छत्तीसगढ़

23-Oct-2018 12:50:41 pm
Posted Date

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की जारी सूची में कई पुराने नाम भी शामिल हैं। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक सोनिया गांधी के घर में हुई, जहां पर राहुल गांधी, अहमद पटेल, अशोक गहलोत शामिल रहे। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज प्रदेश की 90 सीटों में से 40 प्रत्याशियों के नाम को साफ कर दिया है।
  1. रुचिर गर्ग रायपुर दक्षिण विधानसभा से
  2. तखतपुर विधानसभा से ​रश्मि सिंह
  3. मरवाही विधानसभा से महापौर गुलाब सिंह राज
  4. मस्तूरी विधानसभा सीट से दिलीप लहेरिया
  5. पत्थरगांव विधानसभा से रामपुकार सिंह
  6. मुंगेली विधानसभा से राकेश पात्रे
  7. कटघोरा विधानसभा से पुरुषोत्तम कंवर
  8. भिलाई विधानसभा नगर से देवेद्र यादव
  9. कोरबा विधान सभा से जयसिंह
  10. भैयालाल रजवाड़े के खिलाफ बैंकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव को कांग्रेस ने उतारा है

Share On WhatsApp