राज्य

04-Aug-2019 12:06:47 pm
Posted Date

भारी बारिश से बेहाल मुंबई, सायन-कुर्ला के बीच रेल सेवा ठप, 7 उड़ानें रद्द

मुंबई,04 अगस्त । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश के कारण बेहाल है। शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर मुंबई लोकल की सेवाएं रद्द कर दी गई है जबकि 7 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें। 
मुंबई के ठाणे और पालघर में हो रही लगातार बारिश के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को रोका गया है। इगतपुरी में नागपुर दुरंतो और हाबड़ा मुंबई को रोका गया है। मुंबई से सटे हार्बर लाइन पर ओवर हेड वायर टूटने की वजह से सभी लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। बताया जा रहा है कि कुर्ला-चूनाभट्टी इलाके में पानी भरने की वजह से हार्बर लाइन की सभी लोकल और एक्सप्रेस सेवा पूरी तरह से बंद हैं। 
वहीं सेन्ट्रल रेलवे की सिर्फ एक लोकल को अभी तक छोड़ा गया है। बाकी सेन्ट्रल लाइन की आने जानेवाली सभी ट्रेने बंद हैं। हालांकि वेस्टर्न रेलवे की सभी ट्रेनें समय से चल रही हैं। इसके साथ ही मुंबई के ठाणे और पालघर में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को रोका गया है। इगतपुरी में नागपुर दुरंतो और हाबड़ा मुंबई को रोका गया है। इनके अलावा कसारा और कल्याण रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भरने से भी ट्रेनें रोकी गई हैं। बारिश के चलते मुंबई-पुणे डेक्कन च्ीन और मुंबई-पुणे सिहंगड़ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। हार्बर की वडाला से लेकर वाशी तक ट्रेनें पूरी तरह से बंद हैं।
अंधेरी के सबवे पर भी पानी भरना शुरू हो चुका है। लिहाजा सबवे को बंद कर दिया गया है। पुलिस और बीएमसी कर्मचारी मौके पर तैनात हैं। पानी को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।
कल रात सुबह पांच बजे तक मुंबई के कुलाबा में 120.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सांताक्रुज में 173.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से आनेवाले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं मुंबई में पूरी रात लगातार मूसलाधार बारिश होने से जलभराव हो गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दोपहर में हाई टाइड की भी चेतावनी दी है।

Share On WhatsApp