छत्तीसगढ़

28-Dec-2018 12:29:45 pm
Posted Date

विभागों के विभाजन के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों को बंगलों का आबंटन आज-कल में

रायपुर, 28 नवंबर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है लेकिन अभी तक मंत्रियों को बंगलों का आबंटन नहीं किया गया है। यहां तक की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अभी तक मुख्यमंत्री निवास में रहने नहीं पहुंचे है वे अस्थायी रूप से राज्य अतिथि गृह पहुना में निवास कर रहे है। संभावना जतायी जा रही है कि एक-दो दिन में मंत्रियों को बंगलें आबंटित कर दिए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को अभी तक बंगलों का आबंटन नहीं किया गया है। जिसके चलते अभी तक मंत्री बंगलों में शिफ्ट नहीं हो पाये है। स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अभी तक मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट नहीं हुए है। वे अस्थायी रूप से राज्य अतिथि गृह में ही निवास कर रहे है। हालांकि मंत्रियों में लोक निर्माण मंत्री बने ताम्रध्वज साहू को पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बंगला आबंटित किये जाने की खबर है। वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बंगला को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को आबंटित किया गया है। हालांकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही बंगलें उनके पसंद के अनुरूप आबंटित किए जा सकते है। बंगले आबंटित करने से पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के सभी बंगलों का रंग-रोगन कर उन्हें सजाया जा रहा है। एक-दो दिनों के भीतर मंत्रियों को बंगले आबंटित किए जाने की संभावना है। जिसके बाद मंत्री बंगलों में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि संभावना यहीं जतायी जा रही है कि मंत्रियों में कुछ मंत्री ही सहपरिवार रायपुर में शिफ्ट होंगे। क्योंकि इससे पहले भी भाजपा शासन काल में कुछेक मंत्री ही अपने परिवार सहित रायपुर के बंगलों में शिफ्ट हुए थे। शेष मंत्रीगण रायपुर आगमन पर ही अपने बंगलों में रूकते थे।

Share On WhatsApp