छत्तीसगढ़

28-Oct-2018 3:19:33 pm
Posted Date

29 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आएंगे, 18 विधानसभा क्षेत्रों के आम सभा कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। वे प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में सम्मिलित होंगे । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रवाना होंगी। श्रीमती ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 अक्टूबर को शाम 8 बजे राजधानी रायपुर पहुंचे। 29 अक्टूबर के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 8.45 बजे नारायणपुर के छोटे डोंगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 9.15 बजे नारायणपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Share On WhatsApp