राजनीति

02-Jul-2017 2:06:56 pm
Posted Date

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को जाना : मोदी

वाशिंगटन (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के पहले दिन वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रवासी भारतीयों के सामने पेश किया। मोदी ने प्रवासियों को बताया कि, उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि तीन साल के दौरान इस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। देश में तकनीक का ज्यादा प्रयोग करने से पारदर्शिता आई है। पीएम मोदी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, उनसे मिलकर वो परिवार से मिलने का आनंद महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्यक्रम की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। भारत में जब अच्छा होता है तो अमेरिका में भारतीय खुश होते हैं। पीएम मोदी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि, सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी घटना थी, यदि दुनिया चाहती तो भारत के बाल नोंच लेती। हमें कटघरे में खड़ा कर सकती थी, हमसे जवाब मांगा जाता। भारत के इतने बड़े कदम पर विश्व में किसी ने भी एक सवाल तक नहीं उठाया। इस सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का अंदाजा हुआ और किसी भी देश ने भारत के इस कदम पर कोई सवाल नहीं उठाया। भारत में सक्षम लोग ने गैस सब्सिडी छोड़ रहे हैं जिसका फायदा गरीबों को मिल रहा है। मैं जब भी विकसित भारत की कल्पना करता हूं तो मेरे सामने एक सेहतमंद भारत दिखता है। पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकियों को भरोसा दिलाया कि उन्होंने जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। तकनीकि आधारित गवर्नेंस के जरिए आधुनिक भारत का निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने कहा, 'भारत में सरकारें बदली गई हैं, उसका मूल कारण बेईमानी, भ्रष्टाचार रहा है। मैं यहां कहना चाहूंगा कि तीन साल में इस सरकार के ऊपर एक भी दाग नहीं लगा है।Ó भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आ"े बढऩे का प्रयास कर रहा है। भारत में लोगों को अनुकूल माहौल मिल रहा है।

 

Share On WhatsApp