राज्य

14-Jul-2019 12:10:29 pm
Posted Date

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार

नईदिल्ली,14 जुलाई । दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी इलाके में गोलीबारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले राहुल (20) और दीपक (20) के रूप में हुई है। राहुल का नाम कई आपराधिक मामलों में पहले से शामिल है और उस पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उन्हें आरोपियों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद उसे पकडऩे के लिए विकास पुरी के गंदा नाला रोड के पास एक जाल बिछाया गया। शाम के करीब 8.25 बजे रिंग रोड पर विकास पुरी की ओर से एक सफेद रंग की कार आती दिखी। कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेजकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया और बाद में उसे घेर लिया। आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर, आरोपी ने पुलिस पर कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी। 
अधिकारियों ने कहा कि दो गोलियां निरीक्षक संजीव और उप निरीक्षक गोपाल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं। पुलिस ने आरोपियों पर नौ राउंड गोलियां चलाईं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share On WhatsApp