मनोरंजन

सूर्या और पूजा हेगड़े की रेट्रो का नया पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
Posted Date : 31-Jan-2025 10:56:23 pm

सूर्या और पूजा हेगड़े की रेट्रो का नया पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सूर्या को पिछली बार फिल्म कंगुवा में देखा गया था, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। इस फिल्म में बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नजर आए थे।
अब सूर्या जल्द ही फिल्म रेट्रो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
आखिरकार फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है, वहीं रेट्रो से सूर्या की नई झलक भी सामने आ चुकी है। आइए बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी।
रेट्रो के नए पोस्टर में सूर्या का धांसू अवतार दिख रहा है। वह एक कुर्सी पर बैठे बेहद गंभीर अवतार में दिख रहे हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
इस फिल्म में सूर्या की जोड़ी दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बनी है।
कार्तिक सुब्बाराज ने रेट्रो के निर्देशन की कमान संभाली है। सूया इस फिल्म का निर्माण अपनी पत्नी और अभिनोत्री ज्योतिका के साथ कर रहे हैं।

 

अर्जुन कपूर की नई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का ऐलान, रकुल प्रीत सिंह बनीं जोड़ीदार, मोशन पोस्टर जारी
Posted Date : 31-Jan-2025 10:56:08 pm

अर्जुन कपूर की नई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का ऐलान, रकुल प्रीत सिंह बनीं जोड़ीदार, मोशन पोस्टर जारी

पिछली बार अर्जुन कपूर फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। वह इसमें अजय देवगन से भिड़ते हुए दिखाई दिए। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
सिंघम अगेन के बाद अब अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम मेरे हसबैंड की बीवी है।
इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। तीनों की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।
मेरे हसबैंड की बीवी की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म के निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है, जिन्हें पति पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगी और खेल खेल में जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं। मेरे हसबैंड की बीवी की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी।
निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने रिश्तों की एक हास्यपूर्ण खोज में इस कलाकारों की टोली को प्रस्तुत किया है। हालाँकि कथानक के विवरण अभी गुप्त रखे गए हैं, लेकिन फिल्म के स्वर और कलाकारों ने जिज्ञासा जगाई है।
एक संपूर्ण मनोरंजन की अपेक्षा करें जो परिवारों और दोस्तों को एक साथ लाता है, उन्हें हँसाता है और रिश्तों के मज़ेदार पक्ष की खोज करता है। मेरे हसबैंड की बीवी का अनूठा कोण और कॉमेडी टाइमिंग इसे देखने के लिए एक रोमांचक अनुभव बनाती है।

 

इंटरनेशनल लेवल पर जलवा बिखेरेगी छावा, भारत के साथ रूस में भी रिलीज होगी विक्की-रश्मिका की फिल्म
Posted Date : 31-Jan-2025 10:55:49 pm

इंटरनेशनल लेवल पर जलवा बिखेरेगी छावा, भारत के साथ रूस में भी रिलीज होगी विक्की-रश्मिका की फिल्म

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. उसके पहले फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल फिल्म इंटरनेशनल बनने वाली है इसकी शुरुआत रूस में फिल्म की रिलीज से हो रही है. छावा भारत के साथ ही रूस में 14 फरवरी को रिलीज होगी.
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अपनी की अपकमिंग पीरियड फिल्म छावा को मेकर्स रूस में रिलीज करने के लिए तैयार हैं. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा 14 फरवरी को रूस और भारत में एक साथ रिलीज होने वाली है. यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शक अब 14 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रुस में कैसा प्रदर्शन करती है.
रिलीज से पहले छावा को विरोध का सामना करना पड़ा है, हालांक यह पहली बार नहीं है जब कोई हिस्टोरिकल फिल्म विवादों में पड़ी हो. इसके पहले भी कई पीरियड फिल्मों के खिलाफ आवाज उठाई गई है. इसी बीच छावा का ट्रेलर रिलीज होते ही छत्रपति संभाजी महाराज को नृत्य करते हुए दिखाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज रोकने की मांग उठाई.
ट्रेलर रिलीज के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी राजे ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को लेजिम बजाते हुए दिखाना ठीक है लेकिन उन्हें नाचते हुए दिखाना गलत. वहीं महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने फिल्म के मेकर्स को चेतावनी दी कि अगर फिल्म में कोई भी आपत्तिजनक सीन दिखाया गया जिसमें संभाजी महाराज की इमेज को नुकसान पहुंचा तो इसे रिलीज नहीं होने देंगे. जिसके बाद छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि फिल्म से विवादित सीन हटा दिए जाएंगे.

 

देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का दिखा धांसू अवतार, एडवांस बुकिंग हो गई शुरू
Posted Date : 30-Jan-2025 7:13:59 pm

देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का दिखा धांसू अवतार, एडवांस बुकिंग हो गई शुरू

आने वाले दिनों में कई फिल्में दर्शकों के बीच आने वाली हैं, जिनका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इन्हीं में से एक है देवा, जिसके हीरो शाहिद कपूर हैं।
यह फिल्म आगामी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
इसके साथ फिल्म देवा से शाहिद की नई झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है।
देवा का निर्माण विद्या बालन के पति और जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद की जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। फिल्म में पावेल गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं।
देवा की एक और खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की धरोहर को दिखाया जाएगा।

 

धूम धाम का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम और प्रतीक गांधी की शादी में घुसे बिन बुलाए बाराती
Posted Date : 30-Jan-2025 7:13:43 pm

धूम धाम का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम और प्रतीक गांधी की शादी में घुसे बिन बुलाए बाराती

पिछले कई दिनों से फिल्म धूम धाम चर्चा में है। इस फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसके जरिए ये दोनों कलाकार पहली बार साथ आए हैं।
कुछ दिन पहले फिल्म के पोस्टर और टीजर सामने आया था, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया।
अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
लोगों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं।
यामी और प्रतीक केमिस्ट्री शानदार लग रही है। दोनों की शादी होती है और शादी की पहली रात ही तब बवाल हो जाता है, जब उनकी शादी में अनचाहे बाराती या कहें गुंडे घुस जाते हैं।
शादी का मंडप जंग का मैदान बन जाता है और कोयल बनीं यामी और वीर बने प्रतीक की जिंदगी में भूचाल आ जाता है।
इस नई-नवेली जोड़ी की पहली रात की कहानी मजेदार लग रही है, वहीं यामी की कॉमेडी भी देखने लायक है।
प्रतीक की एक्टिंग भी लाजवाब है। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्हें कैसा भी किरदार दे दिया जाए, वो उसमें हर बार अव्वल नंबरों से पास हुए हैं। उन्होंने गंभीर से लेकर कॉमेडी किरदार बेहतरीन तरीके से निभाए हैं। कहीं न कहीं कॉमिक किरदारों के लिए प्रतीक को ज्यादा वाहवाही मिली है।
पिछली बार आई उनकी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में भी प्रतीक की कॉमेडी लोगों को पसंद आई थी। अब वह अपने कॉमेडी अवतार में वापस लौट आए हैं।
ट्रेलर देख एक यूजर ने लिखा, यामी बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत हैं, लेकिन कोई भी उनकी प्रतिभा अब तक बखूबी भुना नहीं पाया है।
एक ने लिखा, बड़े टाइम बाद ऐसी कॉमेडी फिल्म देखने को मिलेगी। ट्रेलर के बाद अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
एक लिखते हैं, ये दोनों ही कलाकार जबरदस्त हैं और इनकी कॉमेडी भी बढिय़ा है। ट्रेलर ने उम्मीद और बढ़ा दी है।
एक ने लिखा, एजाज खान ने भी चार चांद लगा दिए।
धूम धाम रोमांस और कॉमेडी से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म के लेखक यामी के पति आदित्य धर हैं। शादी से पहले यामी और आदित्य ने ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया था, जिसके हीरो विक्की कौशल हैं।
धूम धाम 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। अब यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि कोयल और वीर की शादी में क्या तूफान मचता है।

 

फिल्म इडली कढ़ाई से धनुष की पहली झलक आई सामने
Posted Date : 30-Jan-2025 7:13:28 pm

फिल्म इडली कढ़ाई से धनुष की पहली झलक आई सामने

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धनुष काफी समय से अपनी आगामी फिल्म इडली कढ़ाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
खास बात यह है कि पा पांडी (2017) और रायन (2024) के बाद यह धनुष की बतौर निर्देशक तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में वह अभिनय करते भी नजर आएंगे।
अब नए साल पर धनुष ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इडली कढ़ाई से अभिनेता की पहली झलक सामने आ चुकी है।
पोस्टर में धनुष हाथ में सब्जी का थैला लिए नजर आ रहे हैं। वह एक आम आदमी लग रहे हैं।
इडली कढ़ाई को 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी भी धनुष ने ही लिखी है। उन्होंने फिल्म का निर्माण आकाश भास्करन के साथ मिलकर किया है।
इडली कढ़ाई में धनुष की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ बनी है। इससे पहले दोनों फिल्म थिरुचित्रम्बलम (2022) मे साथ काम कर चुके हैं।