छत्तीसगढ़

18-Dec-2018 12:43:50 pm
Posted Date

सुनील सिंह सोइन, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपस्थिति में विशेष संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

0-सुनील सिंह सोइन, महाप्रबंधक,ने संरक्षा से संबधित अधिकारियों एंव कर्मचारियों को संबोधित किया
रायपुर, 18 दिसम्बर । रायपुर रेल मंडल हमेषा से ही यात्री सुरक्षा को सर्वोपरी मानती रही है। इसके मद्देनजर प्रति माह मंडल के विभिन्न (खंडो पर स्थित स्टेषनों) वर्कषॉपों पर संरक्षा सेमिनार आयोजित कर रेल परिचालन से सीधे जुड़े विभागो के कर्मचारियों के मध्य संवादहीनता दूर करने के लिए व उनके समक्ष आने वाले कठिनाईयों के विषय में चर्चा कर संगोष्ठी /तत्संबंधित काउन्सीलिंग करती आई है। इसी कड़ी में दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को डबल्यु आर एस कालोनी के षिवनाथ रेल विहार के उल्लास क्लब में विषेष संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विषेष संरक्षा संगोष्ठी के मुख्य अतिथि  सुनील सिंह सोइन महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबंधक  कौशल किशोर ने स्वागत संबोधन में कहा कि संरक्षा सर्वप्रथम है कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ नियमित तौर पर परामर्श भी दिए जाते हैं। संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्रदान किये जाते है। महाप्रबंधक   सुनील सिंह सोइन ने अपने संबोधन में कहा कि संरक्षा के मदो एवं नियमों का दोहराव, संरक्षा पालन में अति आवश्यक है। कर्मचारियों, यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की संरक्षा बहुत जरूरी है। पेट्रोलिंग मैन की समस्याओं से अवगत होने एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए एंव ऐसे कर्मचारियों के पास सभी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।शंटिंग के समय स्किड्स लगा कर गाड़ी स्लाइड होने से दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। स्पैड के नियमों का पालन करें। कर्मचारी पर्याप्त विश्राम करें, लो फैट हाई फाइबर युक्त भोजन करें साथ ही साथ रनिंग रूम का खाना भी अधिकारियों द्वारा चेक किया जाए। निर्माण कार्य चल रहे हो वहां बैरिकेट्स जरूरी है एवं निर्माण स्थल पर सुपरवाइजर की उपस्थिति आवश्यक है। अगर ऐसी जगह असुरक्षित प्रतीत होती है तो संबधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दें। महाप्रबंधक नें कर्मचारियों से रूबरू बात की एवं उनकी समस्याओं को जाना। मुख्य संरक्षा अधिकारी  पी.वी. बारापात्रे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के संरक्षा प्रगति एवं संरक्षा सेमीनार की सार्थकता पर चर्चा की।  नुक्कड़ नाटक एवं स्लाईड़ प्रजेंटेशन के माध्यम से संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दिनांक 17 दिसम्बर 2018 को महाप्रबंधक   सुनील सिंह सोइन महोदय के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडल के 11 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो एवं ड्यूटी के दौरान संरक्षात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने के लिए पुरस्कृत किया गया। रेल परिचालन से सीधे जुड़े विभागो के संरक्षा कर्मचारियों के लिए संरक्षा बुलेटिन का विमोचन महाप्रबंधक के द्वारा किया गया।
इस विशेष संरक्षा संगोष्ठी में महाप्रबंधक द.प.म.रे.  सुनील सिंह सोइन, मुख्य संरक्षा अधिकारी  पी.वी. बारापात्रे सहित सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, द.प.म.रे. एवं उप महाप्रबंधक (सा.) अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रास्ट्रक्चर)  षिवषंकर लकड़ा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन)  अमिताव चौधरी, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी डॉं. आर. सुदर्षन, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक  तन्मय मुखोपाध्याय एवं रायपुर रेल मंडल के अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं लोको पायलट, सहायक लोकोपायलट एवं गार्ड एवं ट्रैकमेनो के अतिरिक्ति
विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहें। 
कार्यक्रम के अंत में वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी डा. आर. सुदर्शन ने कहा कि इस संगोष्ठी में सभी संरक्षा विषयो का समावेश रहा जिससे सभी लाभांवित होंगें। इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो का आभार प्रकट किया। 

Share On WhatsApp