छत्तीसगढ़

25-Apr-2024 9:39:48 pm
Posted Date

खाना बनाने के मामूली विवाद पर छोटी बहन ने बड़ी बहन की कर दी हत्या

रायगढ़। रायगढ़ में पतरापाली इलाके में खाना बनाने को लेकर उपजे मामूली विवाद पर छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन  का सिर कुचलकर हत्या कर दी। मामले मे आरोपी छोटी बहन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतरापाली में रहने वाले दो बहनें रंजिता तथा नेहा के बीच अक्सर घर में एक दूसरे को मिलने वाली छूट तथा माता-पिता के प्यार को लेकर विवाद होता रहता था। बीती रात भी दोनों बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि छोटी बहन नेहा ने बड़ी बहन रंजिता के साथ झगड़ा भी किया। जिसके बाद बड़ी बहन ने खाना बनाया और छोटी बहन नेहा को खाना खाने के  लिये भी कहा लेकिन गुस्से में छोटी बहन ने खाना नही खाया और रात करीब 10 बजे जब बड़ी बहन रंजिता सो रही थी तब छोटी बहन नेहा ने सो रही बडी़ बहन रंजिता के सिर पर घर में रखे सिलबट्टे से कई वार किये। जिससे रंजिता बुरी तरह घायल हो गई और कुछ देर बाद मौत हो जाती है। इस मामले की जानकारी परिजनों ने कोतरा रोड थाने में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी छोटी बहन नेहा को पकडक़र पुछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। 
पुछताछ में नेहा ने पुलिस को बताया कम उनके परिजन बड़ी बहन रंजिता से ही अधिक प्यार करते थे और हमेशा उसी का साथ देते थे इस बात से वह हमेशा दुखी होती थी। उसे घर में किसी का भी साथ नही मिलता था। बीती  रात भी खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद घरवालों ने उसकी बड़ी बहन का ही सपोर्ट किया जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

Share On WhatsApp