आज के मुख्य समाचार

26-Jun-2018 4:39:07 pm
Posted Date

अमेरिका ने प्लास्टिक के कचरे से छुटकारा पाने एक नया रास्ता निकाला

जयपुर. पूरे विश्व के लिए परेशानी बन रहै प्लास्टिक के कचरे से छुटकारा पाने के लिए अमेरिका ने एक नया रास्ता निकाला है। जिसमें ऐसे प्लास्टिक की खोज की गई है जो आसानी से गलाया जा सकता है। इस पेरशानी से निपटने के लिए अमरिकी वैज्ञानिक काफी लंबे समय से इसके निर्माण की खोज में लगे हुए थे। अमेरिका के कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नई खोज की है।

उन्होंने सूक्ष्म जीवों से तैयार होनें वाले पॉलीमर को प्लास्टिक का रूप देने में सफलता प्राप्त की है। विशेषज्ञों के अनुसार यह आने वाले समय में काफी कारगार साबित होगा। साथ ही इसे रिसाइकिल करने के साथ स्थाई रूप से नष्ट भी किया जा सकेगा। वहीं इस नए प्लास्टिक को को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि यह प्लास्टिक पॉलीमर आद्योगिक फेक्ट्रियों में इस्तेमाल होनें वाले पेट्रोलियम प्लास्टिक की जगह पर उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञानिकों ने एक ऐसे पदार्थ की निर्माण किया है जो कम खर्च में पी3एचबी का निर्माण कर सके। जानकारी के अनुसार यह पदार्थ सक्सीनिकएसिड औऱ एळ्कोहल की प्रतिक्रिया से बनता है। दोनों तरह के पॉलीमरों की विशेषताए एक जैसी ही है। लेकिन इस कृत्रिम पॉलीमर की खास बात यह है कि इसे कम कीमत में आसानी से निर्मित किया जा सकता है।विशेषज्ञों के अनुसार इसे जितनी बार चाहे रिसाइकिल भी किया जा सकेगा। इसे रिसाइकिल करते समय हानिकारक रसायनों की जरूरत भी नहीं पडती है।

इसके निर्माण के बाद सालों तक पड़े रहने वाले प्लास्टिक के कचरे से भी छुटकारा मिल जाएगा। और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके निर्माता चेन ने कहा है कि फिलहाल यह लेब में बनाया गया है। भविष्य के बाजार में इसे देखना हमारा सपना है।

Share On WhatsApp