वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद से लिए जारी चुनाव के बीच श्री डोनाल्ड ट्रम्प के विरोधियों ने व्हाइट हाउस के पास रैली शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्ट लिए हुए हैं और श्री ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए सड़क भी जाम कर दिया था। पुलिस प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन समाप्त कर जाने की अपील कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी डटे हुए हैं। पुलिस को इस प्रदर्शनकारी पहले अनुमान था, इसलिए उसने 29 अक्टूबर को यातायात चेतावनी जारी कर कहा था कि स्थानीय समय के मंगलवार मध्याह्न 12 बजे से बुधवार की रात 11.59 बजे तक सड़कों पर पार्किंग बैन रहेगी। पुलिस ने रैलियों पर पाबंदी लगा रखी है।
उल्लेनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीद जोए बिडेन के बीच मुकाबला है।
वाशिंगटन। अमेरिका में नेवादा के हेंडर्सन में गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित चार लोगों की मौत हो गयी है।
केएसएनवी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे घटित हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहले पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध से सम्पर्क साधने की कोशिश की और बाद में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।
तेल अवीव। इजरायल के वित्त मंत्री इजरायल काट्ज ने अपने सुरक्षा गार्ड के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। काट्ज के सलाहकार जीना रोइटमन ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात एक गार्ड के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को चरंटीन कर लिया। श्री काट्ज इस गार्ड के संपर्क में थे। काट्ज ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुये कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे है और डेढ़ सप्ताह तक आइसोलेशन में रहेंगे। श्री काट्ज घर से अपना काम जारी रखेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक भी करेंगे। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान करोना मामले 822 बढकर 3,16,411 तक पहुंच गये है। इस वासरस के संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 2,592 हो गया है।
वियना आतंकी हमला
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकवादी हमले को दुखद करार देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस संकट के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। वियना में सोमवार रात घातक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने यहूदी धर्मस्थल सहित 06 स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें कम से कम 07 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, वियना में नृशंस आतंकी हमलों के समाचार से गहरा सदमा लगा और दु:ख हुआ। भारत इस संकट के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना पीडि़तों और उनके परिवारों के साथ हैं।
नईदिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जाने-माने वायलिन वादक टी. एन. कृष्णन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उप राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, प्रख्यात वायलिन वादक टी. एन. कृष्णन के निधन की सूचना से गहरा दुख हुआ। उनका निधन संगीत की दुनिया, विशेष कर कर्नाटक संगीत को बड़ा नुकसान है। उन्हें रागों पर पकड़ के लिए जाना जाता है और उन्होंने दशकों तक श्रोताओं को आनंदित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना। ओम शांति। कृष्णन का सोमवार शाम को चेन्नई में निधन हो गया था। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गयी। वह 92 वर्ष के थे।
नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके। उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोजग़ारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने लोगों से अपील की, 'आज बिहार के कुछ जि़लों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने।Ó बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले 28 अक्तूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था। आगामी 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।