छत्तीसगढ़

28-Dec-2018 12:33:53 pm
Posted Date

बारिश बंद होते ही किसान जुटे धान मिंजाई में

जगदलपुर, 28 दिसंबर ।  अंचल के किसान इन दिनों जोर-शोर से धान ङ्क्षमंजाई के कार्य में जुट गये हैं। हालांकि अब अधिकांश किसान थे्रशर से ही धान की मिंजाई कर रहे हैं, क्योंकि इससे किसानों के समय की बचत होने के साथ-साथ खर्च भी कम होता है। ज्ञात हो कि सप्ताह भर पूर्व की धान की मिंजाई करना शुरू किये थे, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण बंद करना पड़ा था। वहीं इसके पूर्व किसान विस चुनाव के परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि कांग्रेस ने किसानों के साथ कर्जा माफी का वादा किया था।
गौरतलब है कि बस्तर के किसान धान कटाई करने के बाद उसे खलिहानों तक पहुंचाकर कू पा बनाकर रखते हैं। इसके बाद मिंजाई करते हैं। इस वर्ष किसान धान की मिंजाई करना शुरू किये थे और चक्रवात के प्रभाव से दो दिनों तक लगातार बारिश हुई थी। जिससे किसानों को धान मिंजाई बंद करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण अब किसानों का धान भी खराब हो रहा है, क्योंकि बारिश में धान भीगने के साथ जमीन में अधिक नमी होने के कारण धान अंकुरित भी हो रहे है। जिसके कारण किसान अब जल्द से जल्द धान मिंजाई करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं धान विक्रय करने वाले किसानों के पास भी अब मात्र एक माह का ही समय शेष रह गया है।

Share On WhatsApp