आज के मुख्य समाचार

वोटिंग के लिए बुर्के में आ रही महिलाओं की पहचान की जाएं
Posted Date : 12-May-2019 9:10:46 am

वोटिंग के लिए बुर्के में आ रही महिलाओं की पहचान की जाएं

0- चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश
नई दिल्ली ,12 मई ।  लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जोरों पर चल रहा है। मतदान के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही है। मतदान करने के लिए बुर्के में आ रही महिलाओं को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा निर्देश जारी किया है। आयोग ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दौरान जो महिलाएं बुर्के में आ रही है उनकी पहचान को सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रत्नेश सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग को 8 मई को एक पत्र लिखाकर कहा था कि पर्दे में वोट देने आ रही महिलाओं की पहचान की  सुनिश्चित की जानी चाहिए। आरएनएस के अनुसार चुनाव आयोग ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जो महिलाएं बुर्का पहनकर वोट डालने आ रही हैं उनकी पहचान को सुनिश्चित किया जाए और निर्देशों का पालन किया जाए। इसके साथ ही जिन बूथ पर अधिक पर्दानशी महिलाएं आती हैं वहां पर महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के अलावा महिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाए। जिससे कि इन महिलाओं की पहचान करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। गौर हो कि आज लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। 

मेक्सिको में सामूहिक कब्र से 35 शव मिले
Posted Date : 12-May-2019 9:10:21 am

मेक्सिको में सामूहिक कब्र से 35 शव मिले

ग्वाडलहारा  ,12 मई । मेक्सिको के हिंसा प्रभावित जलिस्को राज्य में सामूहिक कब्रों से 35 लोगों के अवशेष मिले हैं। अभियोजक जी ओ सोलिस ने शनिवार को बताया कि ज्यादातर शव जपोपन शहर के एक खेत में थे। सोलिस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतकों में से 27 की जब हत्या की गई थी तब उन्हें बांध दिया गया था। हम अब तक 2 लोगों की पहचान कर पाएं हैं। उन्होंने मृतकों की संख्या बढऩे का अंदेशा जताया है। सोलिस ने बताया कि हमने 3 मीटर और गहराई में खुदाई करना शुरू की है। उन्होंने बताया कि ग्वाडलहारा में एक घर के परिसर से सात अन्य लोगों की खोपडिय़ां और अन्य मानव अवशेष मिले हैं। 2006 के अंत में मादक पदार्थ तस्करों और मेक्सिको के संघीय सैनिकों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से 40,000 लोग लापता हैं और उनके बारे में मान लिया गया है कि वह मर चुके हैं। 
2006 से अब तक मेक्सिको के इस हिंसा प्रभावित इलाके में ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी डेटा ने भी इस आंकड़े की पुष्टि की है। हालांकि, सरकारी डेटा में यह जानकारी नहीं दी गई है कि इनमें से कितने लोगों की मौत सुनियोजित अपराधों के कारण हुई है। इस साल ही जनवरी से मार्च के महीने में इस इलाके में 750 से अधिक मौत हो चुकी है।

चिली में भयानक हादसा, बस पलटने से छह लोगों की मौत
Posted Date : 12-May-2019 9:09:55 am

चिली में भयानक हादसा, बस पलटने से छह लोगों की मौत

सैंटियागो ,12 मई ।  चिली के दक्षिण मध्य क्षेत्र ला अरॉसैनिया में बस पलटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। 
पुलमैन बस कंपनी के कारपोरेट मामलों के प्रबंधक जोस सिल्वा ने बताया कि इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में से एक पैराग्वे का नागरिक है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। श्री सिल्वा ने बताया कि बस शुक्रवार रात 11 बजे 52 यात्रियों, दो चालकों और एक सहायक को लेकर रवाना हुई थी। ला अरॉसैनिया पहुंचने पर शनिवार सुबह यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कंपनी ने उनके परिवारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया है। प्रबंधक ने हादसे पर शोक और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने हताहतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों ने डाले वोट
Posted Date : 12-May-2019 8:34:09 am

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों ने डाले वोट

लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान जारी है। देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने निकले हैं। इनमें कई दिग्गज नेता और सिलेब्रिटीज भी शामिल हैं। रविवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई शख्सियतों ने वोट डाले।

देखें तस्वीरें...

देश के पहले नागरिक भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बने पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।

देश के पहले नागरिक ने निभाया फर्ज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन में वोट डाला।राहुल गांधी

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में निर्माण भवन में वोट डाला।

सोनिया गांधी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सिविल लाइन्स में वोट डाला।

अरविंद केजरीवाल

मोदी की तुलना दुल्हन से करके फंसे सिद्धू
Posted Date : 11-May-2019 7:35:23 pm

मोदी की तुलना दुल्हन से करके फंसे सिद्धू

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नई दुल्हनÓ से करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इससे उनकी स्त्री विरोधी मानसिकता का पता लगता है। श्रीमती शर्मा ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि सिद्धू का यह बयान उनकी स्त्री विरोधी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और वह महिलाओं को केवल रोटी बनाने वाली के रूप में ही देखते हैं। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। श्रीमती शर्मा ने कहा, घोर निंदनीय। यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। क्या वह समझते हैं कि महिलायें केवल रोटी बनाने और चूडिय़ां खनकाने के लिए ही है एक ओर भारतीय महिलायें हर क्षेत्र में नई नई उपलब्धियां हासिल कर रहीं हैं और सिद्धू उनको केवल अपने स्त्री विरोधी चश्में से देखते हैं। 
कांग्रेस नेता सिद्धू ने इंदौर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा,  मोदी जी उस दुल्हन की तरह है जो रोटी कम बेलती है और चूडिय़ां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को यह पह पता चले कि वह काम कर रही है। बस मोदी जी यही कर रहे हैं। सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज किया, मैंने हीरो नम्बर वन, कुली नम्बर वन और बीवी नम्बर वन जैसी फिल्में देखी थीं। लेकिन इन दिनों मोदी की नई फिल्म आ रही है- फेंकू नम्बर वन। उन्होंने कहा, मैं उन्हें झूठा नंबर वन, डिवाइडर इन चीफ और अंबानी और अडानी का बिजनस मैनेजर कहता हूं।

राहुल 1984 में क्या अपने पिताजी से भी माफी मंगवाते : गिरिराज
Posted Date : 11-May-2019 7:34:10 pm

राहुल 1984 में क्या अपने पिताजी से भी माफी मंगवाते : गिरिराज

पटना । केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सिख विरोधी दंगों के बारे में बयान देने के लिए सैम पित्रोदा से माफी मंगवाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल क्या 1984 में राजीव गांधी से माफी मंगवाते 
बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, सिख नरसंहार का जश्न मनाने वाले गांधी परिवार ने चुनाव के कारण सैम पित्रोदा से माफी मंगवा ली। लेकिन, क्या 1984 के चुनाव में राहुल गांधी, राजीव गांधी से भी माफी मंगवाते  
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने साल 1984 के सिख विरोधी दंगे से संबंधित सवाल पूछे जाने पर अपने बयान में कहा था हुआ तो हुआ। बाद में हालांकि उन्होंने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनकी हिंदी अच्छी नहीं है, और इसलिए उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया।
अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले सिंह ने अमेरिकी समाचार पत्रिका टाइम के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडियाज डिवाइडर इन चीफ  (भारत को बांटने वाला प्रमुख) बताए जाने पर भी कहा है कि टाइम पत्रिका में लिखा गया लेख पाकिस्तानी लेखक का है। 
सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, टाइम में प्रकाशित लेख का लेखक एक पाकिस्तानी हैं। ये एयरस्ट्राइक में आतंकवादियों की मौत के दर्द से कराह रहा है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी समाचार पत्रिका टाइम ने विवादास्पद हेडलाइन के साथ 20 मई के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कवर पर स्थान दिया है। पत्रिका ने अपने कवर पर मोदी को इंडियाज डिवाइडर इन चीफ बताया है।