मनोरंजन

एक-दूजे के हुए अथिया-राहुल, सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म
Posted Date : 25-Jan-2023 3:33:24 am

एक-दूजे के हुए अथिया-राहुल, सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल की शादी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर सुनील शेट्टी ने दी। शादी के बाद सुनील शेट्टी पैपराजी से मिलने के लिए वेडिंग वेन्यू से बाहर निकले और सबको मिठाई बांटी। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने बताया की अथिया और केएल राहुल की शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने शादी की बात को कंफर्म करते हुए कहा, अभी फेरे भी हो गए हैं और शादी भी हो गई है तो ऑफिशियली अब मैं फादर इन लॉ भी बन चुका हूं। सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर एक्टर को ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और बी-टाउन के इस नए कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुनील शेट्टी जी आपकी बेटी और दामाद की जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, नए जोड़े को शादी की ढ़ेरों शुभकामनाएं। बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई है। इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया था और इसमें केवल 100 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी
Posted Date : 23-Nov-2022 4:37:00 am

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

जून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक का ऐलान किया गया था। फिल्म की घोषणा के साथ ही दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित थे कि अटल की भूमिका कौन अदा करेगा। अब इस फिल्म के लिए जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुन लिया गया है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका शीर्षक मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए अटल रखा गया है। 
पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को फिल्म से जुडऩे की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। ये पंक्तियां लिखने वाले महान नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भूमिका मुझे बड़े पर्दे पर साकार करने का अवसर मिल रहा है। इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। इस फिल्म के लिए पंकज को सोशल मीडिया पर फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
पंकज ने अपने बयान में कहा, एक मानवीय राजनेता को पर्दे पर निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह सिर्फ एक राजनेता ही नहीं, बल्कि बहुत कुछ थे। वह एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे। उनके किरदार को निभाना मेरे जैसे अभिनेता के लिए सौभाग्य की बात है। फिल्म के निर्माण में विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, विशाल गुरनानी और कमलेश भानुशाली अपना सहयोग दे रहे हैं। इसका निर्देशन रवि जाधव करेंगे। 
यह फिल्म उल्लेख एनपी की किताब द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स पर आधारित होगी। इसमें अटल के बचपन से लेकर उनके राजनेता बनने तक के सफर को फिल्माया जाएगा। मेकर्स उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही कहानियों को फिल्म में शामिल करेंगे। राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन जगत के दर्शकों को इस बायोपिक का जरूर इंतजार रहेगा। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। इसे अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 
अटल 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, अन्य दलों ने जब भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया, तो 13 दिनों के भीतर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। फिर वह 1998 और 1999 में भी दूसरे और तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हुए। वह भारतीय जनसंघ (क्चछ्वस्) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (क्रस्स्) के साथ उनका जुड़ाव रहा। 2018 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। 
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भी दर्शकों के बीच आ चुकी है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 

आदिपुरुष की रिलीज टली, अब अगले साल 16 जून को आएगी फिल्म
Posted Date : 09-Nov-2022 5:13:07 am

आदिपुरुष की रिलीज टली, अब अगले साल 16 जून को आएगी फिल्म

पहले से चर्चा चल रही थी कि साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट टल सकती है। अब मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसे अगले साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले इसकी रिलीज डेट 12 जनवरी तय की गई थी। फिल्म के वीएफएक्स की लोगों ने काफी आलोचना की थी और इसी को सुधारने के उद्देश्य से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। 
निर्देशक ओम राउत ने फिल्म की रिलीज टालने को लेकर खुद बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, यह एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति व इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दर्शकों को एक अच्छा विजुअल देने के लिए फिल्म पर काम करने वाली टीमों को अधिक समय की जरूरत है। अब आदिपुरुष 16 जून, 2023 को रिलीज होगी। 
ओम कहना है कि वह ऐसी फिल्म बनाएंगे, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। उन्होंने आगे कहा, आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है। नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही कई फिल्मों से आदिपुरुष का क्लैश टल गया है। साउथ के स्टार थलापति विजय की फिल्म वरिसु और अखिल अक्किनेनी की एजेंट अगले साल मकर संक्रांति के त्योहार पर दर्शकों के बीच आएगी। 
आदिपुरुष के अलावा अगले साल जून में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान 2 जून को रिलीज होगी। इसका निर्देशन एटली ने किया है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल 2 23 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। 
आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कृति सैनन माता सीता का किरदार निभाएंगी। अभिनेता सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगे। इसे कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। भूषण कुमार की टी-सीरीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को अयोध्या में इसका टीजर रिलीज किया गया था। तभी से फिल्म विवादों में बनी हुई है। 
लोगों ने आदिपुरुष के वीएफएक्स पर सवाल उठाया था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्मों को कार्टून बताया था। इसलिए मेकर्स ने वीएफएक्स में बदलाव करने का मन बनाया है। रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता सैफ अली खान की आंखों में काजल और लंबी दाढ़ी देखकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सैफ के लुक की तुलना खिलजी से की गई। आरोप लगाया गया कि निर्माताओं ने हनुमान और राम के किरदार को चमड़े की बेल्ट में दिखाया। 
हाल में आदिपुरुष की रिलीज पर रोक की मांग करते हुए दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हिंदुओं की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मेकर्स के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 

 

फिल्म भेडिय़ा का ट्रेलर रिलीज, इच्छाधारी भेडिय़ा बने वरुण धवन
Posted Date : 21-Oct-2022 2:51:14 am

फिल्म भेडिय़ा का ट्रेलर रिलीज, इच्छाधारी भेडिय़ा बने वरुण धवन

स्त्री की सफलता के बाद दिनेश विजान एक और चिर-परिचित हॉरर कॉमेडी लेकर तैयार हैं। उनकी फिल्म भेडिय़ा लंबे समय से चर्चा में है। बीते दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा के साथ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर दर्शकों में एक सिहरन पैदा करने में कामयाब रहा था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लोगों को डराने के साथ ही हंसाने वाला है। भेडिय़ा 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी दिखाई देंगे। अभिषेक दिनेश की स्त्री में भी कुछ इसी अंदाज में नजर आए थे। ट्रेलर में दिखाया गया है वरुण के किरदार को एक भेडिय़ा काट लेता है। इसके बाद उनके शरीर में कुछ अजीबोगरीब बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों को लेकर फिल्म में सस्पेंस और हास्य का दिलचस्प मेल बनाया गया है। 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और आसपास के जंगलों में रियल लोकेशंस पर हुई है। ट्रेलर में फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की झलकियां भी दिख रही हैं। इस फिल्म के व्यूजवल इफेक्ट्स पर एमपीसी (मूविंग पिक्चर कंपनी) ने काम किया है। इसी कंपनी ने 1917, द जंगल बुक, द लायन किंग, हैरी पॉटर और जस्टिस लीग जैसी फिल्मों के व्यूजवल इफेक्ट्स पर काम किया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स ने मिलकर किया है। 
दिनेश विजान की स्त्री 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और विजय राज ने लोगों को हंसाते-हंसाते खूब डराया था। इस साल मई में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली। बॉलीवुड में फिल्म निर्माता इस जॉनर की फिल्मों में खूब प्रयोग कर रहे हैं। नवंबर में ही रिलीज हो रही कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी एक हॉरर कॉमेडी है। 
नवंबर में कई ऐसी फिल्में आ रही हैं जिसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर जारी हुआ है। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। 4 नवंबर को ही भूत पुलिस और डबल एक्सएल भी रिलीज हो रही हैं। 11 नवंबर को अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ की फिल्म ऊंचाई का दर्शकों को इंतजार है। 

 

रिलीज हुआ फोन भूत का ट्रेलर, भूत के किरदार में दिखीं कैटरीना कैफ
Posted Date : 13-Oct-2022 4:29:06 am

रिलीज हुआ फोन भूत का ट्रेलर, भूत के किरदार में दिखीं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज काफी समय से टलती जा रही थी। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में इस हॉरर कॉमेडी की खास झलकियां दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर देख के मालूम पड़ता है कि भूल भुलैया 2 के बाद एक और फिल्म दर्शकों को डराते-डराते हंसाने के लिए तैयार है। 
ट्रेलर में सिद्धांत और ईशान के किरदार को भूत नजर आते हैं। इससे उन्हें आइडिया आता है कि वे भूत पकडऩे का बिजनस शुरू कर सकते हैं। ट्रेलर में कैटरीना एक भूत के किरदार में हैं जो सिद्धांत और ईशान के साथ मिलकर बिजनस पार्टनरशिप करती हैं। फिल्म में शीबा चड्ढा और जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के संवाद में आधुनिक मीम्स और जोक्स का मेल दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने वाला है। 
दिसंबर, 2020 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसकी कहानी लिखी है। कोरोना महामारी के कारण अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म के प्रोजेक्ट में भी देरी हुई है। पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। अब यह 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कोरोना महामारी के बाद भूल भुलैया 2 पहली हिंदी फिल्म थी, जो इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही। 2018 में राजकुमार राव की स्त्री भी सुपरहिट साबित हुई थी। अब फोन भूत के मेकर्स के समक्ष यह चुनौती होगी कि वे दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का डोज दे सकें। 
कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। वह जोया अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा को लेकर भी चर्चा में हैं। सिद्धांत पिछली बार गहराइयां में नजर आए थे। वह युधरा और फिल्म खो गए हम कहां में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ईशान फिल्म पिप्पा को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले इस ऐक्शन ड्रामा फिल्म से उनका लुक सामने आया था। इसमें उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी। 

 

राम सेतु का ट्रेलर रिलीज, हजारों साल पुराना इतिहास ढूंढते दिखे अक्षय कुमार
Posted Date : 13-Oct-2022 4:28:46 am

राम सेतु का ट्रेलर रिलीज, हजारों साल पुराना इतिहास ढूंढते दिखे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म राम सेतु के ट्रेलर का दर्शकों को इंतजार था। मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राम सेतु का भारत में पौराणिक महत्व है। फिल्म का प्लॉट राम सेतु पर एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में अक्षय एक पुरातत्वविद की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो राम सेतु की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रहा है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में हैं। 
मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी राम सेतु की पौराणिकता और उसपर होने वाली राजनीति के इर्द-गिर्द है। अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं जो 7,000 साल पुराने इतिहास को ढूंढने में लगे हैं। ट्रेलर में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलिन भी नजर आ रही हैं। फिल्म बेहतरीन लोकेशन्स पर फिल्माई गई है। साथ ही फिल्म में वीएफएक्स की भी भरपूर इस्तेमाल है। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं इसका लेखन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अभिषेक के साथ मिलकर किया है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। अमेजन प्राइम वीडियो भी फिल्म की सह-निर्माता है। अब ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। रामायण पर बनी फिल्म आदिपुरुष इन दिनों विवादों में है। इस माहौल में यह फिल्म भी विवादों में घिर सकती है। 
फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय और फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में राम सेतु के मसले को गलत ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, मुंबई सिनेमा वाले लोगों को झूठ बोलने और चीजों के गलत इस्तेमाल करने की बुरी आदत है। उन्होंने निर्माताओं पर तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 
राम सेतु दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इन दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड इस फिल्म से पर्दे पर टकराएगी। 
राम सेतु इस साल की अक्षय की पांचवी फिल्म है। इनके अलावा वह कई आने वाली फिल्मों का भी हिस्सा हैं। अक्षय इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। वह अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे। वह ओह माय गॉड के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट की भी घोषणा हुई है।