मनोरंजन

10-Feb-2019 12:24:42 pm
Posted Date

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, दोनों फिर दिखेंगे साथ!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन की हिट जोडिय़ों में से एक माना जाता है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। रियल लाइफ में ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों ने प्रफेशनल रवैया अपनाते हुए साथ में प्रॉजेक्ट करना नहीं छोड़ा। अब इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। जानकारी के मुताबिक, यह दोनों स्टार्स एक बार फिर साथ में काम करते नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ब्रैंड के लिए साथ में ऐड शूट करेंगे। हालांकि, यह ब्रैंड कौन सा है और इसकी थीम क्या होगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। ऑफिशल तौर पर भी अभी दोनों ही स्टार्स की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। 
वैसे ऐसी भी खबरें हैं कि रणबीर और दीपिका लव रंजन की फिल्म में भी जोड़ी जमाते दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि यह जोड़ी डायरेक्टर रंजन की पहली पसंद है। हालांकि इन रिपोर्ट्स को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खैर ऐड हो या फिर फिल्म यह बात तो तय है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के फैन्स इस जोड़ी को एक बार फिर साथ में काम करते देखना काफी पसंद करेंगे। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी।

 

Share On WhatsApp