छत्तीसगढ़

09-Dec-2018 9:15:52 am
Posted Date

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत

० 25 यात्री घायल, 13 घायल हुए रायपुर रेफर
महासमुंद, 09 दिसंबर ।  बागबाहरा से पिथौरा जा रही एक तेज रफ्तार बस कुम्हारीमुड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं २५ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। १३ यात्री की हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। 
  तेंदूकोना थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि बागबाहरा से पिथौरा जाने वाली बस क्रमांक सीजी ०६ डी ९६२१ निर्धारित समय पर बागबाहरा बस स्टैंड से निकली थी। बस में २४-२५ यात्री सवार थे। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारीमुड़ा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं अन्य सवारी घायल हो गए। पूछताछ के दौरान पता चला कि बस को चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। घटना के बाद से चालक मौके पर से फरार हो गया। वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि मृत पुरुष की शिनाख्ती की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में जानलेवा गड्ढे हैं। यही दुर्घटना का प्रमुख कारण है। इस मार्ग की मरम्मत की दरकार है। मांग के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं पाई। 

Share On WhatsApp