छत्तीसगढ़

23-Dec-2018 10:13:29 am
Posted Date

डॉ. रमन सिंह द्वारा खींची लकीर कांग्रेसी कहीं पार नहीं कर पाएंगे - भाजपा

रायपुर, 23 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता संजय वास्तव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की यात्रा तय नहीं है। नई विधानसभा में सभी विधायकों का शपथ ग्रहण होने का कार्यक्रम  11 जनवरी से तय है उसके बाद ही इस  विषय में कुछ कहना अच्छा होगा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि  एक अखबार में यात्रा के विषय में कुछ छपा है लेकिन कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया देख स्पष्ट है कि उन्हें डॉ. रमन सिंह की यात्रा से डर लग रहा है। कांग्रेसियों को पता है कि डॉ. रमन सिंह जी ने जो लकीर खींची है उससे आगे कभी बढ़ नहीं सकते। आज भी प्रदेश के सबसे लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता रमन सिंह है। कांग्रेस पार्टी सरकार की भूमिका में है लेकिन अपने किए वादों से कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है। उन्हें अच्छा से पता है कांग्रेस पार्टी अपने जन घोषणा पत्र को अमल में नहीं ला सकती।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुए हैं और डॉ. रमन सिंह की यात्रा पर निकलने की खबर से ही कांग्रेस पार्टी हड़बड़ा रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार को काम करने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए फिर यदि वादे पर अमल नहीं तो भाजपा लोगों के सामने कांग्रेस को बेनकाब करेगी।

Share On WhatsApp