आज के मुख्य समाचार

29-Jun-2024 10:28:33 pm
Posted Date

दर्दनाक हादसा : विपरीत दिशा से आ रही कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

जालना । मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर जालना जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ। जहां मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर हुई दो कारों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से हाईवे पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिगा से टकरा गई। दोनों कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा हवा में उछल गई और राजमार्ग पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी। जबकि यात्री कार से बाहर सडक़ पर गिर गए। दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।खून से लथपथ शव हाइवे पर पड़े देखे गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची। कारों को हटाने के लिए एक क्रेन को काम पर लगाया गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि रात के करीब 12 बजे स्विफ्ट डिजायर कार विपरीत दिशा में डीजल भरवाने के बाद जा रही थी, तभी नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा जालना इलाके में समृद्धि हाईवे पर कडवंची गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और तालुका जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से समृद्धि हाईवे के नीचे से दोनों कारों को बाहर निकाला और सडक़ को यातायात के लिए खोल दिया।

 

Share On WhatsApp