आज के मुख्य समाचार

मेक्सिको में बस ओवरपास से गिरी, सात की मौत
Posted Date : 28-Dec-2018 12:04:43 pm

मेक्सिको में बस ओवरपास से गिरी, सात की मौत

मेक्सिको सिटी ,28 दिसंबर मेक्सिको के सैन लुई पोतोसी राज्य के सांता मारिया डेल रियो शहर में एक बस के ओवरपास से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 14 अन्य घायल हो गये। 
स्थानीय अभियोजक कार्यालय ने बताया कि भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 07:20 बजे हाईवे 57 पर एक बस ओवरपास से लगभग चार मीटर नीचे गिर गयी। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों को सैन लुई पोतोसी की राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस तमाउलिपास राज्य के सीमावर्ती शहर नुएवो लारेडो से गुआनाजुआतो और मिशोआकान राज्यों के कई स्थानों के लिए लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।  

 आस्ट्रिया के वियना में चर्च पर हमला, 15 लोग घायल
Posted Date : 28-Dec-2018 12:03:59 pm

आस्ट्रिया के वियना में चर्च पर हमला, 15 लोग घायल

वियना ,28 दिसंबर ।  आस्ट्रिया की राजधानी वियना में दो अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि वियना की मारिया इम्माकुलाता चर्च में स्थानीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे हमला हुआ। हमलावरों ने चर्च पर हमला किया और चार घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
पुलिस के मुताबिक हमलावर अभी भी चर्च परिसर में छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, आशंका है कि हमलावर और पीडि़त अभी चर्च की इमारत के विशाल परिसर में हो। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। दोषियों को पकडऩे के लिए जांच जारी है। 

Posted Date : 28-Dec-2018 12:03:50 pm

हवाई हमले में आईएस प्रवक्ता ढेर
Posted Date : 27-Dec-2018 12:22:50 pm

हवाई हमले में आईएस प्रवक्ता ढेर

जलालाबाद ,27 दिसंबर ।पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में सुरक्षा बलों के ड्रोन हमलों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रवक्ता मारा गया है। सेना ने आज यह जानकारी दी है। सेना की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करतेे हुए ड्रोन विमानों की मदद से बुधवार को आईएस के प्रवक्ता अजीज अजाम के ठिकाने को निशाना बनाया गया। वह अफगानिस्तान में आई एस का प्रवक्ता था।
इसके अलावा वह आतंकवादियों की भर्ती का काम भी देेखता था जिनका मकसद उच्च सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाना होता था। इस हमले के बारे में अभी तक आईएस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

अलर्ट के मद्देनजर विमान सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन
Posted Date : 27-Dec-2018 12:22:03 pm

अलर्ट के मद्देनजर विमान सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन

जकार्ता ,27 दिसंबर ।इंडोनेशिया के अनाक क्राकेटुआ ज्वालामुखी में सिलसिलेवार विस्फोटों के चलते अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया है और आसपास की उड़ान सेवाओं के मार्ग में फेरबदल किया गया है। बीबीसी के मुताबिक, ज्वालामुखी के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को एक्सक्लूजन जोन घोषित किया गया है।
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि बार-बार ज्वालमुखी विस्फोट की वजह से अलर्ट का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया गया है।बीएनपीबी के मुताबिक, अनाक क्राकेटुआ की ज्वालामुखीय गतिविधि लगातार बढ़ रही है।
ज्वालामुखी स्फटन लगातार हो रहा है। संभावित खतरे के क्षेत्र को दो किलोमीटर से बढ़ाकर पांच किलोमीटर कर दिया गया है। लोगों और पर्यटकों को पांच किलोमीटर के दायरे में कुछ भी करने पर प्रतिबंध है। गौरतलब है कि देश में 22 दिसंबर को ज्वालामुखी विस्फोट से आई सुनामी में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 22,000 से अधिक लोग लापता हैं।