मनोरंजन

15-Apr-2024 2:49:07 am
Posted Date

नो एंट्री 2 में हुई श्रद्धा, कृति और मानुषी की एंट्री, कॉमेडी का तडक़ा लगाएंगी अभिनेत्रियां

बोनी कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से बोनी ने अपनी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल का ऐलान किया है, उनका नाम मीडिया खबरों में बना हुआ है।फिल्म में नजर आने वाले अभिनेताओं के नाम पर निर्माता पहले ही मुहर लगा चुके हैं। हालांकि, फिल्म की अभिनेत्रियों को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।अब एक रिपोर्ट में इसमें नजर आने वाली अभिनेत्रियों के नाम का भी खुलासा हो गया है।
बोनी ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि नो एंट्री 2 में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, नो एंट्री 2 में काम करने वाली अभिनेत्रियों का चयन भी हो गया है। कथित तौर पर फिल्म से मानुषी छिल्लर, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन के जुडऩे की खबर है।दावा किया जा रहा है कि तीनों अभिनेत्रियां फिल्म में कॉमेडी का तडक़ा लगाती नजर आएंगी।
सूत्रों ने बताया है कि मानुषी, कृति और श्रद्धा फिल्म में अर्जुन, वरुण और दिलजीत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।बता दें, मानुषी ना केवल कृति और श्रद्धा के साथ पहली बार साथ काम करती दिखाई देंगी, बल्कि वह तीनों अभिनेताओं के साथ भी पहली बार स्कीन साझा करेंगी।यह भी बताया जा रहा है कि तीनों अभिनेत्रियां फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगी, जो कहानी को और ज्यादा मजेदार बनाने का काम करेगा।
बोनी ने अर्जुन, वरुण और दिलजीत ने नाम पर मुहर लगाते हुए कहा था, जो भी नाम बताए गए हैं वे सही हैं। फिल्म में वही अभिनेता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आइए आशा करते हैं कि चीजें अच्छी तरह से काम करेंगी और यह नो एंट्री की तरह ही दिलचस्प और मजेदार बेनगी। इसकी स्क्रिप्ट बिल्कुल शानदार है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह स्क्रिप्ट पहली वाली की तुलना में और ज्यादा मजेदार है।
नो एंट्री 2 साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म नो एंट्री का सीक्वल है, जिसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।नो एंट्री को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी ने किया था और नो एंट्री 2 की कमान भी वही संभालेंगे।नो एंट्री 2 पर काम इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगा। अगले साल यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Share On WhatsApp