आज के मुख्य समाचार

04-Sep-2019 12:34:29 pm
Posted Date

लंदन में पाक के लोगों ने किया हिंसक प्रदर्शन

0-भारतीय उच्चायोग पर फेंके अंडे-पत्थर 
लंदन,04 सितंबर। लंदन में पाकिस्तान मूल के लोगों ने कश्मीर को लेकर मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया। उन्होंने उच्चायोग की इमारत पर अंडे, टमाटर, स्मोक बम और पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों नुकसान पहुंचा। ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रदर्शनकारियों ने ऐसा किया हो। इससे पहले 15 अगस्त को उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर हमला किया गया था।
मार्च का नेतृत्व यूके की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का झंडा और प्लेकार्ड था, जिसपर लिखा था कश्मीर में गोलाबारी बंद करो और चिल्लाते हुए कह रहे थे हम आजादी चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम नरेंद्र मोदी को यह संदेश देना चाहते हैं कि आप कश्मीर के लोगों को चुप नहीं करा सकते हैं। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से ब्रिटिश पाकिस्तानी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) मूल के ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। 
भारतीय उच्चायोग ने बिल्डिंग परिसर में हुए नुकसानों की तस्वीर ट्वीट की और लिखा- लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने दूसरी बार हिंसक प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ने इस घटना की आलोचना की है। खान ने एक ट्वीट कर कहा, मैं पूरी तरह से इस अस्वीकार्य व्यवहार की निंदा करता हूं। बता दें, पाकिस्तानी उपद्रवियों ने अपने इस विरोध प्रदर्शन को कश्मीर फ्रीडम मार्च का नाम दिया था। यह मार्च पार्ल्यामेंट स्क्वेयर से शुरू हुआ और भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग तक पहुंचा।  

Share On WhatsApp