आज के मुख्य समाचार

आप सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, पीएम मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज
Posted Date : 09-Apr-2024 4:08:23 am

आप सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, पीएम मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

नई दिल्ली । तिहाड़ जेल से बाहर आए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। यह पीएम मोदी डिग्री से जुड़ा मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने के मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ जारी मानहानि समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। संजय सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (क्रञ्जढ्ढ) अधिनियम के तहत पीएम मोदी की डिग्रियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। यह केस पीएम मोदी की डिग्री पर उठाए गए सवालों के बाद किया गया था।
संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ‘हम वर्तमान याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’ दरअसल, हाई कोर्ट ने 16 फरवरी को संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। संजय सिंह और केजरीवाल ने सत्र अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

 

सवारियों से भरी नाव पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत, 34 लापता; हैजा से बचने के लिए कर रहे थे पलायन
Posted Date : 09-Apr-2024 4:07:50 am

सवारियों से भरी नाव पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत, 34 लापता; हैजा से बचने के लिए कर रहे थे पलायन

मापुटो ।  मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत नामपुला में मोजाम्बिक द्वीप के पास एक नाव के पलट जाने से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई। मोज़ाम्बिक (आरएम) ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीडि़तों में बच्चे भी शामिल हैं और अन्य 34 लोग लापता हैं। दुर्घटना में पांच जीवित बचे लोगों का भी पता चला है।
नामपुला प्रांत के राज्य सचिव जैमे नेटो के हवाले से कहा गया है कि यह एक अस्थायी नाव थी जो मोसुरिल जिले से रवाना हुई थी और इसमें कुल 130 यात्री सवार थे। नेटो ने आरएम को बताया कि हैजा के प्रकोप के बारे में गलत सूचना के कारण फैली दहशत के कारण यात्रियों ने अपने मूल क्षेत्र को छोड़ दिया। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी नाव थी जो इतने सारे लोगों को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी। यह एक मछली पकडऩे वाली नाव थी।

 

गैस सिलेंडर में लगी थी आग, वीडियो बनाते समय फटा सिलेंडर, युवक के उड़े चिथड़े
Posted Date : 07-Apr-2024 3:14:07 pm

गैस सिलेंडर में लगी थी आग, वीडियो बनाते समय फटा सिलेंडर, युवक के उड़े चिथड़े

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उत्तरीपुरा-नदिहा रोड पर मीट की दुकान में सिलेंडर में लगी आग का वीडियो बनाते समय सिलेंडर फटने से एक युवक के चिथड़े उड़ गए। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों दुकानों के पास खड़ीं तीन बाइकें भी जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र का है। उत्तरीपुरा-नदीहा रोड पर जीतू और राहुल की टट्टर नुमा पास-पास दो दुकानें हैं। इसमें वह मीट, अंडा, कोल्ड्रिंक बेचते हैं। एसआई सत्यवीर के मुताबिक, शनिवार शाम को जीतू की दुकान में रखे छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने दूसरी दुकान को भी चपेट में लिया। राहुल की दुकान में भी रखे गैस सिलेंडर में आग गई। 50 मीटर दूर से अमन, निखिल और छोटेलाल अग्निकांड का वीडियो बना रहे थे। तभी सिलेंडर धमाके साथ फट गए। इससे सिलेंडर के टुकड़े छिटककर तीनों युवकों के पर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में तीनों को सीएचसी शिवराजपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकि दो को हैलट रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर बिल्हौर केशव कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर बिल्हौर के मुताबिक, घटना दुखद है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। तहसीलदार से सहायता राशि को लेकर बात होगी।
पुरा के शांतिनगर मोहल्ले के सुभाष राठौर किसान हैं। उनका बड़ा बेटा विकास और छोटा निखिल है। निखिल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। तीन दिन पहले वह गांव आया है। चचेरे भाई सूरज के मुताबिक, शनिवार को निखिल के दोस्त अमन ने फोन कर उसे बुलाया था। और यह हादसा हो गया।

 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तीन आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क
Posted Date : 07-Apr-2024 3:13:50 pm

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तीन आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर पुलिस ने बारामुला जिले में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसपैठ करने वाले तीन कथित आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की।आरोपियों की पहचान सुल्तानदाकी निवासी मोहम्मद लतीफ; मदियान के सदर दीन; और सिंगटुंग गौहालन के अजीज दीन के रूप में हुई है, जो पुलिस द्वारा पीओके में घुसपैठ करने के आरोप में भगोड़ा घोषित किये गए हैं। पुलिस ने रविवार को कहा, उप न्यायाधीश उरी से आदेश प्राप्त होने के बाद क्रमश: 18 कनाल और 6 मरला, 9 मरला और 12 कनाल संपत्ति कुर्क की गई है।यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 83 के तहत की गई है और यह एफआईआर संख्या 88/1984 आईए अधिनियम, 4, 3 टाडा अधिनियम और 13/1987 के तहत धारा 457, 380 आरपीसी, 6/2008 के तहत धारा 2/3 ईआईएमसीओ, और एफआईआर संख्या 116/1996 पीएस उरी की धारा 2/3 ईआईएमसीओ से जुड़ी हुई है।पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि ये संपत्तियां घोषित अपराधियों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

 

कोई आतंकी वारदात करके देख ले, सीमा के इस पार भी मारेंगे और घर में घुसकर भी मारेंगे : राजनाथ सिंह
Posted Date : 07-Apr-2024 3:13:34 pm

कोई आतंकी वारदात करके देख ले, सीमा के इस पार भी मारेंगे और घर में घुसकर भी मारेंगे : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पिलानी में भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में राजस्थान के झुंझुनूं में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के आर्टिकल 370 वाले बयान पर भी पलटवार किया।
रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सेना के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या आपको सेना के शौर्य या पराक्रम पर संदेह है। कांग्रेस बार-बार सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशाना लगाने की कोशिश करती है। दुनिया के सारे देश इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता यह मानने को तैयार नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि संदेश साफ है, भारत अब वह भारत नहीं रहा। भारत दुनिया का एक ताकतवर देश बन चुका है। पहले आपने देखा होगा, किसी ना किसी राज्य में आतंकवाद की बड़ी वारदात होती थी। जम्मू-कश्मीर में तो होती ही थी। आतंकवाद के कारण हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते थे। देश के अन्य राज्यों में बराबर आतंकी घटनाएं होती थी। लेकिन, अब किसी माई के लाल ने मां का दूध पिया है, तो आतंकी वारदात करके देख ले। सीमा के इस पार भी मारेंगे, जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी जाकर मारेंगे। भारत की यह ताकत है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मामलों भी हम भारत को स्वावलंबी बनाना चाहते हैं, लेकिन किसी पड़ोसी देश को परेशान करने के लिए नहीं। देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि जिंदगी में दोस्त बदल जाते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलता है। हम सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं। मगर, अच्छे रिश्तों का गलत फायदा भी नहीं उठाया जाना चाहिए। हम इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।
उन्होंने मल्लिकार्जुन खडग़े पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अच्छे आदमी हैं, मैं उनकी आलोचना नहीं करता। वह यहां कहने आए कि आर्टिकल 370 का राजस्थान से क्या लेना-देना है। हमने कहा था जिस दिन संसद के दोनों सदनों में हमें पूर्ण बहुमत मिल जाएगा, उसी दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने से दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं पाएगी। हमने यह करके दिखा दिया। आज जम्मू-कश्मीर का वही दर्जा है, जो हिंदुस्तान के अन्य राज्यों का है। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि राजस्थान का आर्टिकल 370 से क्या लेना देना है, यह लोग कैसे देश चलाएंगे।

 

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ
Posted Date : 07-Apr-2024 3:13:13 pm

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर इलाके से पुलिस पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों में हुए जमीन विवाद को शांत कराने गई चामू पुलिस पर हमला कर दिया गया। झगड़ा कर रहे लोगों ने चामू थानाधिकारी ओमप्रकाश और अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनको बंधक बना लिया। मारपीट में एक सहायक थानेदार का हाथ तोड़ दिया गया। हमले की सूचना से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बाद में वहां भारी पुलिस बल पहुंचा और थानाधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को छुड़वाया।
जानकारी के अनुसार चामू पुलिस पर यह हमला शनिवार देर रात को गोदलाई गांव में हुआ। वहां दो पक्षों में जमीन को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर चामू पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस गई तो विवाद निपटाने के लिए थी लेकिन भीड़ उस पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर की महिलाएं और पुरुष पुलिस पर ही टूट पड़े। उन्होंने चामू थानाप्रभारी ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।.
बताया तो यह भी जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग भी हुई थी। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बाद में उनको छुड़वाने गए एएसआई के साथ भी मारपीट की गई। उसके बाद जैसे ही इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों के पास पहुंची तो हडक़ंप मच गया। फिर आसपास के पुलिस थानों और पुलिस लाइन से बुलाया गया जाब्ता वहां पहुंचा।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव खुद भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आरोपियों से छुड़वाया और बाद में पुलिस वहां ने वहां दर्जनभर आरोपियों को भी धरदबोचा और उनके वाहन भी सीज कर लिए गए। उन सभी को चामू थाना लाया गया। चामू थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है।