राजधानी

 नई सरकार के गठन का कर्मचारी संघ कर रहे इंतजार
Posted Date : 24-Nov-2018 9:37:06 am

नई सरकार के गठन का कर्मचारी संघ कर रहे इंतजार

रायपुर । विधानसभा चुनाव के उपरांत राज्य के अधिकांश कर्मचारी संगठनों की नजर 11 दिसंबर पर अटकी हुई है। 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम जहां नई सरकार का गठन करेंगे। वहीं घोषणा पत्र के अनुरूप कर्मचारी संगठन वेतन विसंगति क्रमोन्नति वेतनमान, पदोन्नति वेतनमान, पेंशन, सांतवा वेतनमान सहित अनेक मांगों को पूरा करने के लिए नई सरकार पर दबाव डालेंगे। पिछले पांच वर्षों में अनेकोंबार धरनास्थल बूढ़ापारा एवं ईदगाह भाठा मैदान में पहुंचकर विपक्ष के नेताओं ने सत्ता में आने के बाद अधिकांश मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जिस भी दल की बने कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगे तत्काल पूर्ण होंगे। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संयोजक संघ के अध्यक्ष के अनुसार उनकी मांगों पर सत्तारूढ़ दल ने कभी ध्यान नहीं दिया। विपक्ष की सरकार बनती है तो सबसे पहले उनका संगठन ही ज्ञापन सौंपने स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचेगा। 
इधर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतनभारती के अनसुार पिछले 32 महीनों का एरियर्स नहीं मिला है एवं कें द्र के सामान सांतवा वेतनमान पेंशनर्स को अब तक नहीं मिला है। उन्होंने नवीन सरकार के गठन के बाद मध्यप्रदेश की तर्ज में छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को भी सांतवे वेतनमान से लाभांन्वित करने के संबंध में नई सरकार के वित्त मंत्री को तत्काल ज्ञापन सौंपने की बात कहीं है। 

बाल्टी से मारकर किया घायल
Posted Date : 24-Nov-2018 9:36:49 am

बाल्टी से मारकर किया घायल

रायपुर। शहर के कुशालपुर में एक महिला ने कल शाम को दूसरी महिला को बाल्टी से मारकर उसे घायल कर दिया। घायल महिला श्रुति सोनकर पति शैलेन्द्र 26 वर्ष की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ  धारा 294,323 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

लाफ्टर क्लब के ठहाकों से गूंज रहे शहर के उद्यान
Posted Date : 24-Nov-2018 9:36:27 am

लाफ्टर क्लब के ठहाकों से गूंज रहे शहर के उद्यान

० सुबह से ही वरिष्ठ नागरिक बगीचों में पहुंच रहे 
रायपुर,  । तनावरहित जीवन एवं हंसते मुस्कुराते हुए समस्याओं का निदान कर बेहतरीन जीवन जीने के लक्ष्य से वर्षों पूर्व  देश में लाफ्टर क्लब की स्थापना हुई थी। शहर के अनेक उद्यानों में सुबह से ही वरिष्ठ नागरिकों के ठहाके जहां उन्हें तनाव रहित रहने की प्रेरणा देते हैं। वहीं कम आयु समूह में घूमने आने वाले लोगों को भी बुजर्गों की हरकत देखकर बरबस हंसी आ जाती है। लाफ्टर क्लब रविशंकर उद्यान में सुबह से ही नियमित पहुंचने वाले केएल कोरी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि लाफ्टर क्लब में वरिष्ठ नागरिकों के साथ कुछ कम उम्र के लोग भी शामिल होते हैं। सूर्य नमस्कार एवं थोड़े से योग के बाद कोई भी सदस्य कोई ऐसी बात कहता है जिस पर सभी जोर जोर से ठहाके लगाते हैं। वरिष्ठ नागरिक सरदार प्रीतम सिंह ने बताया कि लाफ्टर क्लब में जिस सदस्य का जन्म दिन रहता है उसका सुबह-सुबह केक भी कटता है। अनेक नागरिक ऐसे भी है जो घरों से काफी परेशान रहते हैं। उन्हें हर सुबह का इंतजार रहता है ताकि कुछ क्षण के लिए अपने साथियों के साथ वे ठहाके लगा सके। इस संबंध में शहर की मनोवैज्ञानिक डॉ. सोनल शुक्ला से प्रतिनिधि ने मोबाइल में बात की तो उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का परिवारों में सम्मान धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अनेक घरों में बुजुर्गों द्वारा खुद की बनाई संपत्ति पर भी उनके बेटा बहू अथवा बेटी दामाद अनाधिकार कब्जे की चेष्ठा करते हैं अपने जीवनकाल में ही सभी तरह से टूटा हुआ बुजुर्ग लाफ्टर क्लब की शरण में जाता है। कुछ क्षण के लिए ही सही उसका तनाव तो कम होता है। डॉ. सोनल के अनुसार जिन परिवारों में बुजुर्गों का सम्मान होता है वहां उनके आशीर्वाद से संतान समृद्धि को प्राप्त करता है। उन्होंने भारतीय परिवारों के संदर्भ में बुजुर्गों का सम्मान कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ओल्ड एक्ट के तहत मां बाप को सताने वाली संतानों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

देर रात पटाका फोडऩे मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज
Posted Date : 24-Nov-2018 9:36:07 am

देर रात पटाका फोडऩे मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए शहर के अलग-अलग स्थानो पर देर रात में पटाका फोडऩे के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। 
एक घटना कालीबाड़ी चौक के पास की है, जहां 23 तारीख की रात करीब 10.10 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा पटाका फोड़ा गया, वहीं दूसरी घटना गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड गुजराती धर्मशाला के पास की है। यहां अज्ञात लोग द्वारा रात करीब 11 बजे पटाका फोड़ा गया। इस तरह दोनों मामले में पुलिस ने धारा 188 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

अधिक आय की उम्मीद : धान बेचने से बच रहे हैं किसान
Posted Date : 24-Nov-2018 9:35:44 am

अधिक आय की उम्मीद : धान बेचने से बच रहे हैं किसान

रायपुर। 01 नवंबर से राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई धान खरीदी की रफ्तार इस बार काफी धीमी दिखाई दे रही है। किसान अपना धान बेचने से बच रहे हैं, इस पर राज्य शासन खामोश है। दूसरी ओर मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने किसानों से धान बेचने की अपील की है। 
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल का ताजा ट्वीट इसी मुद्दे पर है। पीसीसी प्रमुख ने अपने ट्वीट में लखा है कि छत्तीसगढ़ के सभी किसान बिना किसी डर के अपना धान बेचें और दूसरी फसल की तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस पार्टी अपने वायदे के अनुसार सरकार बनते ही दस दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेगी। दूसरी ओर किसान वर्ग किसी अज्ञात भय के चलते इस बार धान बेचने से बच रहे हैं। आलम यह है कि अधिकांश स्थानों पर धान खरीदी की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। लेकिन धान खरीदी की धीमी रफ्तार पर राज्य शासन की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। राजनीति के जानकारों की माने तो इस समय आम जनता के साथ ही कृषक वर्ग भी चुनाव परिणाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। कृषक वर्ग यह मानकर चल रहे हैं कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो उन्हें धान का समर्थन मूल्य और अधिक बोनस मिलेगा। दूसरी ओर एक वर्ग यह भी है जो चुनाव परिणाम के बाद अंतिम समय में अपना धान बेच देंगे। बहरहाल यह कहना गलत भी नहीं है कि कृषक वर्ग इस समय असमंजस की स्थिति में है कि वो धान बेचे या अधिक कीमत मिलने की उम्मीद करते हुए धान रोके रखें। इधर प्रदेश की सत्ता में चौथी पारी खेलने के लिए भाजपा के नेता तैयार हैं तो वहीं 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस पुन: गद्दी पर काबिज होने को तैयार है। राजनीति के जानकारों की माने तो इस बार हुआ चुनाव काफी रोचक है। राजनीतिक पंडित भी मतदान के प्रतिशत और जनता के रूझान को समझ पाने में इस बार असफल साबित हो रहे हैं। कुल मिलाकर राजनीतिक दलों के साथ ही उनके प्रत्याशियों, आमजनों और कृषक वर्ग को भी अब बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार है। 

 आज गुरूनानक देव जयंती, सुबह से ही गुरूद्वारों में भक्तों की लगी कतार
Posted Date : 23-Nov-2018 1:49:04 pm

आज गुरूनानक देव जयंती, सुबह से ही गुरूद्वारों में भक्तों की लगी कतार

० पुन्नी मेला आज से 
रायपुर, 23 नवंबर । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरूनानक देव का 585वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिक्ख एवं सिंधु समाज के भक्तों द्वारा सुबह से ही गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए स्टेशन रोड गुरूद्वारा, टाटीबंध गुरूद्वारा, तेलीबांधा गुरूद्वारा, श्याम नगर गुरूद्वारा, शंकर नगर गुरूद्वारा एवं अनेक गुरूद्वारों में भक्तों की कतार लगी हुई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गुरूद्वारों में इस वर्ष भी अमृतसर से गुरू ग्रंथी गुरूद्वारों में पहुंचकर गुरूवाणी का पाठ कर रहे हैं। साथ ही संकीर्तन का कार्यक्रम भी जारी है। गुरूद्वारों में गुरू प्रसाद के लिए लंगरों का आयोजन दोपहर 12 बजे के बाद आयोजित किया गया है। लाखेनगर गुरूद्वारा में लंगर के आयोजन में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में शामिल होने की जानकारी मिली है। 
ज्ञातव्य है कि आज से 585 वीं वर्ष पूर्व अविभाजित भारत के ननकाना साहिब में गुरूनानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। मानव समाज में एकता का भाव जगाने वाले गुरूनानक देव ने तत्कालीन समाज में फैली विसंगतियों पर गुरूवाणी के जरिए करारा प्रहार किया था। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरूनानक देव ने अपने प्राणों की आहूति देकर समृद्ध समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज से महादेव घाट में त्रिदिवसीय पुन्नी मेले का आयोजन किया जा रहा है। देश की प्राचीन संस्कृति के अनुसार मेले मड़ई का आयोजन जहां दुख सुख बांटने का जरिया होता है वहीं पर छोटे बच्चों के लिए मनोरंजानार्थ झूले, खिलौने एवं विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवानों का आनंद मेले की शान में चार चांद लगाता है।