मनोरंजन

16-Nov-2018 8:09:51 am
Posted Date

गोविंदा के इस गाने पर रणवीर सिंह ने शादी में ली एंट्री

जैसे-जैसे समय बीत रहा है दीपवीर के फैन्स उनकी शादी की डीटेल्स जानने के लिए बेताब हो रहे हैं। गुरुवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिंधी रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी कर रहे हैं। इसके पहले बुधवार को दोनों ने कोंकणी रिवाज के साथ शादी रचाई थी। शादी की कुछ तस्वीरें भी दूर से कैमरे में कैद की गईं। अब दूल्हे की एंट्री को लेकर दिलचस्प बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बारात लेकर शादी के वेन्यू पर पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह लाल शेरवानी में नजर आए। रणवीर के खुराफाती और मजाकिया अंदाज से हर कोई वाकिफ है। शादी में भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने गोविंदा के मशहूर गाने मेरी पैंट भी सेक्सी के साथ एंट्री ली। इसके अलावा बाराती चुनर चुनर, वन टू का फोर गानों पर भी झूमते नजर आए। 
हालांकि, दीपिका और रणवीर की तरफ से ऑफिशल तस्वीरों का फैन्स अब भी इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले 14 नवंबर को कोंकणी शादी से भी रणवीर सिंह की तस्वीर लीक हो चुकी है।
खबर है कि सिंधी परंपरा से भी दोनों की शादी की रस्में अब पूरी हो चुकी हैं और किसी भी वक्त उनकी ऑफिशल तस्वीरें सामने आ सकती हैं।
 

 

Share On WhatsApp