छत्तीसगढ़

जिले में 12.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
Posted Date : 17-Jun-2022 5:10:44 am

जिले में 12.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़।  चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 16 जून तक 12.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1.5 मिली मीटर, पुसौर में 1.8, खरसिया में 59.2, सारंगढ़ में 3.3, बरमकेला में 6.4, घरघोड़ा में 5.3, तमनार में 40.9, लैलूंगा में 2.6, धरमजयगढ़ में 11.2 एवं छाल तहसील में 7.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
Posted Date : 17-Jun-2022 5:10:29 am

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़।  जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिग कालेज, पालीटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उन्हें शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार NSP Portal-scholarships.gov.in आवेदन किया जाना है तथा इस पोर्टल में सफल पंजीयन के पश्चात आवेदन की शेष जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in में आवेदन करना अनिवार्य है। उक्त दोनों पोर्टल पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होगा। छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण, पंजीयन, संस्थाओं के प्रस्ताव/स्वीकृति लॉक हेतु विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु 10 जून 2022 से 15 जुलाई 2022 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 जून 2022 से 25 जुलाई 2022 तक एवं स्वीकृति आदेश करने हेतु 10 जून 2022 से 10 अगस्त 2022 तक की तिथि निर्धारित की गयी है।
निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल एवं स्वीकृति लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि  संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वत: जिम्मेदार होंगे।
इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

सहायक परियोजना अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया निरस्त
Posted Date : 17-Jun-2022 5:10:14 am

सहायक परियोजना अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया निरस्त

रायगढ़।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक परियोजना अधिकारी एक पद संविदा नियुक्ति किया जाना था। गत दिवस आयोजित चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार सहायक परियोजना अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। जिसे कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है।

प्री.बी.ए.बी.एड./प्री.बी.एस.सी.बी.एड. एवं प्री.बी.एस.सी.नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 19 जून को
Posted Date : 17-Jun-2022 5:10:01 am

प्री.बी.ए.बी.एड./प्री.बी.एस.सी.बी.एड. एवं प्री.बी.एस.सी.नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 19 जून को

परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर कुरूवंशी नोडल अधिकारी नियुक्त
रायगढ़।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 19 जून 2022 को प्री.बी.ए.बी.एड./प्री.बी.एस.सी.बी.एड. एवं प्री.बी.एस.सी.नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमे प्रथम पाली में प्री.बी.ए.बी.एड./ प्री.बी.एस.सी.बी.एड.परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.बी.एस.सी.नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर भीम सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी तथा प्रधान पाठक रामकुमार चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

ग्राम चितवाही एवं कोलम के निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही
Posted Date : 17-Jun-2022 5:09:46 am

ग्राम चितवाही एवं कोलम के निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही

24 जून को एसडीएम घरघोड़ा के समक्ष कर सकते है दावा-आपत्ति
रायगढ़।  खरसिया से धरमजयगढ़, घरघोड़ा से डोंगा महुआ (स्पर लाइन)0-28 कि.मी. (पूरक-IV)प्रकरण अनुविभाग घरघोड़ा ग्राम चितवाही एवं कोलम निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भारतीय रेल अधिनियम 1989 (संशोधित)के अनुसार की जा रही है। इस संदर्भ में जो कृषक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते है तो अपनी आपत्ति न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा में एसडीएम घरघोड़ा को 24 जून 2022 पूर्वान्ह 11 बजे स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि या अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है।

सीईओ जिला पंचायत मिश्रा ने किया राबो गोठान का निरीक्षण, वहां संचालित गतिविधियों को देखा
Posted Date : 17-Jun-2022 5:09:24 am

सीईओ जिला पंचायत मिश्रा ने किया राबो गोठान का निरीक्षण, वहां संचालित गतिविधियों को देखा

शास.प्राथमिक शाला भी पहुंचे, शिक्षा की गुणवत्ता परखने विद्यार्थियों को पूछे सवाल
रायगढ़।  सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने आज जनपद पंचायत तमनार के राबो गोठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला समूह द्वारा गौठान में किए जा रहे गतिविधियों को देखा। उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी खाद, चारा एवं सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने गौठान संचालन समेत गौठान से हो रहे फायदों पर महिलाओं से जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत राबो स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। सीईओ मिश्रा ने शाला के भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से सवाल किए जहां विद्यार्थियों ने समझदारी से जवाब दिया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण एवं सफाई रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस मौके पर सीईओ जनपद तमनार, एसएडीओ, एसएचडीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।