आज के मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका
Posted Date : 23-Mar-2024 2:03:13 am

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी वापस ले ली है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा- क्करूरु्र कोर्ट में श्वष्ठ रिमांड मांग सकती है। इससे गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई हमारी याचिका क्लैश करेगी। लिहाजा हम याचिका वापस ले रहे हैं। निचली अदालत में हम अपनी बात रखेंगे। वहीं कई मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ईडी को केजरीवाल के घर पर छापेमारी में अहम दस्तावेज मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक इन दस्तावेजों से पता चला है कि इस मामले की जांच में शामिल ईडी अधिकारियों की जासूसी की जा रही थी। केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम और पूरे पते के साथ उनके परिवारों का भी पूरा ब्योरा मिला है। वहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।
00


ईडी का सनसनीखेज दावाज्अरविंद केजरीवाल मास्टरमाइंड, हवाला से 45 करोड़ गोवा ट्रांसफर किए गए
नई दिल्ली । शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए। ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया, जिसमें कैश को लेकर बातचीत हो रही है। ईडी ने बताया कि हवाला के जरिए गोवा 45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अलग-अलग लोगों को बड़ी धनराशि दी गई, हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल की है। इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं। श्वष्ठ ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे।
वहीं, इससे पहले न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की विशेष पीठ के समक्ष केजरीवाल का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने निचली अदालत में शुक्रवार को ईडी की हिरासत मामले से संबंधित सुनवाई का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी रिट याचिका वापस लेना चाहते हैं। केजरीवाल की गुहार स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने याचिका वापस लेने की उन्हें अनुमति दे दी। सिंघवी ने शीर्ष अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि वह ईडी की हिरासत का सामना करेंगे और जरूरत पडऩे पर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। निचली अदालत में श्री केजरीवाल की हिरासत के मामले में आज सुनवाई होनी है।
00

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, परिजनों से की मुलाकात
नई दिल्ली ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंच चुके हैं। केजरीवाल शराब नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘मान केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। इससे पहले आज सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शुरू में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई लेकिन बाद में उन्होंने मुलाकात की।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।
आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर, पोनमुडी को मंत्री की शपथ दिलाने को राज्यपाल सहमत
Posted Date : 23-Mar-2024 2:02:04 am

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर, पोनमुडी को मंत्री की शपथ दिलाने को राज्यपाल सहमत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय सख्त आदेश के एक दिन बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत के समक्ष कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) विधायक के. पोनमुडी को 22 मार्च को दोपहर 3.30 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने इस मामले में कहा कि राज्यपाल यह बताना चाहते थे कि उनका सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का कोई इरादा नहीं था।
शीर्ष अदालत ने राज्यपाल के इस बयान को रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर अंतरिम आवेदन का निपटारा कर दिया। तमिलनाडु सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी, ए एम सिंघवी और पी विल्सन ने अदालत को बताया राज्यपाल ने नरम रुख अपनाया है और पोनमुडी को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।
शीर्ष अदालत ने 21 मार्च को तमिलनाडु सरकार के एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए राज्यपाल द्वारा अपनाए गए रुख पर सवाल उठाया। पीठ ने कहा था, वह (राज्यपाल) भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं। जब भारत का शीर्ष न्यायालय किसी सजा पर रोक लगाता है तो राज्यपाल को उसे अन्यथा लेने कोई अधिकार नहीं है। पीठ ने कहा था, हम तमिलनाडु के राज्यपाल के आचरण से गंभीर रूप से चिंतित हैं।
शीर्ष अदालत की दो सदस्यीय पीठ ने 11 मार्च को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में पोनमुडी को दी गई दोषसिद्धि और सजा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए 13 मार्च को राज्यपाल को पत्र भेजा था। गत 17 मार्च को राज्यपाल ने हालाँकि, जवाब दिया कि पोनमुडी की सजा को केवल ‘निलंबित किया गया है, रद्द नहीं किया गया’ और इसलिए उन्हें मंत्री के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने 21 मार्च को तमिलनाडु सरकार के एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए राज्यपाल द्वारा अपनाए गए इस रुख पर नाराजगी व्यक्ति की थी।

 

बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, साजिद का हो चुका है एनकाउंटर
Posted Date : 23-Mar-2024 1:59:17 am

बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, साजिद का हो चुका है एनकाउंटर

बदायूं । बदायूं की बाबा कॉलोनी के दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
वहीं एक अन्य आरोपी का पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर में ही ढेर कर दिया था। वहीं जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में जावे दने कई बड़े खुलासे किए थे। उसने हत्या की संभावित वजहों का भी खुलासा किया था। जावे दने बताया था कि साजिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह घटना वाले दिन सुबह से ही परेशान नजर आ रहा था।
उसने बताया कि घटना वाले दिन वह दोनों हर रोज की तरह 8-8:30 पर दुकान पर आ गए थे। उस दिन साजिद थोड़ा गुमसुम सा लग रहा था। 10 बजे साजिद ने कहा उसे कुछ दिक्कत आ रही है। वह डॉक्टर के यहां जा रहा है। इसके बाद वह 1.30 बजे आया। पूछताछ में मालूम हुआ कि साजिद बचपन से बहुत बीमार रहता था। साजिद को कई पीर बाबाओं को भी दिखाया गया था। जावेद ने पुलिस को बताया कि साजिद जब 10 साल का था, तब से ही उसे कई दिक्कत आ रही थीं। वह बहुत एग्रेसिव हो जाता था।
जावेद ने बताया एग्रेसिव होकर एक बार उसने चूहा मारने वाली दवाई भी खा ली थी। जावेद ने खुलासा किया कि साजिद के हाथ में 05.30 बजे एक चाकू देखा था। वहीं पुलिस ने चाकू के दुकानदार से साजिद की पहचान करवा ली है। इसके बाद साजिद विनोद के घर गया और छत पर खून के कपड़ो में दिखा तो ये डर गया और फिर वह और साजिद वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने साजिद का पीछा शुरू किया और वह एनकाउंटर में मारा गया।

 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किये श्रीरामलला के दर्शन
Posted Date : 22-Mar-2024 3:03:45 am

प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किये श्रीरामलला के दर्शन

  • -श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या
  • -प्रतिदिन एक से सवा लाख श्रद्धालु कर रहे भगवान राम के दर्शन, मंगलवार को हो रही सर्वाधिक भीड़
  • -अयोध्या में योगी सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुगम दर्शन की व्यवस्था

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बीते वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।
साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
-पर्यटन विभाग के आंकड़ों को देखा जाय तो 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं। वहीं 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 1,95,63,159 श्रद्धालुओं ने वर्ष 2018 में अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। ऐसे ही वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली और 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। वहीं वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल 1,57,43,790 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए। इसी क्रम में वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल मिलाकर 2,21,38,805 श्रद्धालु 2022 में अयोध्या दर्शन के लिए यहां पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। 2023 में वर्ष भर में कुल 5,75,15,423 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें 5,75,07,005 भारतीय श्रद्धालु व 8418 विदेशी श्रद्धालु शामिल रहे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2024 में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से 20 मार्च के बीच 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि अयोध्या आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं की ही संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राम लला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से बढ़े रोजी-रोजगार के अवसर
-प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से अयोध्या में रोजी-रोजगार में भी तेजी से वृद्धि भी होने लगी है। पहले सूने रहने वाले दुकानों में अब ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खान-पान, होटल-रेस्टोरेंट, सजावटी सामानों की दुकानों पर सैलानियों की भीड़ अब आम हो चली है। लोगों का मानना है कि 22 जनवरी को जबसे रामलला विराजमान हुए हैं, यहां देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व सिक्स लेन सडक़ों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या में विकसित की जा रही हैं।

 

एल्विश यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने एनडीपीएस की दो धाराएं हटाई
Posted Date : 22-Mar-2024 3:02:53 am

एल्विश यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने एनडीपीएस की दो धाराएं हटाई

ग्रेटर नोएडा । एल्विश यादव के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने एनडीपीएस की जिन 6 धाराओं को एल्विश यादव की एफआईआर में जोड़ा था, इनमें से दो धाराओं को कोर्ट ने खारिज करते हुए हटा दिया है। अब एनडीपीएस की चार धाराएं ही एल्विश पर लगी रहेंगी। बीते तीन दिनों से लगातार सूरजपुर के जिला कोर्ट में चल रही वकीलों की हड़ताल के चलते एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई थी।
गुरुवार को उम्मीद जताई जा रही है कि एल्विश यादव के वकील जमानत याचिका दायर करेंगे। एल्विश यादव पर दर्ज एफआईआर में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट को बताया था कि उन्होंने एनडीपीएस की कई धाराओं को जोड़ा है।
इसके बाद पहले से दायर एल्विश यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट ने कहा की नई याचिका दायर की जाए। पुलिस ने एफआईआर में जिन धाराओं को बढ़ाया था उनमें से कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/30/32 को माना है। कोर्ट ने धारा 27/27ए को हटा दिया है।
बीते 4 दिनों से जेल में बंद एल्विश यादव के वकील गुरुवार को कोर्ट में नई जमानत याचिका दायर कर सकते हैं और उस पर सुनवाई भी हो सकती है। पुलिस ने बुधवार को एल्विश के मामले में ही ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक एल्विश का पुराना दोस्त है और दूसरा टेंट हाउस चलाता है जो सपेरों के संपर्क में रहता था।

 

दर्दनाक हादसा : सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत
Posted Date : 22-Mar-2024 3:02:34 am

दर्दनाक हादसा : सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 बच्चे और उनके माता पिता शामिल हैं। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया है। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों का उचित इलाज कराएं। घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट की है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।