मनोरंजन

देवी श्री प्रसाद पहले ही पुष्पा 2 के लिए 3 चार्टबस्टर गाने बना चुके हैं
Posted Date : 10-Apr-2022 3:50:29 am

देवी श्री प्रसाद पहले ही पुष्पा 2 के लिए 3 चार्टबस्टर गाने बना चुके हैं

पुष्पा: द राइज की शानदार सफलता के बाद, संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने बहुप्रतीक्षित सीच्ल के लिए तीन गीतों की रचना की है।
खबर है कि आने वाली फिल्म पुष्पा: द रूल या पुष्पा 2 के लिए डीएसपी पहले ही तीन गाने कंपोज कर चुके हैं।
चूंकि फिल्म को दो भागों में बांटने की योजना नहीं थी, इसलिए डीएसपी ने पहले कुछ गाने तैयार किए थे। निर्माताओं ने योजना को बीच में ही छोड़ दिया और फिल्म को दो भागों में बना दिया था, पहले पार्ट के लिए डीएसपी को म्यूजिक रैप करना पड़ा।
एक सूत्र ने बताया कि अब जब निर्माता दूसरे भाग की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं, देवी ने अपने पहले से तैयार किए गए गीतों के लिए छोटे बदलावों पर काम किया है और अगली कड़ी के लिए तीन गाने पूरे किए हैं।
पुष्पा में चंदन तस्कर के रूप में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन पुष्पा: द रूल में और भी इंटेंस रोल में नजर आएंगे। सुकुमार ने मुथमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर मैथरी मूवी मेकर के बैनर तले फिल्म का निर्देशन किया है।

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी
Posted Date : 06-Apr-2022 5:58:29 pm

कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

आजकल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। पिछले दिनों रणबीर ने भी आलिया से शादी की खबर पर मुहर लगाई थी। हालांकि, उन्होंने इस साल अप्रैल में शादी करने की खबर को नकार दिया था। अब उनकी शादी से जुड़ीं नई जानकारियां सामने आई हैं। शादी की तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर पता चला है कि दोनों कहां शादी करने वाले हैं।
बॉलीवुड में जहां इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी मुंबई में ही होगी। बॉलीवुड की दूसरी जोडिय़ों की तरह दोनों शहर के किसी फाइव या सेवन स्टार होटल में शादी नहीं करेंगे, बल्कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे। जिस दिन से रणबीर ने शादी करने का फैसला किया, उसी दिन से उनका वेन्यू तय हो चुका था।
450 लोगों को उनकी शादी का न्योता दिया गया है। कपूर खानदान में सभी लोगों को बोल दिया गया है कि वे अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फ्री रहें। शादी के लिए आरके हाउस रणबीर ने फाइनल किया है। दरअसल, रणबीर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू की शादी 20 जनवरी, 1980 को आरके हाउस में हुई थी, इसलिए रणबीर भी चेंबूर के घर में अपनी शादी रचाना चाहते हैं। 
कहा जा रहा है कि रणबीर-आलिया की शादी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आलिया के नाना नरेंद्र नाथ राजदान के कारण की जा रही है। दरअसल, वह पिछले काफी दिनों से बीमार हैं। हालांकि, अभी दोनों परिवारों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। 
रणबीर-आलिया 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों ने पहली बार एकसाथ सार्वजनिक रूप से मौजूदगी दर्ज कराई थी। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। आलिया का कहना है कि 11 साल की उम्र से ही उनका रणबीर पर क्रश था। उनके कमरे में रणबीर की तस्वीरें हुआ करती थीं। उन्होंने रणबीर को पहली बार फिल्म ब्लैक के सेट पर देखा था। 
फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर और आलिया अपने करियर में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। पिछले महीने के अंत में ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण सफर को पूरा करने में दोनों ने अपने पांच साल दिए हैं। ब्रह्मास्त्र पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। 

नवीन पॉलीशेट्टी-अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी
Posted Date : 06-Apr-2022 5:58:14 pm

नवीन पॉलीशेट्टी-अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी

अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी के साथ काम करने की खबरों को सामने आए काफी समय हो गया है।
अब जब निर्माताओं ने स्पष्ट रूप से फिल्म को रोल करने का फैसला किया है, तो एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
खबर है कि फिल्म की नियमित शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। नवीन पॉलीशेट्टी, अनुष्का के साथ फिल्म में एक मुख्य भूमिका निभाएंगे।
फिल्म को यूवी क्रिएशंस द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित किया गया है। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी, क्योंकि निर्माताओं ने कुछ दिनों में शूटिंग के संबंध में आधिकारिक घोषणा करने की योजना बनाई है।
वहीं अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने भी काफी समय बाद कोई फिल्म साइन की है। यह फिल्म उनकी बड़े पर्दे पर वापसी मानी जा रही है।

 

15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम
Posted Date : 03-Apr-2022 3:11:44 am

15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम

अजय देवगन की 2015 में आई हिन्दी फिल्म दृश्यम दर्शकों को एक अलग सफर पर लेकर जाती है। यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी। अब तो दृश्यम 2 पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अजय की फिल्म दृश्यम 15 अप्रैल को चीन में रिलीज होने वाली है। इससे संबंधित फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। निशिकांत कामत ने दृश्यम का निर्देशन किया है। 
बताया, यह माना जाता था कि ज्यादातर परिवार, शिक्षा, पालन-पोषण आदि विषयों पर भारतीय फिल्में चीन में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। आयुष्मान खुराना अभिनीत श्रीराम राघवन की अंधाधुन (2018) हिट हुई थी। इसने 46.6 मिलियन अमरीकी डालर यानी 325 करोड़ रुपये कमाए थे, जब इसे पड़ोसी देश में अप्रैल, 2019 में रिलीज किया गया। अंधाधुन भी दृश्यम की तरह एक थ्रिलर थी। इसलिए, उम्मीद है कि दृश्यम वहां अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
चीन में भारतीय फिल्मों की रिलीज कोरोना महामारी के कारण रुक गई थी। इस साल हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर भारतीय फिल्मों की रिलीज चीन में शुरू हो गई है। 7 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे चीन में रिलीज की गई थी। इसे भारतीय सिनेमाघरों में 2019 में रिलीज किया गया था। 
चीन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है, क्योंकि वहां कई फिल्मों ने शानदार कारोबार किया है। आमिर खान अभिनीत दंगल (2016) चीन में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। सीक्रेट सुपरस्टार (2017), टॉयलेट - एक प्रेम कथा (2017), हिन्दी मीडियम (2017), हिचकी (2018) जैसी फिल्में भी चीन के सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं। 
दृश्यम 2013 में आई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि दृश्यम का चीनी रीमेक भी बन चुका है। शीप विदाउट ए शेफर्ड नाम से इसे 2019 में रिलीज किया गया था। अजय अभिनीत दृश्यम में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आई थीं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक चौथी पास शख्स अपने परिवार को कानूनी अड़चन से बचाता है। 
दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं। 

जून से एक साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख
Posted Date : 03-Apr-2022 3:11:15 am

जून से एक साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख

शाहरुख खान ने शनिवार को ही पठान से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। अपने लुक में वह शर्टलेस नजर आए और उनका एट पैक एब्स काफी चर्चा में रहा। पठान के अलावा वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। अब सुनने में आ रहा है कि शाहरुख और सलमान जून से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। 
रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख और सलमान जून महीने से एक साथ टाइगर 3 की शूटिंग में लग जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि दोनों कलाकार जून में मुंबई में फिल्म की टीम के साथ जुड़ेंगे। सलमान भी शाहरुख की पठान में कैमियो करते हुए दिखेंगे। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने कैमियो की शूटिंग इस फिल्म में पूरी कर ली है। अब जल्द शाहरुख सलमान का एहसान चुकाने वाले हैं।
वर्तमान में शाहरुख स्पेन में पठान की शूटिंग कर रहे हैं और इस महीने के अंत तक मुंबई लौट आएंगे। इसके बाद वह अप्रैल में राजकुमार हिरानी की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। सलमान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद दोनों कलाकार अपनी-अपनी शूटिंग से ब्रेक लेंगे और टाइगर 3 के लिए एक बहुत ही दिलचस्प सीच्ेंस को पूरा करेंगे। 
पठान और टाइगर 3 दोनों ही एक्शन थ्रिलर फिल्में हैं। शाहरुख और सलमान ने दोनों फिल्मों के लिए इसलिए हाथ मिलाया है, ताकि दोनों ही फ्रेंचाइजी को एक बेहतर रूप दिया जा सके। इस प्रयोग से दोनों कलाकारों के फैंस जरूर आकर्षित होंगे। 
पटकथा आदित्य चोपड़ा और लेखक श्रीधर राघवन ने लिखी है। टाइगर 3 की कहानी के कॉन्सेप्ट को 2018 से ही तैयार किया जा रहा था। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म के अहम पात्र टाइगर और जोया अलग-अलग देशों की यात्रा करते हैं। फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सलमान फिल्म में एक रॉ (क्र्रङ्ख) एजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका निभाएंगे। कैटरीना कैफ फिर से जोया की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन बनेंगे। 
टाइगर फ्रेंचाइजी की बात करें तो फिल्म एक था टाइगर इसका पहला भाग था, जो 2012 में कबीर खान के निर्देशन में रिलीज हुआ था। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था और इसे बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में भी काफी सफलता मिली थी। इसकी सीच्ल फिल्म टाइगर जिंदा है 2017 में देशभर में रिलीज की गई थी। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में कैटरीना, सलमान के साथ मुख्य भूमिका में दिखी थीं। 

आरआरआर के हिंदी संस्करण ने पांच दिन में 100 करोड़ क्लब में किया प्रवेश
Posted Date : 31-Mar-2022 8:44:59 pm

आरआरआर के हिंदी संस्करण ने पांच दिन में 100 करोड़ क्लब में किया प्रवेश

इंडियन सिनेमा के टॉप डायरेक्टर में शुमार एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। दिल्ली, गुजरात, यूपी, बिहार, राजस्थान में फिल्म आरआरआर का दबदबा है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 5 दिन में 107.59 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, आरआरआर ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 15.02 करोड़ का कलेक्शन किया। 5 दिन में राजामौली की फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन में कुल कलेक्शन 107.59 करोड़ हो गया है। पॉजिटिव वर्ड माउथ का मूवी को जबरदस्त फायदा हो रहा है। अगर फिल्म की कमाई की यही रफ्तार जारी रहेगी तो आरआरआर 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। 
आरआरआर ने 19 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने 4 दिनों में 91.50 करोड़ की कुल कमाई की। अब 5वें दिन यानी मंगलवार की कमाई मिलाने के बाद आरआरआर के हिंदी वर्जन की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।
आरआरआर एसएस राजामौली की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 3सरी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली- द कनक्लूजन ने बनाया था। दूसरी तरफ, आरआरआर रामचरण और जूनियर एनटीआर की पहली 100 करोड़ी हिंदी फिल्म है। आरआरआर पोस्ट पैंडेमिक 100 करोड़ कमाने वाली 6ठी फिल्म बन गई है। 
आरआरआर में जूनियर एटीआर और रामचरण लीड रोल में नजर आए। आरआरआर के सिनेमाघरों में रिलीज होने से द कश्मीर फाइल्स की नॉनस्टॉप कमाई में थोड़ा सा ब्रेक जरूर लगा है।