आज के मुख्य समाचार

) तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीट के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में, कल पड़ेंगे वोट
Posted Date : 22-Apr-2019 2:14:14 pm

) तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीट के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में, कल पड़ेंगे वोट

0-तीसरे चरण में 1.27 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

0-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को होगा मतदान

0-मतदान को लेकर आयोग की तैयारियां पूर्ण

0-मतदान केन्द्रों में किया गया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रायपुर।  लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा  सीट के लिए 23 अप्रैल को

मतदान होने जा रहा है। तीसरे चरण में कुल 123 प्रत्याशी मैदान में है, वहीं कुल एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।

तीसरे चरण के लिए कुल 15408 मतदान केन्द्र बनाए गए:

तीसरे चरण में सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें क्रमश: रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 662 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख आठ हजार 216, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 98 हजार 456, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले 21 लाख 11 हजार 108, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 12 लाख 71 हजार 161, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 65 हजार 477, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 876, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 914 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 51 पुरूष मतदाता हैं।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 859 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख एक हजार 846, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 94 हजार 705, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 99 हजार 613, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 17 हजार 382, साठ से 69 आयु वर्ग वाले  66 हजार 276, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 30 हजार 276, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 851 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 78 हैं। यहां तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

बिलासपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 52 हजार 657 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 691 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 91 हजार 705, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 35 हजार 809, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 78 हजार 782, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 19 हजार 545, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 688, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 967, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 403 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 67 पुरूष मतदाता हैं।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18 हजार 733 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 80 हजार 730, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 26 हजार 554, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 644, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 14 हजार 897, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 809, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 33 हजार 376, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 12 हजार 297 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 116 हैं। वहां तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

रायगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 63 हजार 319 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 848 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 55 हजार 942, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 25 हजार 812, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 56 हजार 459, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 694, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 58 हजार 856, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 532, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले  पांच हजार 124 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 52 पुरूष मतदाता हैं।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 68 हजार 308 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या  22 हजार 45 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 682, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 24 हजार 730, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 61 हजार 184, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख नौ हजार 15, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 61 हजार 983, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 520, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 57 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 92 हैं। वहां तृतीय लिंग के 28 और 18 हजार 487 दिव्यांग मतदाता हैं।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

कोरबा में पुरूष मतदाताओं की संख्या सात लाख 58 हजार 198 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 22 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 27 हजार 847, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 97 हजार 213, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 37 हजार 711, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 696, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 200, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 17 हजार 898, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले चार हजार 154 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 32 पुरूष मतदाता हैं।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सात लाख 49 हजार 526 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 714 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 29 हजार 406, तीस से 39 आयु वर्ग वाले एक लाख 87 हजार 982, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 36 हजार 333, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 95 हजार 754, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 50 हजार 219, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 22 हजार 603, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 474 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 41 हैं। वहां तृतीय लिंग के 55 और 15 हजार 817 दिव्यांग मतदाता हैं।

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

जांजगीर-चांपा में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 64 हजार 113 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31 हजार 626 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख 12 हजार 326, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 42 हजार 794, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 138, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 611, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 62 हजार 496, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 399, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 660 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 63 पुरूष मतदाता हैं।

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 707 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार 629, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 32 हजार 22, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 64 हजार 484, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 487, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 68 हजार 493, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 34 हजार 516, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 11 हजार 674 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 82 हैं। वहां तृतीय लिंग के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

दुर्ग में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 76 हजार 652 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 166 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 77 हजार 571, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 59 हजार 764, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 89 हजार 590, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 24 हजार 500, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 597, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 945, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 491 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 28 पुरूष मतदाता हैं।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 61 हजार 601 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 88 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 68 हजार 429, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 58 हजार 470, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 92 हजार 460, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 16 हजार 739, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 67 हजार 105, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 31 हजार 424, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 844 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 42 हैं। वहां तृतीय लिंग के 66 और 11 हजार 893 दिव्यांग मतदाता हैं।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

सरगुजा में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 29 हजार 392 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 24 हजार 447 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 48 हजार 339, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 17 हजार 825, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 47 हजार 365, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख पांच हजार 509, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 55 हजार 952, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 23 हजार 398, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 314 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 243 पुरूष मतदाता हैं।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 306 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 346, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 11 हजार 759, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 51 हजार 493, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 99 हजार 635, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 54 हजार 788, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 25 हजार 64, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले सात हजार 786 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 244 हैं। वहां तृतीय लिंग के दस और आठ हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं।

इस्लामिक संगठन ने श्रीलंका हमलों की कड़ी निंदा की
Posted Date : 22-Apr-2019 2:04:06 pm

इस्लामिक संगठन ने श्रीलंका हमलों की कड़ी निंदा की

रबात । इस्लामिक एजुकेशनल एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (आएसईएससीओ) ने श्रीलंका में हुए जघन्य बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आएसईएससीओ ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह जघन्य कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है और नफरत और चरमपंथ का एक बदसूरत चेहरा है। बयान में आगे कहा गया, ये हमले विभिन्न धर्मो के अनुयायियों के बीच शांति, सह-अस्तित्व और सम्मान को बढ़ाना देने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में बाधा डालते हैं। ष्

श्रीलंका के पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार को ईस्टर के मौके पर देश में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढक़र 290 हो गई है और इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप ने जेलेंस्की को राष्ट्रपति चुनावों में मिली बढ़त पर दी बधाई
Posted Date : 22-Apr-2019 2:03:28 pm

ट्रंप ने जेलेंस्की को राष्ट्रपति चुनावों में मिली बढ़त पर दी बधाई

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति पद के चुनावों में वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को मिली बढ़त के बाद उन्हें बधाई दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रंप ने फोन कर श्री जेलेंस्की को चुनावों में मिली बड़ी बढ़त पर उन्हें बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा कनाडा के विदेश मंत्री ने भी श्री जेलेंस्की को बधाई दी और उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की उम्मीद जतायी है। जॉर्जिया के प्रधानमंत्री ममूका बखतडजे ने श्री जेलेंस्की को मिली बढ़त खुशी जाहिर करते हुए कहा, नव निर्वाचित राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को बधाई। जॉर्जिया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक निर्णय में यूक्रेन के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है और 40.88 फीसदी बैलट की गिनती के बाद श्री जेलेंस्की 73.2 फीसदी वोट प्राप्त कर आगे चल रहे हैं जबकि पोरोशेनको को 24.46 प्रतिशत मत मिले हैं।

लीबिया में हुई झड़प में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची
Posted Date : 22-Apr-2019 2:02:59 pm

लीबिया में हुई झड़प में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची

त्रिपोली । संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया सरकार और पूर्वी स्थित सेना के बीच लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुए संघर्ष में करीब 227 लोगों की मौत हो गई तथा 1128 लोग घायल हो गए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट कर कहा, इस संघर्ष में 227 लोगों की मौत हो गई और 1128 घायल हो गए जबकि 3०० से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। डब्ल्यूएचओ और उसके सहयोगी संगठन यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि जो लोग अपने घर से विस्थापित हुए हैं उन्हें स्वास्थ सेवा दी जा सके। खलिफा हाफतर के नेतृत्व वाली पूर्वी स्थित सेना ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार से त्रिपोली पर अधिकार छिनने के लिए अप्रैल महीने से सैन्य अभियान शुरु किया है। उल्लेखनीय है कि लीबिया 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी का शासन खत्म होने के बाद से ही असुरक्षा और अराजकता के बीच एक लोकतांत्रिक परिवर्तन करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

जयललिता स्मारक के खिलाफ दायर याचिका खारिज
Posted Date : 22-Apr-2019 2:01:54 pm

जयललिता स्मारक के खिलाफ दायर याचिका खारिज

नई दिल्ली ,22 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की याद में चेन्नई के मरीना बीच पर स्मारक बनाने की योजना पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है।

अधिवक्ता रवि ने रोक लगाने की मांग की थी, जिसे पहले जनवरी में मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा भी खारिज कर दिया गया था। 

पाक ने ईरानी आतंकियों पर लगाया 14 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का आरोप
Posted Date : 21-Apr-2019 1:34:29 pm

पाक ने ईरानी आतंकियों पर लगाया 14 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का आरोप

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने 14 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के हाल के लक्षित हत्या में संलिप्त तेहरान आधारित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को ईरान को एक विरोध पत्र भेजा। मारे गए सुरक्षाकर्मियों में से ज्यादातर पाकिस्तानी नौसेना के सैनिक थे। गौरतलब है कि अर्द्धसैन्य जवानों की वर्दी पहने हुए अज्ञात बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को 14 यात्रियों की हत्या कर दी थी। उन्होंने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक राजमार्ग पर बस से उन्हें उतरने के लिए विवश करने के बाद इस कृत्य को अंजाम दिया।

ईरान को पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, पाकिस्तान की सशस्त्र सेना के कम से कम 14 जवानों को बलूचिस्तान के ओराम्रा इलाके से 18 अप्रैल का बस से उतारा गया और उनकी हत्या कर दी गई। विदेश कार्यालय ने कहा कि बलूच राष्ट्रवादी समूह के आतंकवादी ईरान में सीमा से लगे एक क्षेत्र से सक्रिय हैं। कार्यालय ने तेहरान से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।