एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द डिप्लोमैट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ली में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में मेकर्स ने रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।
जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट का निर्देशन शिवम नायर कर रहे है। यह फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वही इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाला है। इस मोशन पोस्ट में जॉन का धांसू अवतार दिखने को मिल रहा है। टी-सीरीज ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि-द डिप्लोमैट का ट्रेलर आज यानी 14 फरवरी को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-जब उम्मीद खत्म होती दिख रही थी, तब एक डिप्लोमैट ने बाधाओं को चुनौती देने का साहस किया। इस पोस्टर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे ने लिखा-जॉन + सादिया + एक सच्ची कहानी = ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है तीसरे ने लिखा-सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता
द डिप्लोमैटसच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को शिवम नायर द्वारा निर्देशित और रितेश शाह द्वारा लिखित गया है। एक्शन थ्रिलर में सादिया खतीब, रेवती और कुमुद मिश्रा भी हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, जॉन अब्राहम (जेए एंटरटेनमेंट), और विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने किया है। द डिप्लोमैट 7 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। जॉन अब्राहम आखिरी बार निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित वेदा में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन ने शर्वरी वाघ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया था। फैंस ने इस फिल्म का काफी पसंद किया था।
एक दिलचस्प ऐतिहासिक ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए। सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की मच अवेटेड बायोपिक केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। इसके कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।
पैनोरमा स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, प्तकेसरीवीर - धरम, आस्था, और प्तसोमनाथ की पवित्र भूमि की रक्षा का संग्राम प्तहरहरमहादेव, लेजेंड्सऑफसोमनाथ प्तअनसंगवॉरियर्स 14 मार्च, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी हमीरजी गोहिल नाम के एक बहादुर योद्धा की है, जो पवित्र सोमनाथ मंदिर की रक्षा और हिंदू आस्था की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य की ताकत के खिलाफ खड़े थे। महान संघर्ष के समय पर आधारित, यह फिल्म निश्चित रूप से एक महान व्यक्ति की वीरता, बलिदान और दृढ़ संकल्प की कहानी को स्क्रीन पर दिखाएगी। इन्होंने भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कनु चौहान ने लिखा है,जबकि इसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म से अकांक्षा शर्मा डेब्यू कर रही हैं।
करीब 2 मिनट के इस टीजर में पूरी तरह से मारधाड़ दिखाई गई है। सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के खतरनाक स्टंट और खूनी खेल देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। फिल्म में हमीरजी गोहिल का किरदार सूरज पंचोली ने निभाया है। विवेक ओबेरॉय ने विलेन जफर खान की भूमिका निभाई है, जबकि सुनील शेट्टी वेगदा के किरदार में सूरज पंचोली के साथ धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे।
केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अन्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म में अरुणा ईरानी, बरखा बिष्ट, किरण कुमार, भव्या गांधी और मीनाक्षी चुग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूरज पंचोली लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार उन्हें साल 2021 में आई फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में दिखा गया था।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी नजर आएगी।
यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब निर्माताओं ने मेरे हस्बैंड की बीवी का नया गाना इक वारी जारी कर दिया है।
इक वारी में अर्जुन, भूमि और रकुल साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले गाने गोरी है कलाइयां को भी काफी पसंद किया गया था।
हर्ष गुजराल इस फिल्म में अजुर्न के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।
मेरे हसबैंड की बीवी की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म अंदाज अपना अपना को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
अब लगभग 31 साल बाद आमिर-सलमान की यादगार फिल्म अंदाज अपना अपना को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
अंदाज अपना अपना इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी, वहीं फिल्म का नया टीजर कल यानी 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।
निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि, फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
अंदाज अपना अपना एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे गलती से मिस्टेक हो गया और क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।
अंदाज अपना अपना में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।
इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म ‘केसरी वीर’ का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। फिल्म के मेकर्स ने ‘केसरी वीर’ से जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा की हैं, जिनका जिक्र तरण आदर्श की पोस्ट में भी है।
‘केसरी वीर’ फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे बॉलीवुड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये तीनों ही एक्टर्स फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये भूमिकाएं कैसी होंगी, इसकी डिटेल अभी शेयर नहीं की गई हैं। फिल्म को प्रिंस थीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं।
फिल्म ‘केसर वीर’ का अभी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन 13 फरवरी 2025 को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म भी मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है।
फिल्म ‘केसर वीर’ का अभी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन 13 फरवरी 2025 को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म भी मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है।
फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर की 14 सदी में रक्षा करने वालों योद्धाओं की कहानी है। इन वीरों की कहानी इतिहास में कही भूला दी गई है। ऐसे में फिल्म के जरिए दर्शकों को उनके वीरता, साहस की कहानी को दिखाया जाएगा।
अपकमिंग साइंस-फिक्शन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ के फर्स्ट लुक को मेकर्स ने आउट कर दिया। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को एक दिलचस्प दुनिया में ले जाने का वादा करती है, जिसमें खाली पड़े घर, लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल नजर आया।
निर्देशक सुधांशु राय की एक लोकप्रिय ऑडियो स्टोरी पर बनी फिल्म का बैकग्राउंड भारत के हिंदी हार्टलैंड से है।
फिल्म का निर्देशन सुधांशु राय और पुनीत शर्मा ने किया है। साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में शोभित सुजय, मनीषा राय, तरुण खन्ना, सौरभ राज जैन, हितेन तेजवानी, अखलाक अहमद आज़ाद और प्रदीप काबरा हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए पुनीत शर्मा ने कहा, बैदा भ्रम की कहानी है, जिसमें सुधांशु का किरदार फिल्म में कई आयामों और समय-सीमाओं से होकर गुजरता है। जैसे ही वह किसी अंजान जगह की ओर बढ़ता है, उसकी मुलाकात किसी भ्रमित व्यक्ति से होती है और फिर एक ऐसा अनुभव शुरू होता है जो भारतीय दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं आया। अकल्पनीय दुनिया की कहानी ‘बैदा’ में दो घंटे का मनोरंजन है, जिसे केवल बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सकता है और यह दर्शकों को बांधे रखता है।
फिल्म के संपादक प्रतीक शेट्टी हैं, जो कंतारा और 777 चार्ली के लिए जाने जाते हैं।
सुधांशु ने कहा, एक काल्पनिक दुनिया पर बनी फिल्म ‘बैदा’ मेरे प्रशंसकों से वह वादा पूरा करती है, जिसे मैंने निभाने की बात कही थी। मैंने उनसे ऐसी ही फिल्म लाने का वादा किया था। ‘बैदा’ एक जासूस की कहानी है जो समय और मृत्यु के चक्र को चुनौती देने वाले एक व्यक्ति की अंधेरी और भयावह दुनिया में फंस जाता है। उम्मीद है कि दर्शकों को ‘बैदा’ की अनोखी और मायावी दुनिया पसंद आएगी।
‘बैदा’ सेंट्स आर्ट के बैनर तले बनाई गई है। यह सिनेमाघरों में 21 मार्च को रिलीज होगी।