छत्तीसगढ़

31-Jul-2018 3:38:50 pm
Posted Date

बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सीआरपीएफ के जवानों ने किया नाकाम, 8 किलो वजनी IED को किया निष्क्रिय

 बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने यहां 8 किलो वजनी IED को निष्क्रिय कर दिया है। सीआरपीएफ के जवानों ने समय रहते बम निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने के लिए माओवादियों ने ये बम लगाया था। नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पदेडा चौक के नजदीक IED लगाया था। मामला गंगालूर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले बीजापुर जिला पुलिस ने दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इन नक्सलियों पर कई मामले लंबित थे। इन्हें  गंगालूर थानाक्षेत्र के पालनार के जंगलों से गिरफ्तार किया गया था।

Share On WhatsApp