राजनीति

14-Jun-2018 4:36:23 am
Posted Date

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा RJD से लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी ने दिए संकेत !

राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। कहा अगले चुनाव में जहां भी रहे, लोकेशन यहीं होगा। उन्होंने कहा लालू जी से पारिवारिक संबंध है, इस नाते आया। जदयू से बुलाया जाता तो जरूर जाता। उन्होंने राजद के टिकट पर अगला चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि ये कहानी फिर कभी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार है, निर्णय उनको करना है। सांसद मीसा भारती ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जहां से चुनाव लड़ना चाहे लड़ें, पार्टी उनके साथ रहेगी। तेजप्रताप यादव ने कहा पूरा महागठबंधन एकजुट है। सिन्हा ने कहा कि वे यहां फैमिली फ्रेंड के नाते आए हैं। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये ईद के त्योहार का मामला है। सभी को एक-दूसरे से मिलना चाहिए। मैं पारिवारिक मित्र लालू प्रसाद की सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने तेजप्रताप के आते ही कहा कि चलो अब तेज भी आ गया, फैमिली कम्प्लीट हो गई।

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में कई दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इनमें बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी शामिल हैं। हालांकि, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इस खास पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। राजद की ओर से 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। इसके अलावा बुधवार को जदयू ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हज भवन में आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

Share On WhatsApp