आज के मुख्य समाचार

जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंचे ट्रम्प
Posted Date : 05-Nov-2020 12:06:56 pm

जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंचे ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को बुधवार को मिशिगन तथा पेंसिल्वेनिया में बैलेट पत्रों की गणना रोकवाने के लिए अदालत में अपील की थी। श्री ट्रम्प का कहना है कि उनके पर्वेक्षकों को गैरकानूनी तरीके से चुनावों में प्रवेश करने से वंचित रखा गया। उधर फॉक्स न्यूज के अनुसार डेमोक्रेटिक उम्मीद इस समय आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोलन वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 214 मत मिले हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप का घर बना किला, दुकानों के बाहर लगाए गए कवच
Posted Date : 04-Nov-2020 12:27:52 pm

डोनाल्ड ट्रंप का घर बना किला, दुकानों के बाहर लगाए गए कवच

अमेरिका में हिंसा की आशंका
न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का न्यूयार्क के मैनहटन स्थित ट्रंप टावर किले में बदल दिया गया है। बड़ी संख्या में हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों ने अपने ट्रकों के साथ ट्रंप टॉवर को घेर लिया है।  उधर, पुलिस चीफ ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव परिणाम के बाद अशांति फैली तो वे शहर के कुछ हिस्सों को सील कर देंगे। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले इसी घर में रहते थे। मंगलवार दोपहर में ही यहां बिल्डिंग के सामने प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। यही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इक_ा हो गए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के चीफ ने प्रदर्शनकारियों को लेकर चेतावनी दी है। उधर, शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने दावा किया है कि बिजनस प्रतिष्ठानों को लूट की घटना से डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले ट्रंप के विरोधी ब्लैक लाइव्स मैटर के लोगों ने यहां पर जमकर प्रदर्शन किया था। इसमें दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा था।
न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा है कि मैनह न इलाके के कुछ हिस्सों को बंद किया जा सकता है। इस इलाके में अगर लूट की घटना हुई तो किसी भी कार या पैदल जाने वाले लोगों को अनुमति नहीं होगी। न्यूयॉर्क के जिन इलाकों में प्रदर्शनकारी जमा हैं, वहां पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने अपने ट्रकों में बालू भर रखा है। इन वाहनों को इसलिए तैनात किया गया है ताकि अगर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़े तो उसे गाडिय़ों के बैरियर के जरिए रोका जा सके।
बता दें कि अशांति और हिंसा की आशंका के बीच न्यूयॉर्क शहर के कई इलाकों में लग्जरी स्टोर चलाने वालों और छोटे कारोबार करने वालों ने अपनी दुकानों को बचाने के लिए उनके आगे प्लाईवुड लगा दिया है। वाइट हाउस के लिये डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच हो रही यह दौड़ अब तक की सबसे कड़वाहट और आरोप-प्रत्यारोप भरी मानी जा रही है। चुनाव के दिन हिंसा, लूटपाट और झड़प की आशंकाओं के बीच मैनहट्टन के पॉश फिफ्थ एवेन्यू की दुकानों के साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी दुकानदार सुरक्षा उपाय करते नजर आए।

भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता 6 नवम्बर को
Posted Date : 04-Nov-2020 12:27:12 pm

भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता 6 नवम्बर को

दोनों देशों के टॉप सीक्रेट रोडमैप पर होगा फोकस
नईदिल्ली। भारत और चीन के बीच 8वें दौर की सैन्य वार्ता चुशुल-मोल्डो के भारतीय क्षेत्र में 6 नवम्बर को होगी। वैसे तो लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में बर्फीली ठंड शुरू होने के बावजूद दोनों देशों के सैैैनिक एलएसी पर तैनात हैं लेकिन इस बैैैठक में रिश्तोंं पर जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है। 
भारत के साथ 8वें दौर की सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के लिए चीन ने रविवार के लिए सहमति जताई थी। हालांकि चीन की तरफ से अंतिम तारीखों की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन भारतीय सूत्रों ने 6 नवम्बर को लद्दाख गतिरोध पर बैठक होने की पुष्टि की है। लेह कॉर्प्स कमांडर के नए लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन के नेतृत्व में पहली बार यह सैन्य वार्ता होगी। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ आठवें दौर की कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता में पिघलने की संभावना है। 
पिछली सैन्य वार्ता में दोनों देशों ने एक दूसरे को टॉप सीक्रेट 'रोडमैपÓ दिए हैं, जिस पर दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया है। आठवें दौर की होने वाली सैन्य वार्ता में इसी पर फोकस किये जाने की संभावना है। दोनों देशों के बीच 21 सितम्बर को छठे दौर की वार्ता में भारत ने चीन पर दबाव बनाने के लिए 12 अधिकारियों की टीम भेजी थी। यह पहला मौका था, जब इस वार्ता में सेना के साथ-साथ विदेश मंत्रालय को भी शामिल करके राजनयिक तौर से चीन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। 
दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच मास्को में हुई बैठक के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों देशों के कोर कमांडर आमने-सामने बैठे थे। वार्ता की शुरुआत में ही भारत की ओर से स्थिति साफ कर दी गई कि वो एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। भारत की तरफ से साफ़ कहा गया कि चीन को सीमा पर उन सभी जगह से पीछे जाना होगा, जहां-जहां वह आगे आया है। इस बैठक में भी चीन ने टकराव खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने एक सिरे से खारिज कर दिया था।
इस प्रस्ताव में चीन की तरफ से भी पैन्गोंग झील के दक्षिण किनारे की अहम चोटियों पर भारतीय सैनिकों की तैनाती का मसला उठाया गया। इस पर भारत के अधिकारियों ने चीन की बात यह कहकर सिरे से ख़ारिज कर दी कि ये पहाडिय़ां भारतीय क्षेत्र में ही हैं, भारत ने एलएसी पार करके किसी पहाड़ी को अपने नियंत्रण में नहीं लिया है। भारत ने साफ कर दिया कि डिसइंगेजमेंट होगा तो पूरी एलएसी पर होगा। ऐसी स्थिति में चीनी सेना को पैन्गोंग झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर 4-8 के पीछे जाना पड़ता लेकिन चीनी सेना इसके लिए तैयार नहीं हुई थी।
बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मॉस्को वार्ता में तय हुए पांच बिन्दुओं के आधार पर एक दूसरे से रोडमैप मांगा गया। 12 अक्टूबर को हुई सातवें दौर की सैन्य वार्ता फिर मिलेंगे के वादे के साथ खत्म हुई थी। इसी बैठक में चीन और भारत ने एक दूसरे को टॉप सीक्रेट 'रोडमैपÓ सौंपे थे।

 

लॉकडाउन में कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद:राहुल
Posted Date : 04-Nov-2020 12:26:33 pm

लॉकडाउन में कांग्रेस ने की प्रवासी मजदूरों की मदद:राहुल

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने मज़दूरों की मदद की। जबकि सत्ता में बैठी भाजपा को गरीब मजदूरों की परवाह ही नहीं है, वो सिर्फ वादे-घोषणाएं करने में व्यस्त हैं।
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन की विभिषिका को दिखाते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की। यही सच है।
दरअसल, बिहार चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर हमालवर हैं। अपनी सभी चुनावी सभा में राहुल बिहार सरकार की अराजकता और कुप्रशासन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने में लगे हैं। इससे पहले बीते दिन राहुल ने कहा था कि आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएं-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी। आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद।

एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन
Posted Date : 04-Nov-2020 12:26:01 pm

एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद गमगीन रहा। एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मेहंदी में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान का निधन हो गया है। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने ये जानकारी दी है। फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। बॉलीवुड एक्टर फराज खान के निधन के बाद पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।
पिछले दिनों पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज खान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते दिनों उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। फराज खान की हालत पिछले काफी गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहे थे। फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे। फराज की फिल्म फरेब का गाना तेरी आंखें झुकी झुकी काफी हिट रहा था।

चारों देशों की नौसेनाएं दूसरे दिन भी बंगाल की खाड़ी में कर रही हैं अभ्यास
Posted Date : 04-Nov-2020 12:24:46 pm

चारों देशों की नौसेनाएं दूसरे दिन भी बंगाल की खाड़ी में कर रही हैं अभ्यास

चड समूह के नौसैन्य अभ्यास से चीन सकते में
नईदिल्ली। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच शुरू हुए मेगा मालाबार-20 नौसैन्य अभ्यास के पहले दिन ही चीन सकते में आ गया है। 13 साल बाद चारों देशों की नौसेनाएं बुधवार को दूसरे दिन भी बंगाल की खाड़ी में अभ्यास कर रही हैं। इस अभ्यास का दूसरा चरण अरब सागर में होना है।
चड समूह के चारों सदस्य देशों के बीच शुरू हुए मालाबार अभ्यास को लेकर चीन को लगता है कि यह उसके प्रभाव को नियंत्रित करने की कोशिश के तहत किया जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेंबिन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह च्शीत युद्ध वाली मानसिकताज् के तहत अपने सहयोगियों का एक साझा मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहा है। 
ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री ने इसे एक सुरक्षित, खुले और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को समर्थन देने का एक महत्वपूर्ण मौका करार दिया है। इसी तरह भारत में अमेरिका के दूतावास ने इसे हिन्द-प्रशांत में चारों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को जाहिर करने वाला बताया है। 
अमेरिकी नौसेना की डिस्ट्रॉयर स्चड्रन फिफ्टीन के कैप्टन स्टीवन डीमॉस ने कहा कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया इंडो-पैसिफिक में हमारे रणनीतिक साझेदारों का मुख्य आधार हैं। मालाबार जैसे सामरिक रूप से प्रासंगिक अभ्यास हमारे नवियों को एक उच्च अंत में संचालित करने के लिए उपयुक्त है। यह हमारी संयुक्त क्षमताओं को और मजबूत करने और हमारी साझेदारी को बढ़ाने का एक और अवसर है। 
मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भारतीय नौसेना के 5 जहाज हिस्सा ले रहे हैं जिसमें एक सबमरीन भी शामिल है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से नाशक रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, अपतटीय पेट्रोल जहाज सुकन्या, फ्लीट सपोर्ट शिप शक्ति और सबमरीन सिंधुराज हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही एडवांस्ड जेट ट्रेनर हॉक, लंबी रेंज का समुद्री पेट्रोल विमान पी-81, समुद्री पेट्रोल विमान डॉर्नियर और हैलिकॉप्टर भी इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय नौसेना का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, रियर एडमिरल संजय वात्सायन कर रहे हैं। 
इसके अलावा अमेरिकन शिप (यूएसएस) जॉन एस मैक्केन (निर्देशित मिसाइल नाशक), ऑस्ट्रेलिया (एचएमएएस) के एमएच-60 हेलिकॉप्टर समेत बेलारात जहाज (लंबी रेंज का युद्ध पोत) और जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस शिप (जेएमएसडीएफ) ओनामी (नाशक) के साथ एसएच-60 हेलिकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं। एक रक्षा सूत्र ने बताया कि नौसैन्य अभ्यास के दूसरे चरण में भारत और अमेरिका एयरक्राफ्ट्स को भी शामिल करेंगे जो अरब सागर में होगा।