राजधानी

13-Feb-2019 11:22:00 am
Posted Date

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा का अनावरण 15 को

रायपुर, 13 फरवरी ।  नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन व्हाईट हाउस के सामने निगम उद्यान परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्ष 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा निगम सामान्य सभा के संकल्प के अनुरूप स्थापित की जा रही है। शुक्ल की प्रतिमा का अनावरण राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर निगम संस्कृति विभाग के 15 फरवरी 2019 को दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। महापौर प्रमोद दुबे ने निगम मुख्यालय भवन के सामने गार्डन में शहीद शुक्ल की प्रतिमा स्थापित करने जोन 7 द्वारा तैयार करवाये जा रहे पैडस्टल के काम की प्रगति को प्रत्यक्ष वहां पहुंचकर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष राधेष्याम विभार, पार्षद सतीष जैन, अमित दास, जोन 7 कमिष्नर विनोद देवांगन, सहायक अभियंता राजेष राठौर, उपअभियंता नरेष साहू की उपस्थिति में देखा। महापौर दुबे ने पहली प्राथमिकता बनाकर पैडस्टल निर्माण सहित प्रतिमा स्थापना का कार्य शीघ्रता से गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सतत मॉनिटरिंग कर सुनिष्चित करवाने के निर्देष जोन 7 कमिष्नर देवांगन को दिये। 
यहां यह विषेष उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा का श्रद्धासुमन सहित समर्पित करने का कार्य श्रीमती सरला विद्याचरण शुक्ल करेंगी। 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे शहीद विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे एवं विषिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री सर्वटी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, डॉ. षिव कुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, गुरू रूद्र कुमार, जयसिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, उमेष पटेल, श्रीमती अनिला भेडिया, राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रमोद दुबे, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, पष्चिम विधायक विकास उपाध्याय, निगम सभापति प्रफुल्ल विष्वकर्मा, निगम नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष राधेष्याम विभार, राजस्व विभाग अध्यक्ष एजाज ढेबर उपस्थित रहेंगे। 

Share On WhatsApp