मनोरंजन

पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं वाणी कपूर
Posted Date : 20-Feb-2022 3:57:47 am

पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं वाणी कपूर

अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह पर्दे पर दमदार अभिनय करना चाहती हैं और उन्हें लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा उनके लिए एकदम सही है। वाणी फिल्म में एक कलाकार की भूमिका निभा रही हैं, वह कहती हैं कि शमशेरा एक नाटकीय अनुभव है और मैं वास्तव में खुश हूं कि हमारे पास रिलीज तारीख है। हम मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
वह आगे कहती हैं कि शमशेरा एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बेहद करीब है और हममें से प्रत्येक ने इसे एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिसे सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करेंगे।
चंडीगढ़ करे आशिकी से अलग, मैं दर्शकों को एक ऐसा प्रदर्शन देना चाहती हूं, जिसे वे फिर से पसंद करेंगे। मैं स्क्रीन पर मजबूत प्रदर्शन देना चाहती हूं और शमशेरा मेरे लिए एकदम सही है।
फिल्म में वाणी को सुपरस्टार रणबीर के साथ देखा जाएगा। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित करण मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

रवि तेजा की धमाका में प्रणवी के रूप में दिखीं श्रीलीला
Posted Date : 18-Feb-2022 4:22:14 am

रवि तेजा की धमाका में प्रणवी के रूप में दिखीं श्रीलीला

अभिनेत्री श्रीलीला की आगामी फिल्म धमाका का फस्र्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। वेलेंटाइन डे के अवसर पर, निर्माताओं ने पेल्ली संदा अभिनेत्री को प्रणवी के रूप में पेश करते हुए पोस्टर का अनावरण किया।पोस्टर में मुख्य जोड़ी रवि तेजा और श्रीलीला को दिखाया गया है, क्योंकि वे एक दिलचस्प बातचीत में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। आगामी फिल्म में दोनों की प्रेम गाथा के उत्सव के रूप में, निर्माताओं ने इस प्यारे पोस्टर का अनावरण किया।
रवि तेजा और श्रीलीला स्टारर धमाका एक दिलचस्प टैगलाइन - डबल इम्पैक्ट के साथ आया है। जैसा कि फिल्म आगामी शूटिंग शेड्यूल के साथ तैयार होगी, निर्माता और अधिक दिलचस्प चीजों को अपडेट करने का वादा किया है।
फिल्म को पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स द्वारा बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। टीजी विश्व प्रसाद फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जबकि विवेक कुचिभोटला सह-निर्माता हैं।
धमाका त्रिनाधा राव नक्कीना द्वारा अभिनीत है और इसमें कुछ प्रसिद्ध अभिनेताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में और विभिन्न शिल्पों को संभालने वाले शीर्ष तकनीशियन भी शामिल होंगे।
प्रसन्ना कुमार बेजवाड़ा ने फिल्म के लिए कहानी और संवाद लिखे हैं, जबकि भीम्स सेसिरोलियो ने संगीत दिया है और कार्तिक घट्टामनेनी सिनेमैटोग्राफी संभालेंगे।

आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ
Posted Date : 18-Feb-2022 4:21:55 am

आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ

2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि काफी समय से दर्शक इसके सीच्ल का इंतजार कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के कॉमिक कैरेक्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया था। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि एकता कपूर फिल्म की निर्माता थीं। खबर है कि आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज और एकता के साथ अपना हाथ मिलाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए राज और एकता के साथ बातचीत की है। एक सूत्र ने बताया, फिल्म ड्रीम गर्ल को फ्रेंचाइजी के रूप में बदलने के लिए आयुष्मान, एकता और राज उत्साहित हैं। टीम पिछले कुछ समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रही है और चीजें फाइनल हो गई हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू होने की उम्मीद है। 
पहले भाग की तरह ड्रीम गर्ल 2 भी एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। मनोरंजन के साथ-साथ फिल्म में दर्शकों के लिए एक खास संदेश भी होगा। सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस को तय कर लिया गया है। साथ ही सेट्स की डिजाइनिंग का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। आयुष्मान के अलावा बाकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के अलावा मनजोत सिंह और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में दिखे थे। विजय राज, नुसरत भरूचा और अभिषेक बनर्जी ने भी फिल्म में अपना जलवा दिखाया था। निर्देशन के अलावा फिल्म का लेखन भी राज ने ही किया था। कमाई के मामले में यह फिल्म काफी सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
आयुष्मान जल्द ही फिल्म डॉक्टर जी में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ बनी है। फिल्म में शेफाली शाह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। आनंद एल राय की फिल्म एक्शन हीरो भी आयुष्मान के खाते से जुड़ी है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अनिरुद्ध अय्यर के कंधे पर दी गई है। देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक में भी आयुष्मान मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। 
आयुष्मान की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पिछले साल 10 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और इसने दर्शकों को निराश किया। फिल्म ने केवल 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

जल्द आएगी अजय देवगन की सिंघम 3, अभिनेता ने दिया हिंट
Posted Date : 17-Feb-2022 5:25:19 am

जल्द आएगी अजय देवगन की सिंघम 3, अभिनेता ने दिया हिंट

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दर्शक काफी समय से रोहित की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम 3 का इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन रोहित ने ही किया है। अब अजय देवगन ने सिंघम 3 को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने इशारों-ही-इशारों में बता दिया है कि वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
अजय ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। इस वीडियो में उनसे पूछा गया कि क्या वह एक फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे या एक सीच्ल में काम करेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, एक सीच्ल बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी तीन अंगुलियों को ऊपर की ओर करके इशारा किया, जिसे फैंस सिंघम 3 से जोडक़र देख रहे हैं। 
जैसे ही अजय ने अपनी तीनों अंगुलियों से हिंट दिया; बैकग्रााउंड में सिंघम का टाइटल ट्रैक सुनाई दिया। इस अभिनेता ने अपने ही अंदाज में सिंघम 3 को लेकर दर्शकों को आगाह कर दिया है। वीडियो में उनसे यह भी पूछा गया कि वह सुपरहीरो या सुपरविलेन में से कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने सुपरविलेन कैरेक्ट पर अपनी मुहर लगाई। मतलब साफ है कि अजय सुपरविलेन का किरदार निभाना चाहते हैं। 
अभिनेता अजय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, हे भगवान! क्या आपने अभी खुलासा किया है कि सिंघम 3 बन रही है? एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म सिंघम 3 आ रहा है अजय सर। देवगन फिल्म्स की लेखिका और सीईओ मीना अय्यर ने भी अजय की रील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साल के अंत तक सिंघम 3 की शूटिंग शुरू होगी। हाल में रोहित ने कहा था, हमारे पास कहानी को लेकर बेसिक आइडिया है, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। सिंघम 3 बहुत आगे का काम है। पहले सर्कस का काम खत्म करना है।
सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय के साथ करीना कपूर और अनुपम खेर दिखे थे। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

प्रभास की राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Posted Date : 13-Feb-2022 4:21:17 am

प्रभास की राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अब जैसे ही देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कम हुई है; फिल्मों की नई रिलीज डेट आने लगी हैं। कोरोना के कारण ही साउथ स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट स्थगित हुई थी। यह फिल्म पहले 14 जनवरी को दर्शकों के बीच आने वाली थी। अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 11 मार्च को थिएटर में रिलीज होने वाली है। 
मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। राधे श्याम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, रोमांचकारी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म की नई रिलीज डेट आई है। राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा मेकर्स ने इस पोस्ट के नोट में लिखा, प्यार और नियति के बीच सबसे बड़े युद्ध के साक्षी बनें। फिल्म हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी। 
फिल्मों के बीच क्लैश होना आम बात हो गया है, क्योंकि कई फिल्में काफी समय से रिलीज की राह देख रही हैं। राधे श्याम भी बिल्कुल खाली स्लॉट में नहीं रिलीज हो रही है। फिल्म का क्लैश अमिताभ बच्चन की झुंड से होगा, जो 4 मार्च को रिलीज होगी। इसके बाद 18 मार्च को आने वाली शमशेरा और बच्चन पांडे से भी फिल्म की टक्कर होगी। शमशेरा में रणबीर कपूर और बच्चन पांडे में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। 
काफी समय बाद प्रभास एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार प्रभास और पूजा हेगड़े एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। राधा कृष्ण कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। ट्रेलर में प्रभास एक ज्योतिष के किरदार में नजर आए, जो पूजा के प्यार में पड़ा हुआ है। अब समीक्षकों को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। 
फिल्म में प्रभास और पूजा के अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा चेत्री और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे। इसे भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने मिलकर बनाया है। फिल्म में प्रभास के कपड़ों पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म की प्रेम कहानी 1970 के दशक की है। मेकर्स ने इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर एक बड़े बजट में बनाया गया है। 
प्रभास आदिपुरुष में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार में काम कर रहे हैं। वहीं, पूजा सलमान खान के साथ भाईजान और रणवीर सिंह के साथ सर्कस में दिखाई देंगी।

बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ फिर दिखेंगी श्रद्धा कपूर
Posted Date : 13-Feb-2022 4:20:53 am

बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ फिर दिखेंगी श्रद्धा कपूर

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म में पहली बार टाइगर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म को वाशु भगनानी बना रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि बागी 3 में टाइगर की को-स्टार रहीं श्रद्धा कपूर उनके साथ नजर आएंगी। ऐसे में टाइगर के साथ श्रद्धा को एक बार फिर पर्दे पर देखना रोमांचकारी अनुभव होगा। 
रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां में एक बार फिर टाइगर और श्रद्धा एक साथ नजर आएंगे। एक सूत्र ने कहा, यह एक बड़े बजट का प्रोजेक्ट होगा। ऐसा लगता है कि जैसे इस प्रोजेक्ट में कलाकारों का रीयूनियन हो सकता है। श्रद्धा अपने बागी 3 के सह-कलाकार टाइगर के साथ एक बार फिर इस फिल्म में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
श्रद्धा और टाइगर दोनों बागी 3 और बागी में साथ काम कर चुके हैं। बागी 3 2020 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में दिशा पटानी और अंकिता लोखंडे भी नजर आई थीं। बागी ने 521 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सुधीर बाबू और रितेश देशमुख भी नजर आए थे। उम्मीद है कि दोनों की पिछली फिल्मों की तरह बड़े मियां छोटे मियां भी हिट रहेगी। 
टाइगर और श्रद्धा दोनों के पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। इन दोनों के बीच बचपन से दोस्ती रही है। यही वजह है कि उनकी बॉन्डिंग स्क्रीन पर अच्छी दिखती है। वे जल्द इस प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं, जो फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाने वाले हैं। इस लिहाज से यह अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएगी। इसके लिए अक्षय 140-150 करोड़ रुपये तो टाइगर 35-40 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। मतलब यह कि फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत बजट केवल कलाकारों की फीस पर जा रहा है। 
1998 में रिलीज हुई कॉमेडी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। फिल्म में दोनों ने डबल रोल किया था। हालांकि, वाशु भगनानी की यह फिल्म रीमेक नहीं है। 
टाइगर जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 में दिखाई देंगे। वह फिल्म गणपत को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा टाइगर बागी 4 में भी दमदार एक्शन करते दिखेंगे। श्रद्धा रणबीर कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। पंकज पराशर की फिल्म चालबाज इन लंदन में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। साथ ही उन्हें अमर कौशिक की स्त्री 2 में भी देखा जाएगा। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं।