आज के मुख्य समाचार

हवाईअड्डे पर सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत
Posted Date : 13-Apr-2024 5:58:31 am

हवाईअड्डे पर सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

हवाना  । क्यूबा के पूर्वी शहर सेंटियागो में सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सशस्त्र बलों मंत्रालय (मिनफर) ने यह जानकारी दी है।
मिरफर ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना हवाना से लगभग 860 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के एक हवाईअड्डे पर हुई। इस हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। बयान में कहा गया ‘इस समय रिवोल्यूशनरी सशस्त्र बलों की एक समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।’

 

पाकिस्तान यदि आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा, तो भारत मदद के लिए तैयार : राजनाथ सिंह
Posted Date : 12-Apr-2024 3:27:15 am

पाकिस्तान यदि आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा, तो भारत मदद के लिए तैयार : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश अक्षम महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही राजनाथ ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान एक उपकरण के रूप में आतंक का इस्तेमाल करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है तो उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश लगाने में असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है।
एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी धरती से पैदा होने वाले आतंक पर लगाम लगानी चाहिए और जरूरत पडऩे पर भारत अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। राजनाथ ने कहा, अगर पाकिस्तान (आतंकवाद पर अंकुश लगाने में) असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है। सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है। सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं। उन्होंने कहा, पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं। इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।

 

वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह
Posted Date : 12-Apr-2024 3:26:58 am

वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह

भोपाल। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का सुपर पावर होगा। गुरुवार को मध्यप्रदेश मेें एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था, यदि आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है। आगामी 20-25 वर्षों में भारत विश्व की महाशक्ति होगा। दुनिया हमारी ओर आशा पर निगाहों से देख रही है। इसे विश्व के बड़े देश भी स्वीकार कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने किसानों को हर साल किसान सम्मान निधि के रूप में प्रदान किए जा रहे छह हजार रुपयेे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को खाद, बीज आदि खरीदने में मदद मिलती है। लेकिन विपक्ष इसकी भी आलोचना करता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के लोगों के विकास के लिए काम किया है। धर्म, जाति, संप्रदाय को देखे बिना योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजागार प्रदान करने व महिलाओं को न्याय प्रदान करने के लिए कदम उठाया गया है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनके साथ होने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई समेत सभी धर्मों व संप्रदायोंं की महिलाओं को सशक्त करने को प्रतिबद्ध है।

 

भारत को अब रोका नहीं जा सकता, पीएम मोदी की चीन और पाकिस्तान को दो टूक
Posted Date : 12-Apr-2024 3:26:16 am

भारत को अब रोका नहीं जा सकता, पीएम मोदी की चीन और पाकिस्तान को दो टूक

नई दिल्ली। सीमा विवाद और अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद बड़ता जा रहा है। भारत की कोशिश है कि चीन के साथ सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जाए। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने में सक्षम होंगे।
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक के साथ एक इंटरव्यू में की। यह हाल के दिनों में किसी अमेरिकी पत्रिका को दिया गया पीएम मोदी का पहला साक्षात्कार है। वहीं, न्यूजवीक ने कहा है कि भारत की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत होती राजनयिक, वैज्ञानिक तथा सैन्य ताकत इसे एक उभरती हुई महाशक्ति बनाती है।
अमेरिका और विश्व के लिए इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। मोदी का साक्षात्कार प्रकाशित करने के साथ ही पत्रिका ने उनको अपने कवर पर भी स्थान दिया है। इंदिरा गांधी के बाद वह ऐसे दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इस वैश्विक समाचार पत्रिका ने यह सम्मान दिया है।
न्यूजवीक को दिए विस्तृत साक्षात्कार में पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव, पाकिस्तान के साथ संबंध, क्वाड, राम मंदिर और लोकतंत्र समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की है। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति का तत्काल समाधान निकालने की आवश्यकता है। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी है। उनसे कहा है कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है। चीन और क्वाड के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और चीन कई समूहों के सदस्य हैं। उन्होंने कहा,हम अलग-अलग समूहों में मौजूद हैं।

 

काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा
Posted Date : 12-Apr-2024 3:25:59 am

काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्थित काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिसकर्मी अब भक्तों की तरह ही धोती-कुर्ता पहनकर मंदिर परिसर की सुरक्षा करेंगे।
हालांकि, ऐसा ही प्रयोग आज से कुछ साल पहले 2018 में किया गया था।
मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, पुरुष सुरक्षाकर्मी भक्तों की तरह भेष धारण करने के लिए धोती कुर्ता पहनेंगे, जबकि महिला सुरक्षाकर्मी सलवार कुर्ता पहनेंगे।
हालांकि, इस विशेष पोशाक को धारण करने से पहले इन सुरक्षाकर्मियों को तीन दिन का प्रशिक्षण लेना होगा कि आखिर कैसे मंदिर में आने वाले भक्तों से संवाद स्थापित किया जाए।
यह कदम भक्तों के अनुभव को सुखद बनाने के मकसद से उठाया गया है, ताकि उनके अंदर सुरक्षाकर्मियों की पोशाक से जुड़ी नकारात्मक धारणा को खत्म किया जा सके।
इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ‘नो टच’ पॉलिसी भी लागू की गई है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस उनके साथ व्यवहार करती है, उससे उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भक्त मंदिर के पुजारियों के समान कार्यों को अधिक स्वीकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, आमतौर पर इस तरह की समस्याएं तब होती हैं, जब भगवान के दर्शन करने के लिए भक्त कतारों में लगते हैं। कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं, लिहाजा इस समस्या का समाधान करने और पुलिस की छवि को मित्रवत बनाने के मकसद से खाकी फ्री नीति अख्तियार की गई है।
अग्रवाल ने आगे कहा कि वो पुलिस की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद हो।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुलिस बिना शारीरिक स्पर्श किए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, जो कि बतौर श्रद्धालु हमारे लिए एक सुखद अनुभव है।

 

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना, भक्तों की लगी भीड़
Posted Date : 12-Apr-2024 3:25:19 am

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना, भक्तों की लगी भीड़

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर के तमाम मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है और भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
मां चंद्रघंटा की शिखा पर चंद्र और हस्त में घंटा है। चंद्रमा शांति एवं घंटा नाद का प्रतीक होता है। देवासुर संग्राम में देवी के घंटा नाद से अनेकों असुर काल के ग्रास बन गए। शास्त्रों में आराधना में नाद पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुर एवं संगीत दोनों को ही वशीकरण का बीज मंत्र माना गया है। चंद्रघंटा देवी इसी की आराध्य शक्ति है।
मां चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती है। जानकारों के मुताबिक, मां चंद्रघंटा की पूजा लाल वस्त्र धारण कर करना श्रेष्ठ होता है। मां को लाल पुष्प, रक्त चन्दन और लाल चुनरी समर्पित करना उत्तम होता है। इनकी पूजा से मणिपुर चक्र मजबूत होता है और भय का नाश होता है।