छत्तीसगढ़

16-Dec-2018 12:49:28 pm
Posted Date

किसानों का 52 करोड़ रुपए का कर्ज माफ होगा

कोरबा , 16  दिसम्बर ।  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे अधिक उत्साह किसानों में है। कांग्रेस ने सरकार बनने के 10 दिन में कर्जमाफ ी की घोषणा की है। इसके लिए पहले से ही राज्य शासन ने हर जिले से किसानों की सूची व राशि मंगाई है। समितियों ने सूची बनाना भी शुरू कर दिया है।
इस साल 17,258 किसानों को 35.97 करोड़ का कर्ज दिया गया है। साथ ही किसानों पर 16 करोड़ रुपए पिछले साल का बकाया है। इस तरह कुल कर्ज 52 करोड़ रुपए है। फिलहाल विभागीय अफसरों का कहना है कि शासन स्तर से 30 नवंबर तक कर्ज लेने वाले किसानों की सूची मंगाई गई है। किसान विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी वजह से रिजल्ट आने के पहले 22 हजार पंजीकृत किसानों में से मात्र 3112 किसानों ने धान बेचा था। अब उनकी संख्या बढक़र 4230 हो गई है। हालांकि समर्थन मूल्य बढऩे के साथ ही इस बार बोनस भी दिया जा रहा है। 
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एसके जोशी का कहना है कि कर्जमाफी के संबंध में अब तक कोई गाइड लाइन नहीं आई है, जिसमें बताया जा सके कि किसानों का कितना कर्ज माफ  होगा। शासन स्तर पर 30 नवंबर तक कर्ज लेने वाले किसानों की सूची मंगाई गई है। अभी किसानों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। 

Share On WhatsApp