छत्तीसगढ़

07-Jan-2019 10:38:05 am
Posted Date

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत,एक घायल

0 फरसाबहार थाना क्षेत्र की घटना
जशपुर, 07 जनवरी । जिले के फरसाबहार थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गरईबंध में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से एक शिक्षक समेत दो युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सूजीबहार निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी साय पैंकरा उम्र 62 वर्ष स्वयं के ट्रैक्टर में अपने लडक़ी के यहाँ खेत जुताई का कार्य करने के लिये सुबरन राम और उसके साथी बरधन यादव को लेकर गरईबंध गए थे। जुताई कार्य समाप्त कर बीती रात्रि लगभग 11 बजे जब लौट रहे थे तब रात की वजह से टेक्ट्रर गड्ढे में जा घुसा जिससे चालक ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गई, जिसमें दबने से लक्ष्मी साय पैंकरा उम्र 62 वर्ष एवं सुबरन राम उम्र 42 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दूसरे साथी बरधन यादव को चोटें आई है, जिसका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 
घटना की जानकारी होने पर फरसाबहार थाना स्टॉप ने रात में घटनास्थल पर पहुँच चुकी थी तथा घायल को नजदीकी हॉस्पिटल भेज दिया गया था। मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए फरसाबहार भेजा गया है। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।
विदित हो कि मृतक लक्ष्मी साय पैंकरा देश के लिए सेना में तथा राष्ट्र निर्माता के रूप में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संविलियन के महज एक माह बाद ही शिक्षा सत्र 2018-19 में ही ये सेवानिवृत हुए थे। शासकीय सेवक के साथ साथ इन्होंने अपना पहचान कुशल कृषक के रुप में भी बनाया था बीजेपी सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास यात्रा के दौरान इन्होंने अपने बगीचे का लीची पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह को भेंट किया था जिसका जिक्र प्रदेश के पूर्व मुखिया ने अपने फेसबुक वॉल में भी किया था। इनके असामयिक निधन से विकासखण्ड कांसाबेल के समस्त शिक्षक समुदाय में भी शोक व्याप्त है।

Share On WhatsApp