छत्तीसगढ़

13-Dec-2018 11:15:14 am
Posted Date

ममता ने मोतीराम को 36 हजार तो मो. अकबर ने अशोक साहू को 59 हजार मतों से हराया

कवर्धा, 13 दिसंबर ।  पंडरिया विधानसभा 71 से ममता चंद्राकर ने मोतीराम चंद्रवंशी को परास्त किया, वही मो. अकबर ने भी रिकार्ड तोड मतों से अशोक साहू को परास्त किया है। मो. अकबर ने अषोक साहू को 59 हजार 735 मतो से हराया है।  तो वही ममता चंद्राकर ने जहा 36 हजार 745 मतो से शानदार जीत हासिल करते हुए मोतीराम चंद्रवंशी को मात दी है। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के चैतराम राज 33 हजार 547 मत ही प्राप्त किये।
मो.अकबर कवर्धा विधानसभा 72 से 59 हजार 735 मतों से भाजपा के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी अशोक साहू को मात देकर जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर जोगी कंाग्रेस के अगमदास अनंत 6250 वोट पर ही सिमट गए। कांग्रेस प्रत्याषी मो. अकबर ने अपनी जीत का श्रेय कवर्धा की जनता को दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पुरे प्रदेष में षानदार जीत दर्ज की है। हम लोगो की उम्मीदो और विष्वास को पुरा करते हुए कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि कवर्धा से मेरी जीत भाजपा प्रत्याषी से नही बल्कि डॉ. रमन से हुई है। 
ममता चंद्राकर जिले की पंडरिया 71 विधानसभा से भाजपा के प्रत्याषी मोतीराम चंद्रवंषी को करीब 36 हजार 745 मतो से मात देकर विजयश्री प्राप्त करने वाली ममता चंद्राकर ने कहा कि यह जीत जनता के विष्वास की जीत है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में षिक्षा और बालिकाओ को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होने अपनी जीत का सेहरा कांग्रेस के कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता, किसानो के सिर बांधते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिले की कवर्धा पंडरिया विधानसभा में प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस तथा अन्य दुसरे दलो व निर्दलीयो के बीच हुए इस मुकाबले के परिणामों को जानने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई मतगणना 11 दिसंबर को सुबह से ही मतगणना स्थल नई कृशि उपज मंडी में तमाम प्रत्याशियों सहित उनके कार्यकर्ता, पदाधिकारियो तथा उत्साही लोगो की भीड जुटना प्रारंभ हो गई थी। खबर के मुताबिक मतगणना का कार्य पुर्व निर्धारित समयानुसार ठीक 8 बजे कडी सुरक्षा व्यवस्था व पुख्ता इंतजामो के बीच प्रारंभ कर दिया गया था। कवर्धा तथा पंडरिया के लिए लगाई गई 14-14 टेबिलो में हुई 28-28 राउंडो की मतगणना में कवर्धा विधानसभा की बात की जाए तो पहले ही राउंड में ईव्हीएम में कैद प्रत्याशियों का भाग्य सामने आने लगा था। पहले राउंड में डाक मतो की गिनती की गई और इस पहले ही राउंड में कांग्रेस के प्रत्याषियो ने अपना जीत खाता खोल दिया। पहले राउंड में कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस के मो. अकबर ने 2596, भाजपा के प्रत्याशी अशोक साहू ने 2193 तथा जोगी कांग्रेस के प्रत्याषी अगमदास अनंत ने 453 मत प्राप्त कर अपनी अपनी बोहनी की । इसी प्रकार पंडरिया विधानसभा से भी पहले राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चंद्राकर ने 2248, भाजपा के प्रत्याशी मोतीराम चंद्रवंशी ने 1743 तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चैतराम राज ने 1102 मत प्राप्त किए। इसी प्रकार दुसरे, तीसरे, चौथे, पांचवे राउंड में मतो की गिनती होते चली गई। लेकिन कांग्रेस के प्रत्याषियो ने किसी भी राउंड में पीछे मुड कर नही देखा और उनके प्राप्त मतों का आंकडा राउंड दर राउंड बढता चला गया। पांचवे राउंड में जब कवर्धा से कांग्रेस के प्रत्याशंी मों अकबर ने 8566 और पंडरिया की प्रत्याषी श्रीमती ममता चंद्राकर ने 3500 मतों की बढत बना ली तो भाजपा ने ये मान लिया था। कि उसकी स्थिति खतरे में है। वही रात करीब 10:30 बजे के बाद आए 25वे राउंड में कवर्धा से मो. अकबर ने 50698 मतों से तथा पंडरिया से ममता चंद्राकर ने 28628 मतो से बढत बना ली। इन आंकडों के सामने आने के बाद तो मानो भाजपा के दोनों प्रत्याशियों और पार्टी की उम्मीद ही टूट गई। और उन्होने अपनी हार स्वीकार कर ली। अंतिम परिणाम पुरे 28 राउंड की गिनती के बाद देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किए गए और विजयी प्रत्याषियो को निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दोनों को मंच में बुलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता व पत्रकारो के बीच जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया। 

Share On WhatsApp