छत्तीसगढ़

22-Dec-2018 1:05:11 pm
Posted Date

बाजार में छाई क्रिसमस की रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

कोरबा, 22 दिसम्बर । क्रिसमस की तैयारियों में मसीही समाज के लोग जुट गए हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों के गिरजाघरों में रंगरोगन कर सजाने का दौर शुरू हो गया है। इसी तरह क्रिसमस के लिए दुकानें सजने लगी है। शहर के बाजार में क्रिसमस ट्रीए क्रिसमस स्टार सहित सजावटी सामानों की बिक्री हो रही है।
प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन 25 दिसंबर क्रिसमस डे की तैयारियां जोरो में है। समाज के लोग घरों का रंग.रोगन करने व सजाने में लगे हैं। पर्व की तैयारियों के लिए गिरजाघरों में भी रंग.रोगन व सजाने का काम जोरों से चल रहा है। लोग अपने घरों में स्टार लगाकर प्रभु यीशु मसीह की स्वागत की तैयारी में लगे हैं। पर्व के मद्देनजर बाजार भी सजने लगे हैं। दुकानों में क्रिसमस ट्रीए क्रिसमस स्टारए कैंडलए झालरए ग्रीटिंग कार्डए सांताक्लाज की ड्रेस व टोपियां सहित सजावटी समान बिक रहा है। समाज के लोग पर्व के लिए नए कपड़े की खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजारों में क्रिसमस ट्री 100 से 1000 रुपए क्रिसमस स्टार 45 से 300 रुपए कैडल 20 से 200 रुपए झालर 80 से 500 रुपए चरनी के लिए विशेष प्रकार की मूर्तियां 100 से 2000 रुपए सांताक्लाज की ड्रेसए टोची व मुखौटा 100 से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। अशोक जनरल स्टोर के संचालक मुरली गुरनानी ने बताया कि क्रिसमस पर्व में सजावटी सामानों की काफी बिक्री होती है। पर्व के लिए क्रिसमस ट्री क्रिसमस स्टार सांताक्लाज ड्रेस व टोपियों के अलावा सजावटी सामानों की काफी मांग होती है।
बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह का जन्म स्थान तक ले जाने के लिए एक तारा ने यहुदियों को रास्ता दिखाया था और जन्म स्थान के ठीक ऊपर आकर रूका। उनका जन्म एक चरनी में हुआ। इसी की याद में समाज के लोग अपने घरों में स्टार लगाना शुभ मानते हैं इसी प्रकार घर में चरनी बनाकर प्रभु के जन्म का उत्सव मनाते हैं। चर्चों में 24 दिसंबर की रात विशेष प्रर्थना की जाती है। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शमिल होकर प्रभु के आगमन पर प्रार्थना करते हैं वहीं रात बारह बजे प्रभु के जन्मोत्सव की खुश्यिां मनाते हुए एक दूसरे को केक बांटते हैं और जन्मोत्सव की बधाई देते हैं। इसे लेकर कोरबा के तमाम गिरजाघरों में 24 दिसंबर की रात विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। घड़ी के कांटे जैसे ही 12 बजने का इशारा करेंगे इसी के साथ प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशियां बंटने लगेगी।

Share On WhatsApp