाइलिश और पहले से अधिक मजबूत लग रहे हैं, पोस्टर गारंटी देता है कि वह मनोरंजन के विस्फोट के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया, और लिखा, सबसे नटखट, सबसे निराला, आला रे आला, सिम्बा आला।
एक सूत्र ने साझा किया, सुपरस्टार सिंघम 3 में वापस आ रहा है, लोग उनके सबसे प्रसिद्ध पात्रों में से एक के बहुप्रतीक्षित अवतार से एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन की उच्च खुराक की उम्मीद कर सकते हैं।
सूत्र ने आगे कहा, हमेशा की तरह, उनके वन लाइनर्स हलचल मचा देंगे और दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देंगे।
फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण भी हैं।

 

लाल सलाम पोंगल 2024 पर भव्य नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है
Posted Date : 01-Nov-2023 3:44:00 am

लाल सलाम पोंगल 2024 पर भव्य नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित लाल सलाम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐश्वर्या ने इससे पहले धनुष को फिल्म 3 में निर्देशित किया था। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।
एक रोमांचक घटनाक्रम में, निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 2024 में पोंगल त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और उन्होंने इस अवसर को चिह्नित करने के लिए रजनीकांत और विष्णु विशाल की विशेषता वाला एक पोस्टर जारी किया है। लाल सलाम पर रजनीकांत का काम कुछ समय पहले पूरा हुआ था, और वह फिल्म में मुंबई के एक गैंगस्टर मोइदीन भाई की भूमिका निभा रहे हैं।
बताया गया है कि यह फिल्म क्रिकेट और साम्यवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तेलुगु अभिनेत्री जीविता राजशेखर और निरोशा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। लाल सलाम का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान संगीत संभाल रहे हैं। इस रोमांचक परियोजना पर अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर का ट्रेलर जारी
Posted Date : 01-Nov-2023 3:43:34 am

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर का ट्रेलर जारी

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर की घोषणा हुए लंबा वक्त हो गया था। फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की भी खबरें थीं।अब निर्माताओं ने सीधा फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, वो भी रिलीज के महज 5 दिन पहले। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में भूमि और अर्जुन चूहे-बिल्ली का खेल खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर में बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ प्यार, बेवफाई और अपराध की कहानी दिखाई दी।ट्रेलर में अर्जुन और भूमि के किरदारों के बीच एक अवैध संबंध दिखाया गया है, जिसके बाद कहानी में पुलिस की एंट्री होती है। कहानी एक कत्ल और उसकी गुत्थी सुलझाने पर आधारित है।फिल्म का निर्देशन अजय बह्ल ने किया है। वह धारा 375 और बीए पास जैसी फिल्में बना चुके हैं।
फिल्म का निर्माण टी-सीरीज ने किया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बजट की कमी के कारण फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।भूषण कुमार ने फिल्म के लिए एक निश्चित बजट तय किया था, लेकिन अजय का खर्च काफी बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने फिल्म पर पूर्ण विराम नहीं लगने दिया और फिल्म की शूटिंग पूरी की।सिनेमाघरों के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। टीवी पर यह सोनी मैक्स पर दिखाई जाएगी।
फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी।इसका पोस्टर साझा करते हुए अर्जुन ने एक्स पर लिखा था, इसमें थ्रिल है, रोमांस है, भावना है, रहस्य है। आपके सामने प्रस्तुत है द लेडी किलर, एक रोमांचक रोंगटे खड़े करने वाली प्रेम कहानी और मेरा अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट। मेरे निर्देशक अजय बहल को मुझपर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद।फिल्म के पोस्टर पर लिखा था, संदेह के कारण एक सांप अपनी ही पूंछ काट लेता है।
अर्जुन पिछली बार फिल्म कुत्ते में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कुमुद मिश्रा और तब्बू ने काम किया था। हालांकि, फिल्म न दर्शकों को लुभा सकी और न ही समीक्षकों को।द लेडी किलर के बाद वह मेरे हस्बेंड की बीवी में नजर आएंगे। इसमें भी उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।मुदस्सर अजीज की इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह भी होंगी।भूमि फिल्म सनकी का भी हिस्सा हैं।

 

गदर-3 की तैयारी शुरू, 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा प्रदर्शन
Posted Date : 31-Oct-2023 5:31:12 am

गदर-3 की तैयारी शुरू, 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा प्रदर्शन

अभिनेता सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई गदर मचाया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म को लेकर सिनेमा लवर्स में तगड़ा क्रेज देखने को मिला था। साल 2001 में गदर रिलीज हुई थी और इसके 22 साल बाद साल 2023 में गदर 2 लेकिन अब गदर 3 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
कहानी हो गई है क्रेक
बताया जा रहा है कि मेकर्स, गदर 3 में ज्यादा देरी नहीं करने वाले हैं और उन्हें सनी देओल के स्टारडम पर पूरा भरोसा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी और अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के अगस्त से शूट शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि गदर 3 की कहानी क्रेक हो गई है।
कौन होगा विलेन
अनिल शर्मा फिल्म्स के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राणा भाटिया ने कहा, ‘अगले पार्ट की कहानी तो क्रैक कर ली गई है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हम इसे दो साल के भीतर लाने की कोशिश कर रहे हैं।’ राणा भाटिआ ने बताया है कि सनी देओल की फैमिली, गदर 3 का भी हिस्सा रहेगी लेकिन विलेन को लेकर विचार जारी है। याद दिला दे कि फिल्म के पहले पार्ट में अमरीश पुरी और दूसरे पार्ट में मनीष वाधवा विलेन के रोल में दिखे थे। गौरतलब है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इंडियन सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म गदर 2 बन चुकी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कुल कलेक्शन 525.45 करोड़ रुपये है। बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर जवान और दूसरे नंबर पर पठान है। ये दोनों ही शाहरुख खान की फिल्में हैं।