नईदिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में से लगभग पचास प्रतिशत मामले महाराष्ट्र,केरल और कर्नाटक में हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक 144426, केरल में 95760 और कर्नाटक में 89502 सक्रिय मामले हैं। इन तीनों राज्यों में कोरोना संक्रमण के 329,688 सक्रिय मामले है जो कुल सक्रिय मामलों का करीब 49 प्रतिशत हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 53,370 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78.14 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 6,80,680 सक्रिय मामले हैं और अब तक 70.16 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
हाईप्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई । मुंबई की उपनगरी गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस सहित 3 लड़कियों को वहां से पकड़ा है। आरोप है कि बॉलीवुड की एक इंटरनेशनल बेली डांसर और दो टीवी सीरियल आर्टिस्ट की इस होटल में देह व्यापार के लिए 10 लाख रुपए में डील फिक्स हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात एक पांच सितारा होटल में छापेमारी की। ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को होटल में भेजा गया, जहां वो देह व्यापार रैकेट के डीलर्स से मिलें। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 3 महिलाओं को छुड़ाया गया।
पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। उस पर बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज़ को लाने का आरोप है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत रेकैट का भंडाफोड़ कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जम्मू,। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का एक कॉडकॉप्टर मार गिराया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का कॉडकॉप्टर है। यह कॉडकॉप्टर एलओसी पर 70 मीटर भारत की तरफ, केरन सेक्टर में गिरा। सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद को ड्रोन के जरिए गिराना एक नया तरीका है, जिसके जरिए सीमा पार से आतंकवादियों के हैंडलर्स उनके लिए ये सामान भेज रहे हैं। जानकारी के अनुसार एलओसी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के कॉडकॉप्टर को मार गिराया है।
पाकिस्तान की ओर से अनमैन्ड एरियल वीकल्स का इस्तेमाल सर्विलांस और आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए होता रहा है। इसके अलावा ड्रोन्स, कॉडकॉप्टर या हेक्साकॉप्टर के जरिए हमले का खतरा भी है।
एलओसी पर भारतीय सेना पहले से ही कॉडकॉप्टर्स के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट थी। पीर पांजाल रेंज में ड्रोन के जरिए आतंकियों को हथियार सप्लाई किए जाने की बात सामने आई थी। पिछले महीने जम्मू और राजौरी से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार बरामद किए गए थे। उससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी ड्रोन्स भारतीय इलाके में देखे गए हैं। जून में बीएसएफ ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आधुनिक राइफल और सात ग्रेनेड्स से लदे एक पाकिस्तान डोन को मार गिराया था।
शराबबंदी कानून की समीक्षा गलत नहीं
पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राजग गठबंधन को सबसे बड़ा ठगबंधन बताया है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के बाद बिहार पहुंचे बघेल ने कहा कि कहा पीएम मोदी कल बिहार आए किसानों के लेकर तीन नए कानून पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी कहती है यह किसान विरोधी और आम उपभोगता विरोधी बिल है। लेकिन मोदी इसे किसान हितैषी बता कर लोगो को ठग रहे ही। असल में यह कानून उनके कुछ खास मित्र पूंजीपतियों के लिए है।
बघेल ने कहा कि नए कानून में सरकार तभी करवाई करेगी जब देश मे युध्द की स्थिति हो अकाल हो या 100 प्रतिशत दाम बढ़ जाए। कानून बने 2 महीने भी नही हुए उसका असर दिखने लगा । प्याज की कीमत 70 से 83 रुपया हो गयी ही जबकि ना तो सूखा है और बारिश भी अच्छी हुई है। प्याज पर सरकार प्राइस सीमित करने की बात इस किये कह रही क्यों कि कई राज्यो चुनाव है। दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही ही। सरकार अपने ही कानून उलंघन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार पुंजिपतियो की सरकार है। वे कांग्रेस मुक्त देश की बात करते है लेकिन उनके असल एजेंडा कांग्रेस मुक्त नही बल्कि कांग्रेस ने जो बनाया उसे मुक्त कर देना है। रेलवे हवाई जहाज को बेच रहे हैं ।अब इस सरकार की निगाह किसानों की जमीन पर है जो 1970 में इंदिरा गांधी ने गरीवों दी थी। ये कॉन्टेक्ट फार्मिंग के जरिये जमीन हथियाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में चिराग के बारे में एक शब्द क्यों नही कहा। क्या अभी तक चिराग एनडीए में हैं । बीजेपी नीतीश कुमार को ठग रही है । एक सवाल पर बघेल ने कहा कि शराब बंदी में समीक्षा की बात गलत नही। शराब बंदी है तो देखना होगा शराब की तस्करी हो रही है कि नही। शराब घर घर तक तो पहुँच रही है। यदि यह सब हो रहा है तो इसे रोकने के लिए समीक्षा करना ही चाहिए ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि
कानून है लेकिन सरकार की मंसा है अमीरों को शराब पिलाओ गरीबो को जेल में बंद करो। शराब को लेकर कांग्रेस पार्टी ऐसा कानून बनाएगी जिससे अमीरों को भी शराब नही मिलेगी। शराब में पैरलर इकोनॉमी खड़ी हो गयी है उसे समाप्त करेंगे। शराब बंदी कानून लागू रहेगा
मोदी के दाएं हाथ मे चिराग है जिससे वे जदयू का घर जलाना चाहते हैं और दूसरे हाथ मे ओबैसी है जो पेट्रोल बम लिए खड़े है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा, राजेश राठौड़ व आनन्द माधव भी मौजूद रहे।
गोवा में हंसा नेवल बेस पर तैनात करेगा भारत
नईदिल्ली,। हिन्द महासागर और अरब सागर में चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की बढ़ती घुसपैठ के बीच अमेरिका 4 नए बोइंग पी-8 आई निगरानी विमानों का दूसरा जत्था भारत को सौंपने जा रहा है। इस तरह के 8 विमान पहले से भारतीय नौसेना के बेड़े में मौजूद हैं। 4 और विमान आने के बाद नौसेना की समुद्र में पनडुब्बी रोधी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग क्षमता बढ़ जाएगी।
भारतीय नौसेना की हिन्द महासागर में पनडुब्बी रोधी क्षमताएं उस समय और मजबूत हो जाएंगी जब बोइंग पी-8 आई विमान का दूसरा जत्था अगले महीने के पहले सप्ताह में आईएनएस हंसा में उतरेगा। अमेरिका के नए पी-8 आई विमान हंटर नाम से प्रसिद्ध हैं। अब दूसरी खेप में मिल रहे 4 नए पी-8 आई विमानों को भारत के पश्चिमी तट पर गोवा में हंसा नेवल बेस पर तैनात किया जाएगा। ये विमान भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाएंगे और साथ ही पूरे हिन्द महासागर और अरब सागर में अब भारत के लिए चीन या पाकिस्तान की पनडुब्बियों का शिकार करना आसान हो जाएगा।
हिन्द महासागर क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण चोक पॉइंट्स पर निगरानी रखने के लिए भारत ने वर्ष 2012 में अमेरिका से 12 पी-8 आई समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी विमानों का 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर में सौदा किया था। इनमें से 8 टोही विमानों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। भारत के पास पहले से मौजूद इन पी-8 आई विमानों को तमिलनाडु के अरक्कोनम में तैनात किया गया है। अत्याधुनिक रडार से लैस ये विमान जरूरत पडऩे पर चीनी सीमा पर लद्दाख और पूर्वोत्तर में भी भेजे जाते हैं।
भारत के पास बोइंग कम्पनी से अभी छह और पी-8 आई विमान खरीदने का विकल्प है, जिस पर 2021 में बातचीत होगी। अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पनडुब्बियों का शिकार करने के लिए इन विमानों को मार्क-54 तारपीडो, मार्क-84 डेप्थ चार्ज और घातक बमों से लैस किया है। इसके अलावा इस विमान में एजीएम-84 हार्पून एंटी शिप मिसाइलें भी लगाई गई हैं। पी-8 आई को कैरियर बैटल ग्रुप की सुरक्षा के लिए भी तैनात किया जा सकता है। पी-8 आई में मैगनेटिक अनोमली डिटेक्शन सिस्टम (मैड) लगा है जो पानी के अंदर छिपी पनडुब्बियों को खोज निकालता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे रडार लगे हैं जो लंबी दूरी तक नजर रखने और जासूसी करने में सक्षम हैं। यह विमान 789 किमी प्रतिघंटा की गति से करीब 40 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
भारत को पी-8 आई विमानों की आपूर्ति ऐसे समय हो रही है जब चीन और पाकिस्तान की पनडुब्बियां बहुत तेजी से हिन्द महासागर और अरब सागर में अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं। चीन भी समुद्री डकैतों के नाम पर हिन्द महासागर में बहुत तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। हालांकि भारतीय नौसेना ने अक्टूबर 2008 से अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त शुरू की थी। नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में हर चोक पॉइंट पर हर समय एक जहाज तैनात रखती है। इससे भारतीय ध्वजवाहक जहाजों को आगे बढ़ाने के अलावा हिन्द महासागर से गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों को भी सुरक्षा दी जाती है। समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए अन्य देशों के जहाजों को उनके देश की समुद्री सीमा तक पहुंचाने में भी भारतीय नौसेना मदद करती है। इसी का नतीजा है कि अब तक कोई भी जहाज समुद्री लुटेरे अपहृत नहीं कर पाए हैंं।
नौसेना के जहाजों की तीन-तीन माह के लिए तैनाती होती है। नौसेना ने समुद्री डकैती रोकने के लिए 'पी-8आईज् लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्टÓ तैनात कर रखा है। यह लंबी दूरी की पनडुब्बी-रोधी वारफेयर, एंटी-सरफेस वारफेयर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही विमान हैं और व्यापक क्षेत्र, तटीय तथा समुद्री परिचालन में सक्षम हैं। लॉन्ग रेंज पनडुब्बी रोधी, सतह रोधी, खुफिया, निगरानी और टोही विमानों का उपयोग समुद्री और तटीय युद्ध कार्रवाइयों के लिए किया जाता है। अरब सागर क्षेत्र में चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की घुसपैठ बढ़ रही है, जिसको ध्यान में रख कर भारत को अपना शिकारी अब इस क्षेत्र में उतारना पड़ेगा जो भारत और चीन में तनाव के बीच भारत की जल सेना को मजबूती देगा।
भारतीय नौसेना ने गुरुवार को ही कोच्चि में 3 महिला पायलटों के पहले बैच का संचालन किया है। नौसेना के महिला पायलेट्स के पहले बैच में नई दिल्ली के मालवीय नगर से लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, तिलहर, उत्तर प्रदेश से लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप और मुजफ्फरपुर, बिहार से लेफ्टिनेंट शिवांगी हैं। तीनों महिला पायलट डॉर्नियर ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग (डीओएफटी) कोर्स का हिस्सा थीं। इन पायलटों ने भारतीय वायु सेना और आंशिक रूप से डीओएफटी पाठ्यक्रम से पहले नौसेना के साथ बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण लिया था। अब अमेरिका से 4 नए बोइंग पी-8 आई निगरानी विमानों का दूसरा जत्था भारत आने के बाद इनका संचालन इन्हीं महिला पायलटों को दिया जा सकता है।
नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में एक बार फिर से एक्टिव केस ने रफ्तार पकड़ ली है। इस समय दिल्ली में 26,001 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 4086 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6189 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हो गई है।
दिल्ली सरकार की शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 3,48,404 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार को आए कोरोना के 4086 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 26 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6189 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 3296 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 3,16,214 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।
दिल्ली में 26001 अभी एक्टिव केस हैं। अब तक 42,59,878 लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं शुक्रवार को 58,568 लोगों की जांच हुई है। 2777 जोखिम क्षेत्र है। वहीं 15,483 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।