राजनीति

06-Nov-2018 9:42:53 am
Posted Date

लैलूंगा के पूर्व विधायक और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया दुर्घटना का शिकार, घायल

न्याय साक्षी रायगढ़। लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया आज सुबह करीब 8:30 के करीब दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार  सराईमुड़ा मोर के पास बहुत सारी छोटी छोटी गिट्टीया बिछी हुई थी। जिससे उनकी गाड़ी अचानक अनबैलेंस होकर नीचे गिर गई। जिसके कारण उन्हें साथ और घुटने और चेहरे पर चोट काफी आई। वे चश्मा पहने हुए थे। चश्मे का कांच टूट कर उनकी आंख के नीचे धंस गया जिससे उनकी आंख बाल-बाल बची।

Share On WhatsApp