मनोरंजन

तापसी पन्नू की मिशन इम्पॉसिबल के लिए नवीन पॉलीशेट्टी ने दी अपनी आवाज
Posted Date : 31-Mar-2022 8:44:42 pm

तापसी पन्नू की मिशन इम्पॉसिबल के लिए नवीन पॉलीशेट्टी ने दी अपनी आवाज

तापसी पन्नू आगामी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल से टॉलीवुड में वापसी कर रही है। अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी फिल्म में अपनी आवाज देंगे। मिशन इम्पॉसिबल को एक थ्रिलर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। फिल्म एक अविश्वसनीय सच्ची घटना पर आधारित है।
इस बाउंटी हंटिंग फिल्म का निर्देशन एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय फेम के टैलेंटेड डायरेक्टर स्वरूप आरएसजे ने किया है।
निर्माताओं के अनुसार, स्वरूप आरएसजे ने अपने मनोरंजक लेखन के साथ अवधारणा का व्यावसायीकरण किया है। फिल्म में सभी व्यावसायिक तत्व होंगे और यह एक्शन और रोमांचकारी तत्वों के साथ एक पूर्ण मनोरंजक फिल्म होगी।
फिल्म में दीपक येरागरा छायाकार हैं, वहीं मार्क के रॉबिन ने संगीत दिया है। निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जबकि एन एम पाशा सह-निर्माता हैं। रवि तेजा गिरिजाला संपादक हैं।
मिशन इम्पॉसिबल 1 अप्रैल को अपनी भव्य रिलीज के लिए तैयार है।
तापसी पन्नू, रविंदर विजय, हरीश पारदी, ऋषभ शेट्टी, सुहास और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

आखिरकार पांच साल बाद पूरी हुई रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग
Posted Date : 31-Mar-2022 4:09:38 am

आखिरकार पांच साल बाद पूरी हुई रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। अब रणबीर-आलिया ने पांच साल बाद इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। पांच साल पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और तभी से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। निर्देशक अयान ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी है। 
अयान ने इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आखिरकार फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। ब्रह्मास्त्र के सेट पर अपना पहला शॉट लेने के पांच साल बाद हमने आखिरकार अपना आखिरी शॉट पूरा कर लिया है। बिल्कुल अविश्वसनीय और चुनौतीपूर्ण यात्रा रही। यह नियति थी कि हमने वाराणसी में फिल्म के पार्ट वन की शूटिंग पूरी की है।
रणबीर, आलिया और अयान हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गए थे। इसका आखिरी शेड्यूल इसी शहर में पूरा हुआ। अयान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके बैकग्राउंड में काशी विश्वनाथ मंदिर नजर आ रहा है। यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। रणबीर, आलिया और अयान माथे पर तिलक लगाए हुए दिखे हैं। वे अपने गले में फूलों की माला पहने हुए नजर आए हैं। तीनों का लुक शिवभक्त की तरह लग रहा है। 
ब्रह्मास्त्र पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे पांच भारतीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसका प्रोजेक्ट बाधित हुआ था। 
फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि यह एक सुपरहीरो की कहानी होगी। इस फिल्म में रणबीर अपना सपना पूरा करने के लिए पिता का घर छोड़ देते हैं। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है, जब उन्हें अहसास होता है कि उनके पास स्पेशल पावर्स हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। इसमें वीएफएक्स का भी अच्छा-खासा इस्तेमाल किया गया है। 
ब्रह्मास्त्र रणबीर और आलिया के लिए खास फिल्म है, क्योंकि 2017 में इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो दोनों कलाकार इसी साल शादी करने वाले हैं। 

तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख
Posted Date : 31-Mar-2022 4:09:18 am

तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख

सिंगर कनिका कपूर यूं तो अक्सर अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, बेबी डॉल गाने से सबका दिल जीत चुकीं कनिका अब दोबारा अपना घर बसाने के लिए तैयार हैं। वह मई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं मई में किस तारीख को बजेगी कनिका के घर पर शहनाई। 
कनिका पिछले एक साल से गौतम नाम के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जो लंदन के रहने वाले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक कनिका 20 मई को गौतम से शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। कनिका ने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। वह अपने साथ-साथ अपने तीनों बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं। चर्चा है कि कनिका की शादी लंदन में ही होने वाली है। 
कनिका की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 18 की उम्र में एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदौक से शादी की थी। शादी के बाद कनिका पति संग लंदन शिफ्ट हो गई थीं। दोनों के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2012 में उनका तलाक हो गया और कनिका अपने माता-पिता के पास लखनऊ लौट गईं। तब से लेकर अब तक कनिका अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। 
कनिका ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया हुआ है। उन्होंने 2012 में जुगनी जी गीत के साथ अपना गायन शुरू किया। यह गाना पाकिस्तानी सूफी गीत अलिफ अल्लाह का रीमिक्स संस्करण था। सही मायने में 2014 में सनी लियोनी अभिनीत फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के गाने बेबी डॉल से उन्हें प्रसिद्धि मिली। बाद में कनिका ने चिट्टियां कलाइयां से लेकर लवली, देसी लुक और गेंदा फूल जैसे कई चार्टबस्टर गाने गाए और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी
Posted Date : 30-Mar-2022 4:36:49 am

दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी

अभिनेत्री वामिका गब्बी अपनी खूबसूरती के लिए वाहवाही बटोरती रहती हैं। लुक और ग्लैमर के मामले में वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके खाते में हैं। अब एक और फिल्म के साथ इस अदाकारा का नाम जुड़ गया है। कयासों का बाजार गर्म है कि वामिका फिल्ममेकर दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगी। 
रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका मशहूर फिल्ममेकर दिनेश की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। वामिका को हाल ही में मुंबई में स्थित फिल्म निर्माता दिनेश के मैडॉक एंटरटेनमेंट के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। ऐसी चर्चा चल रही है कि वह दिनेश की अगली फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिलहाल उनके कैरेक्टर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होगी।
दिनेश हॉरर शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रोडक्शन में स्त्री और रूही जैसी फिल्में बनी हैं। वह वरुण धवन व कृति सैनन अभिनीत फिल्म भेडिय़ा को लेकर लाइम लाइट में हैं। इस फिल्म में वरुण एक राक्षस की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा उनके खाते में अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म दसवीं भी है। वह अरुण गोपालन की फिल्म तेहरान का भी निर्माण कर रहे हैं। 
वामिका की बात करें तो वह बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। खबरों की मानें तो अपनी अंग्रेजी को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने अंग्रेजी सीखना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह अंग्रेजी भाषा की कक्षाएं ले रही हैं। इस प्रोजेक्ट से जुडऩे से पहले वह अपना स्पीच और उच्चारण बेहतर करना चाहती हैं। 
वामिका अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज मॉडर्न लव के हिन्दी संस्करण में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे। वेब सीरीज बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग में वामिका अहम भूमिका में दिखेंगी। इस सीरीज को बाहुबली का प्रीच्ल माना जा रहा है। यह एक वेब सीरीज के तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें कुल नौ एपिसोड होंगे। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म खूफिया में भी वह दिखाई देंगी। 
वामिका पंजाबी, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करीना कपूर अभिनीत जब वी मेट में उन्हें देखा गया था। वामिका को पंजाबी फिल्मों में बड़ा ब्रेक अमरिंदर गिल और हनी सिंह अभिनीत तू मेरा 22 मैं तेरा 22 से मिला था। 

राजामौली की आरआरआर भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी
Posted Date : 29-Mar-2022 2:56:35 am

राजामौली की आरआरआर भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी

निर्देशक एस.एस. राजामौली की आरआरआर, (जिसमें अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोडक़र भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट किया,  बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए आरआरआर ने पहले दिन सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आरआरआर अब भारतीय सिनेमा की नंबर एक ओपनर बन गई है। वल्र्डवाइड डे वन बिजनेस [ग्रॉस बीओसी]: 223 करोड़ रुपये रहा। एसएस राजामौली खुद से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
इंडस्ट्री विशेषज्ञ ने एक पोस्टर भी लगाया, जिन्होंने संख्या की पुष्टि की।
तरण ने कहा कि आरआरआर की जबरदस्त सफलता ने द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शन को प्रभावित किया है।
फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। उद्योग विशेषज्ञ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में, फिल्म ने शुक्रवार को द बैटमैन को पछाड़ दिया।
उन्होंने कहा कि फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 4.03 करोड़ रुपये और न्यूजीलैंड में 37.07 लाख रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भी धमाकेदार शुरूआत की।
उन्होंने कहा, आरआरआर: इट्स ए सुनामी आरआरआर ने अमेरिका में एक चौंकाने वाली शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि फिल्म ने अमेरिका में गुरुवार को पूर्वावलोकन कलेक्शन से 3,198,766 डॉलर का कलेक्शन किया।
कनाडा में फिल्म ने 270,361 डॉलर कमाए। पूरे उत्तरी अमेरिका में, फिल्म ने 26.46 करोड़ रुपये कमाए, जबकि यूके में इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए।

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
Posted Date : 27-Mar-2022 11:57:01 am

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

हाल में अजय देवगन ने रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। यह सीरीज 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। उनके ओटीटी डेब्यू को फैंस ने बेहद पसंद किया है। अब सुनने में आ रहा है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार, भंसाली की बैजू बावरा में अजय संगीतकार तानसेन की भूमिका में दिखेंगे। एक सूत्र ने बताया, जब भंसाली ने 23 साल बाद गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय के साथ काम किया, तो वह अपने अनुभवों को लेकर आशंकित थे। लेकिन वे साथ होकर छा गए। भंसाली को लगता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता में अजय का बड़ा हाथ है। वह चाहते हैं कि अजय बैजू बावरा का हिस्सा बनें। 
सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में अजय का कैरेक्टर ग्रे होगा और उन्हें इस प्रकार का किरदार निभाने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
अजय आखिरी बार भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में ही दिखे हैं, जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी। इसमें अजय ने रहीम लाला की भूमिका निभाई है। आलिया ने इस फिल्म में वेश्या गंगूबाई का किरदार निभाया था। गंगूबाई को शक्तिशाली बनाने में रहीम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भले ही फिल्म में अजय ने कैमियो की भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 
रणवीर और आलिया बैजू बावरा की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू करेंगे। दोनों कलाकार फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। बैजू बावरा के जरिए रणवीर चौथी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में साथ काम किया था। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया दूसरी बार भंसाली की फिल्म में नजर आने वाली हैं। 
इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म बैजू बावरा पर आधारित होगी। बैजू बावरा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है। 
अजय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्हें  आरआरआर में देखा जा सकता है। वह रेड 2 में भी नजर आएंगे। उन्हें कैथी की हिन्दी रीमेक में भी देखा जाएगा।